धर्म-अध्यात्म

आज का राशिफल: 28 सितंबर 2021

jantaserishta.com
28 Sept 2021 6:17 AM IST
आज का राशिफल: 28 सितंबर 2021
x
आज का राशिफल

मेष:

Horoscope Today, आज का राशिफल 28 सितंबर दिन मंगलवार को चंद्रमा का संचार वृष उपरांत मिथुन राशि में होने जा रहा है। बुध की राशि में चंद्रमा का यह संचार वृष राशि के लिए सुखद और शुभ फलदायी रहेगा। मेष राशि के लिए भी आज सितारे शुभ स्थिति निर्मित कर रहे हैं। अन्य सभी राशियों के लिए आज दिन कैसा रहेगा, देखिए क्या कहते हैं आज आपकी किस्मत के सितारे….
आपकी राशि का स्वामी मंगल कन्या राशि का होकर षष्ठम भाव प्रमुख त्रिकोण में है, आज का दिन कोई विशेष व्यवस्था करने में बीतेगा। आपका भौतिक और सांसारिक दृष्टिकोण आज के दिन कुछ बदल सकता है। सावधानीपूर्वक वहीं काम करने की चेष्टा करें, जिससे आपका आत्म सम्मान बढ़े। भाग्‍य स्‍कोर : 65 प्रत‍िशत
वृषभ:
आपकी राशि का स्वामी शुक्र तुला राशि में संचार कर रहा है। शुक्र संपूर्ण शुभ दृष्टि से मेष राशि को देख रहा है। राज्य मान-प्रतिष्ठा तथा उत्तम प्रकार की धन-संपत्ति दायक है। आज चंद्रमा भी द्वितीय भाव में सुख-शांत‍िकारक है। व्यवसाय के क्षेत्र में नए सहयोगी मिलेंगे। इनके सहयोग से आपको भव‍िष्‍य में लाभ म‍िलने का योग है। भाग्‍य प्रत‍िशत : 80 प्रत‍िशत
मिथुन:
आपकी राशि का स्वामी बुध राशि से पंचम भाव में आज उलटी चाल चल रहा है। ऐसे में आज का दिन भाग दौड़ और विशेष चिंता में व्यतीत हो सकता है। जीवनसाथी की सेहत को लेकर आप चिंतित हो सकते हैं। अतिथि और मेहमान भी कुछ लंबा पड़ाव डालना चाह रहे हैं। इससे ब‍िल्‍कुल भी परेशान न हों। क‍िसी पुराने म‍ित्र से हुई मुलाकात आपके ल‍िए भव‍िष्‍य में लाभ के योग बनाएगी। भाग्‍य प्रत‍िशत : 56 प्रत‍िशत
कर्क:
कर्क राशि चंद्रमा की राशि है। आज राशि से द्वादश चंद्रमा उत्तम संपत्ति की प्राप्ति की ओर संकेत कर रहा है, जिसमें कुछ खर्चा भी संभव है। संतान पक्ष से हर्षवर्धक समाचार व परिवार में आमोद-प्रमोद का वातावरण रहेगा। बहुत समय से रुके हुए किसी कार्य को बनाने की चेष्टा करें। आज का द‍िन शुभ है आपके कार्य बन सकते हैं। घर-पर‍िवार में शाम के समय कोई शुभ समाचार आ सकता है। भाग्‍य प्रत‍िशत : 70 प्रत‍िशत
सिंह:
राशि का स्वामी सूर्य कन्या राशि का होकर द्वितीय- कोष भाव में भाग्य वृद्धि में सहायक सिद्ध हो रहा है। चंद्र के साथ होने से कार्यस्थल में स्थान परिवर्तन आपके लिए अच्छा मोड़ सिद्ध होगा। व्यापार में निकटवर्ती सहयोगी के प्रति सच्ची निष्टा और सुमधुर वाणी रखने से आप लोगों का दिल जीत सकते हैं। शाम ढलने से पूर्व आपके ल‍िए लाभ के कई अवसर आएंगे। प‍िता के सहयोग से आज आपको भूम‍ि-संपत्ति का भी लाभ म‍िल सकता है। भाग्‍य प्रत‍िशत : 80 प्रत‍िशत
कन्या:
आज आपके पास अनेक प्रकार के लोग आश्रय लेने आएंगे। सोच-समझदारी से काम लेते हुए सबका सम्मान करें। यही लोग आगे चलकर आपके काम आएंगे। नौकरी या कार्य-व्यवसाय के क्षेत्र में चुप रहना ही आज लाभकारक होगा। बहस व टकराव से बचें। यह आपके ल‍िए हान‍िकारक रहेगा। आज बहस-टकराव से आपका द‍िन तो खराब रहेगा ही साथ ही आप पर‍िवारीजनों को भी अपनी वाणी से आह‍त करेंगे। भाग्‍य स्‍कोर : 61 प्रत‍िशत
तुला:
आपकी राशि का स्वामी शुक्र राशि से प्रथम भाव में पराक्रम वृद्धि व मन संतोष कारक है। आज का दिन आनंद में बीतेगा। नवम चंद्रमा "आद्यचंद्र श्री कुर्यात" के अनुसार श्री एवं सौंदर्य में वृद्धि करेगा। किसी निकट मित्र की सलाह व सहयोग से आप अपने बिगड़े काम ठीक से कर सकते हैं, समय का लाभ उठाएं। पर‍िवार के साथ क‍िसी महत्‍वपूर्ण योजना को पूरा करने की सलाह ले सकते हैं। भाग्‍य स्‍कोर : 78 प्रत‍िशत
वृश्चिक:
राशि का स्वाीम मंगल एकादश लाभ केंद्र राज्य भाव में व चंद्रमा अष्टम घर में विजय विभूति कारक है। आज का दिन कामकाज को सुधारने में विशेष योगदान दे रहा है। किसी विशेषज्ञ की सलाह आपके लिए आगे चलकर उपयोगी सिद्ध होगी। पार‍िवार‍िक जीवन की बात करें तो आपके मौज-मस्‍ती के दिन आने वाले हैं। भाग्‍य स्‍कोर : 65 प्रत‍िशत
धनु:
आपकी राशि का स्वामी देव गुरु बृहस्पति पिछले कई दिनों से मकर राशि द्वितीय भाव में चल रहा है। चंद्रमा भी आज सप्तम भाव में अकस्मात बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति कराकर कोषवृद्धि कर सकता है। आपके अपने बलबूते पर ही अपनी समस्याओं का समाधान निकालने का प्रयास करें। इससे कोई स्थायी सफलता मिल सकती है। भाग्‍य स्‍कोर : 72 प्रत‍िशत
मकर:
आपकी राशि का स्वामी शनि राशि से पहले घर में और चंद्रमा भी षष्ठम भाव में कुछ अधिक व्यस्तता का संकेत दे रहे हैं। व्यापार-व्यवसाय की तरफ ध्यान देना आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। आज दोपहर तक आप अपना बिखरा हुआ कारोबार सही तरीके से समेट लें, हो सकता है आगे आपका द‍िन काफी व्‍यस्‍त रहे और इसके चलते आपको समय न मिले। भाग्‍य स्‍कोर : 59 प्रत‍िशत
कुंभ:
आज आपकी राशि का स्वामी शनि द्वादश भाव में आपकी भाग्य वृद्धि करेगा। धन-धर्म-कीर्ति की वृद्धि होगी। शत्रु चिंता का दमन, प्रबल से प्रबल विरोधियों के होने पर भी अंत में सर्वत्र विजय-विभूति सफलता की प्राप्ति हर्ष मंगलमय परिवर्तन होंगे। पर‍िवार के क‍िसी सदस्‍य की मदद से आज आपको धन लाभ हो सकता है। भाग्‍य स्‍कोर : 86 प्रत‍िशत
मीन:
आपकी राशि का स्वामी बृहस्पति मकर राशि का होकर एकादश लाभ भाव में चल रहा है। मनोरथ सिद्धि कारक है। घरेलू स्तर पर भी मांगलकि कार्यों का आयोजन हो सकता है। धार्मिक कार्यों में रुच‍ि व निकट की यात्रा संभव है। रात्रि का कुछ समय परिवार के साथ बिताएं तो अच्छा रहेगा। भाग्‍य स्‍कोर : 80 प्रत‍िशत
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story