धर्म-अध्यात्म

आज का राशिफल: 9 सितंबर 2021

Admin2
9 Sep 2021 12:30 AM GMT
आज का राशिफल: 9 सितंबर 2021
x
आज का राशिफल

मेष:

Horoscope Today, आज का राशिफल 9 सितंबर दिन गुरुवार को चंद्रमा का संचार कन्या राशि में होगा। इस राशि में चलते हुए चंद्रमा शुभ स्थिति में रहेंगे। चंद्रमा के शुभ संचार से हरितालिका तीज का दिन वृष और मिथुन राशि के लिए शुभ और लाभदायक रहेगा। अन्य सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा, जानिए क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे
आज का दिन आपके लिए खास है। कार्यक्षेत्र में आपके आपके हित में कुछ खास बदलाव हो सकते हैं और इनमें आपका फायदा होने की पूरी उम्‍मीद है। आपके ऑफिस के लोग आपकी तरक्‍की देखकर जल सकते हैं। मगर आपका स्‍वभाव इन लोगों से अलग है। इनकी मदद करके आपको अच्‍छा लगता है। इसलिए आज का दिन परोपकार में व्यतीत होगा। रात्रि में पत्नी का स्वास्थ्य खराब होने के कारण कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज भाग्‍य 80 फीसदी साथ देगा।
वृषभ:
आज का दिन परिवार के साथ अच्‍छा बीतेगा और आप इन लोगों की समस्‍याएं सुलझाने में लगे रहेंगे। साथ ही कुछ वक्‍त मौज-मस्‍ती के लिए भी निकालेंगे। दोपहर तक हर्षवर्धक शुभ समाचार भी मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। कोई मित्र आज शाम को आपसे मिलने आ सकता है। पुरानी यादें ताजा करके आपका मन प्रसन्‍न हो जाएगा। आज शाम के वक्‍त किसी दावत के बुलावे में जा सकते हैं। ध्‍यान रखें कि कोरोना अभी खत्‍म नहीं हुआ है। अभी सोशल डिस्‍टेंसिंग का पालन जरूर करें। आज भाग्‍य 78 फीसदी साथ देगा।
मिथुन:
पिता के आशीर्वाद और उच्चाधिकारियों की कृपा से किसी बहुमूल्य वस्तु अथवा संपत्ति की प्राप्ति की अभिलाषा आज पूरी हो सकती है। आज आपका वो काम पूरा हो सकता है, जो कई दिन से अधूरा पड़ा था। व्यस्तता अधिक रहेगी, व्यर्थ व्यय से बचें। सांयकाल से लेकर रात्रि तक शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतें। प्रिय और योग्य व्यक्ति के दर्शन से मनोबल बढ़ेगा और आपके आत्‍मविश्‍वास में वृद्धि होगी। पत्नी पक्ष से भी वांछित सिद्धि हो सकती है। आज भाग्‍य 79 फीसदी साथ देगा।
कर्क:
आज का दिन आपके लिए खास है। राशि स्वामी की उत्तम स्थिति होने से आज बड़ी मात्रा में धन आपके हाथ लग सकता है। इससे आपकी कोष की स्थिति सुदृढ़ होगी और योजनाएं आगे बढ़ेंगी। राज्य मान प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। शीघ्रता और भावुकता में लिया गया निर्णय आगे चलकर पश्चाताप का कारण बन सकता है। कोई भी फैसला लेने से पहले अच्‍छी तरह से सोच लें। आज भाग्‍य 70 फीसदी साथ देगा।
सिंह:
आज का दिन शुभ है। आज राजनीतिक क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। संतान के प्रति दायित्व की पूर्ति भी होगी। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आप आगे बढ़ेंगे और रुका हुआ कार्य भी संपन्‍न होगा। पाचन क्रिया मंद पड़ने के कारण पेट खराब हो सकता है। रात्रि का समय प्रियजनों के साथ हार परिहास में बीतेगा और प्रभु के भजन में भी मन लगेगा। खानपान पर विशेष ध्यान नियंत्रण रखें। आज भाग्‍य 71 फीसदी साथ देगा।
कन्या:
आज का दिन आपके लिए सुखद है और जो कोई भी काम मन लगाकर करेंगे तो उसमें सफलता प्राप्‍त होगी। स्वजनों से सुख मिलेगा और परिवार में खुशियां आएंगी। मांगलिक कार्यों में जाना हो सकता है और इससे आपको प्रसन्‍नता होगी। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। विपरीत परिस्थिति उत्पन्न होने पर क्रोध पर काबू रखें। घर की समस्‍या काफी हद तक सुलझ जाएगी। राजकीय मदद भी मिलेगी। सूर्यास्त के समय अचानक लाभ होने के योग हैं। आज भाग्‍य 80 फीसदी साथ देगा।
तुला:
आज का दिन आपको अच्‍छे परिणाम देने वाला है। आज शिक्षा और प्रतियोगिता के क्षेत्र में आपको विशेष रूप से सफलता मिलने की उम्‍मीद है। आय के नए स्रोत बनेंगे और आपकी वाक्‍पटुता आपको विशेष सम्मान दिलाएगी। भागदौड़ अधिक रहने के कारण मौसम का विपरीत प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है, सावधान रहें। जीवन साथी का सहयोग और सानिध्य पर्याप्त मात्रा में मिलेगा। यात्रा, देशाटन की स्थिति सुखद और लाभप्रद रहेगी। आपको किसी यात्रा पर सफलता मिलने की उम्‍मीद है। आज भाग्‍य 73 फीसदी साथ देगा।
वृश्चिक:
आज के दिन आपके सितारे चमक रहे हैं। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होकर धन, सम्मान, यश, कीर्ति की वृद्धि होगी। रुका हुआ कार्य सिद्ध होगा और प्रियजनों से भेंट होगी। वाणी पर संयम न रखने से विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। शाम के वक्‍त प्रियजनों से भेंट होगी और रात्रि में सैर सपाटे मौज मस्ती का अवसर प्राप्त होगा। अपनों के साथ आपका मन खुश रहेगा। आज भाग्‍य 89 फीसदी साथ देगा।
धनु:
आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और आय भी बढ़ेगी। आज गृहोपयोगी वस्तुओं पर धन का खर्च होगा। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। अधीनस्थ कर्मचारी या किसी संबंधी के कारण तनाव बढ़ सकता है। रुपये पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें, धन फंस सकता है। दिन में राज्य कार्य कोर्ट कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं जिसमें अन्ततः आपकी विजय हो जाएगी। अगर कोई आपके खिलाफ साजिश कर रहा है तो वह असफल हो जाएगा। आज भाग्‍य 76 फीसदी साथ देगा।
मकर:
आज का दिन सुखद पल देने वाला है। आज व्यवसायिक क्षेत्र में मन के अनुकूल लाभ होने से हर्ष होगा। आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत होगी। व्यवसाय परिवर्तन की योजना बन रही है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता और पारिवारिक उत्तरदायित्व पूर्ण होंगे। सांयकाल में धार्मिक स्थानों की यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित होगा। इसके साथ ही कोई पूरा होता हुआ काम लटक सकता है। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। वाहन अकस्मात खराब हो जाने से खर्च बढ़ सकता है। आज भाग्‍य 58 फीसदी साथ देगा।
कुंभ:

आज का दिन आपके लिए कुछ मुश्किलें पैदा करने वाला हो सकता है। राशि स्वामी शनि की स्थिति के कारण पत्नी को अकस्मात् शरीर कष्ट होने से भागदौड़ और अधिक खर्च हो सकता है। किसी संपत्ति के क्रय विक्रय के समय उसके पूर्व संपत्ति के सारे वैधानिक पहलुओं पर गंभीरता से विचार कर लें। शाम के वक्‍त पत्नी के स्वास्थ्य में सुधार हो जाएगा। आज भाग्‍य 78 फीसदी साथ देगा।

मीन:

आज आपका वैवाहिक जीवन आनंददायक होगा। पास और दूर की सकारणीय यात्रा भी हो सकती है। बिजनस में बढ़ती प्रॉग्रेस से काफी खुशी होगी। विद्यार्थियों का बोझ आज कुछ हल्‍का होने की उम्‍मीद है। शाम के समय घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। आपका दिमाग भी रिलेक्स होगा। माता-पिता की सलाह-आशीर्वाद उपयोगी सिद्ध होगी। आज भाग्‍य 82 फीसदी साथ देगा।

Next Story