धर्म-अध्यात्म

आज का राशिफल: 29 सितंबर 2021

jantaserishta.com
29 Sep 2021 12:35 AM GMT
आज का राशिफल: 29 सितंबर 2021
x
आज का राशिफल

मेष:

Horoscope Today, आज का राशिफल 29 सितंबर दिन बुधवार को चंद्रमा मिथुन राशि में चलते हुए मिथुन राशि के लोगों को कार्यक्षेत्र में प्रगति दिलाएंगे। लेकिन सभी राशियों के लिए दिन अलग-अलग प्रभाव देने वाला रहेगा। कुंभ राशि के लोगों को निर्णय लेते समय समझदारी और संयम से काम लेना चाहिए, इससे नुकसान से बचेंगे। आज का राशिफल में देखिए सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।

आज आपके अच्छे कार्यों से आपका व आपके परिवार का गौरव बढ़ेगा। व्यापार में आपके निर्णय लेने की क्षमता का लाभ भी आपको मिलेगा। घर के बुजुर्गों का आशीर्वाद प्रेरणा देगा। सामाजिक व धार्मिक कार्यों में सहयोग करेंगे, इसके साथ ही जप-तप, यज्ञ ईश्वीय भक्ति में अधिक रुचि रहेगी। राजकीय क्षेत्र धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं लेकिन खर्चों को नियंत्रण में रखना आवश्यक रहेगा। सायंकाल में अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
वृषभ:
आज आपको संतान पक्ष के श्रेष्ठ आचरण का और उनकी सफलता का यश और हर्ष होगा। माता-पिता से आशीर्वाद लेकर घर से निकलें, कोई विशेष सफलता मिलेगी। नौकर-चाकर व सांसारिक सुख भोगों का विस्तार होगा। छात्रों को एकाग्रता बनाए रखने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। लव लाइफ में सुखद अनुभित होगी और समस्याओं का समाधान भी निकलेगा। आमदनी के नए मार्ग बनेंगे। सायंकाल के समय देवदर्शन और पुण्य कार्यों पर व्यतीत होगा। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
मिथुन:
यदि कोई मुकदमा या कोई अन्य कानूनी पूछताछ चल रही है तो समय आपके लिए अनुकूल नहीं है। व्यवसाय में त्वरित निर्णय न ले पाने के कारण कार्यों में बाधा व हानि हो सकती है। संतान से संबंधित समस्याओं का समाधान के लिए पिता का सहयोग सार्थक रहेगा। यदि आप नौकरी करते हैं तो अधिकारियों की कृपा से अधिकारों में वृद्धि हो सकती है। सायंकाल के समय मित्रों और परिजनों के साथ गाने बजाने और मौज मस्ती में व्यतीत होगा। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
कर्क:
यदि आपका प्रमोशन रूका हुआ है तो आज आपको कोई सूचना मिल सकती है। इसके अतिरिक्त वाक्पटुता से किसी बहुत बड़े अफसर को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी की वजह से आपको आर्थिक लाभ होगा और सम्मान भी मिलेगा। नेत्र विकारों से परेशानी में कमी आएगी। व्यवसाय में समय पर निर्णय लेने की क्षमता का लाभ होगा। सायंकाल में अधिक तीखा भोजन न करें, यह आपके स्वास्थ्य को खराब कर सकता है। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
सिंह:
यदि आप व्यापारी हैं तो व्यापार में कुछ नए सकारात्मक परिवर्तन होंगे। नौकरी पेशा जातकों के अधिकार बढ़ेंगे, जिससे आर्थिक लाभ व सम्मान मिलेगा। परिवार की तरफ से भी शुभ समाचार मिलेगा। मित्रों व भाइयों की मदद से अटके हुए काम में गति आएगी और रुका हुआ धन भी प्राप्त होगा। क्षमता से अधिक धन प्राप्त होने के कारण आपमें अभिमान भर जाएगा। लव लाइफ में मधुरता आएगी। सायंकाल के समय आप सामाजिक कार्य तथा भोग विलास में लिप्त रहेंगे। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
कन्या:
नौकरी पेशा जातकों के अधिकारों में वृद्धि के साथ-साथ उत्तरदायित्व भी बढ़ेंगे। अपनी शानो शौकत के लिए आप धन का अपव्यय कर सकते हैं। आप दूसरों की भलाई व सेवा मन लगाकर दिल से करते रहे हैं, इसका लाभ आपकी संतान को मिलेगा। पारिवारिक बिजनस में पिता का मार्गदर्शन मिलने से कई कार्य आसानी से पूरे होंगे। जीवनसाथी का हर मोड़ पर सहयोग मिलेगा। सायंकाल में आपकी रूचि दूध, दही, एवं मिष्ठान में बढ़ेगी लेकिन दही का सेवन करें। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
तुला:
आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। कार्यक्षेत्र में नुकसान से बचने के लिए काफी सोच विचार करके निर्णय लेंगे, जिससे भविष्य में स्थिति मजबूत होगी। अकस्मात कोई राजकीय दण्ड भी प्राप्त हो सकता है इसलिए जोखिम के कामों से दूर रहें। मित्रों की वजह से आपको निराशा हाथ लग सकती है। ब्लड प्रेशर और वायु विकार से शारीरिक परेशानी बढ़ सकती है। सायंकाल के समय तक छोटे-मोटे कष्ट व मानहानि की आशंका बनी रहेगी। साथ ही किसी को भी कर्ज देने से बचें। भाग्य 80 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
वृश्चिक:
आज किसी बहुमूल्य वस्तु से लाभ होने की संभावना रहेगी। नौकरी पेशा जातकों के पद एवं अधिकारों में वृद्धि होगी। आपके साहस एवं पराक्रम के सामने शत्रु नतमस्तक होंगे। पिछले कुछ समय से चली आ रही पारिवारिक समस्याओं से राहत मिलेगी। संतान के प्रति आपकी प्रेम भावना बढ़ेगी। नौकर चाकरों का सुख पर्याप्त मात्रा में मिलेगा और सामाजिक दायरे का विकास होगा। सायंकाल में आपकी रूचि तप-यज्ञ एवं इश्वरीय ज्ञान की ओर बढ़ेगी। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
धनु:
आज का दिन गुरू के प्रति निष्ठा एवं भक्तिभाव पूर्ण रहेगा। इस समय में आध्यात्म से तत्व ज्ञान की प्राप्ति होगी। आपकी बुद्धि विवेक नए-नए खोज करने में लगेगी, रूके हुए धन की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में कोई महिला साथी आपके कार्य से प्रभावित होगी। जोखिम भरे निवेशों से लाभ होगा और आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे सही होती जाएगी। विश्वास प्राप्त व्यक्ति एवं नौकर चाकर विश्वासघात करने का प्रयास करेंगे, सावधान रहें। सायंकाल में संतान कष्ट होने का योग बन रहा है। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
मकर:

आज शारीरिक शक्ति एवं उत्साह अधिक रहेगा लेकिन ऐसे अनावश्यक खर्चे सामने आएंगे, जो कि न चाहते हुए भी मजबूरी में करने पड़ेंगे। भाई-बहनों के सहयोग से मानसिक शांति और प्रसन्नता मिलेगी। बॉस के साथ अच्छे संबंध होने की वजह से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साझेदारी में किए जा रहे कार्यों में अवरोध उत्पन्न हो सकता है। आपके हाथ में बड़ी मात्रा में पैसा आने से हर्ष होगा। सायंकाल में शुभ व्यय तथा कीर्ति में वृद्धि होगी और शीघ्रगामी वाहनों से सतर्क रहें। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

कुंभ:

आज आप विशेष धैर्य से काम लें क्योंकि जल्दबाजी में किए गए कार्य से हानि होने की आशंका रहेगी। भौतिक सुख सुविधाओं की वृद्धि होगी। नए-नए कार्यों में विनिमय करना पड़े तो अवश्य करें, आगे चलकर लाभ होगा। संतान की नौकरी एवं विवाह इत्यादि मंगल कार्यों के लिए किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। पिता के स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें। किसी भी प्रकार का निवेश आज हानिकारक हो सकता है। छात्रों को नए अवसर प्राप्त होंगे। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मीन:

आज स्वास्थ्य की तरफ से परेशान हो सकते हैं। पाचन क्रिया मंद एवं पेट में वायु विकार संबंधित कष्ट हो सकता है। राजनीति से संबंधित जातकों को लाभ के साथ-साथ नए अवसर प्राप्त होंगे। यदि आप किसी वित्तीय संस्था या व्यक्ति से कर्ज लेना चाहते हैं तो आसानी से मिल जाएगा। जीवनसाथी के साथ मिलकर भविष्य की योजनाओं पर काम करेंगे। नई-नई योजनाएं बनाकर उन्हें सफल बनाने का पूर्ण प्रयास करें। आपके साहस एवं पराक्रम से आपका आत्म विश्वास बढ़ेगा। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।


Next Story