धर्म-अध्यात्म

आज का राशिफल: 24 जनवरी 2022

jantaserishta.com
24 Jan 2022 12:30 AM GMT
आज का राशिफल: 24 जनवरी 2022
x
पढ़े पूरी खबर

मेष:

आज का राशिफल 24 जनवरी दिन सोमवार को चंद्रमा का संचार कन्या उपरांत तुला राशि में होगा। कन्या राशि से तुला में जाते हुए चंद्रमा आज वृष राशि पर विशेष मेहरबान होने जा रहे हैं। अन्य सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा। गणेशजी की शुभ कृपा से आपका दिन किन मामलों में शुभ लाभकारी रहेगा जानें विस्तार से…
गणेशजी कहते हैं कि आज आपके व्यक्तित्व में नए आकर्षण का संचार होगा। अपने हुनर और समझदारी से कार्यों को बखूबी पूरा करेंगे। व्यापार में आज अचानक शुभ समाचार प्राप्त हो सकता हे। पूरा दिन मौज-मस्ती मे व्यतीत होने वाला हे। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों के सामने अपनी बात रखने का सही समय है।
वृषभ:
गणेशजी कहते हैं कि आज आपको शुभ सूचना मिल सकती हे। घर की जिम्मेदारियों को निभाने की दिशा में आप कुछ नया निर्णय ले सकते हैं। आज आर्थिक पक्ष आपका मजबूत रहेगा। व्यापार, रोजगार अच्छा चलेगा। पिता के कार्य में आपका सहयोग सराहनीय रहेगा। कार्यस्थल पर सहयोगियों को आप से ईर्ष्या हो सकती है।
मिथुन:
गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन आपके लिए खास रहेगा। मन में कोई बात हो तो उसे प्रकट करें। तरक्की के नए मार्ग खुलेंगे। महिलाओं को अपने करियर के बारे में और गहराई से सोचना जरूरी है। आप अपनी चालाकी के साथ आज काम को अंजाम देंगे। प्रॉपर्टी खरीदने के लिए दिन बहुत अच्छा है। रुपए पैसे के लेनदेन में सावधानी रखें।
कर्क:
गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। कपड़ा व्यवसायियों को आज अच्छा लाभ होगा। भविष्य को ध्यान में रखकर निवेश कर सकते हैं। ससुराल के लोगों से अच्छी बातचीत होगी। पारिवारिक सुख अच्छा मिलेगा। नौकरी में सफलता मिलेगी। जिम्मेदारी भरे किसी काम में लापरवाही न बरतें।
सिंह:
गणेशजी कहते हैं कि आज किसी की बात को दिल पर न लगाएं। नौकरी करने वालों को आर्थिक स्वरूप से सक्षम बनने की आवश्यकता होगी। व्यापार में जबरदस्त नतीजे हासिल होंगे। आज मांगलिक कार्य में व्यस्त रहेंगे। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास आपको अच्छे नतीजे प्रदान करेंगे।
कन्या:
गणेशजी कहते हैं कि आज अपने आप पर भरोसा रखें। ज्यादा लाभ कमाने के लिए आप बिजनस में भाई-बहनों का सहयोग भी प्राप्त कर सकते हैं। मित्रों के सहयोग से मुश्किल काम सहज ही पूरे कर लेंगे। धन संचय के लिए दिन अच्छा है। महिलाओं को घरेलू सामान की खरीदारी करनी पड़ सकती है। छात्रों को उनके मेहनत के अनुरूप सफलता मिलेगी।
तुला:
गणेशजी कहते हैं कि आज काम में अच्छे अवसर हाथ लग सकते हैं। आपके पारिवारिक बिजनस में आज आपको अपने जीवनसाथी की बात माननी पड सकती हैं। व्यापारियों को सरकारी नियमों से कुछ परेशानी हो सकती है। व्यापारी वर्ग के लिए हालात थोड़े सामान्य बने रहेंगे। सोशल मीडिया के ज़रिए आपका कोई नया दोस्त बनेगा।
वृश्चिक:
गणेशजी कहते हैं कि आज आपको किसी अज्ञात स्रोत से पैसा प्राप्त हो सकता है। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने से आपको बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। युवाओं के पास उच्च शिक्षा के लिए बेहतर मौके है। माता-पिता के साथ शॉपिंग करने जा सकते हैं।
धनु:
गणेशजी कहते हैं कि आज आपके सकारात्मक विचारों से आपके परिवार के लोग प्रसन्न होंगे। नौकरी में बैंकिंग सेक्टर वालों के लिए लाभ का समय हे। पेंडिंग छोड़ दिया गया कोई प्रॉपर्टी डील अब फायदेमंद महसूस हो सकता हे। संतान की ओर से मन को संतोष प्राप्त होगा।
मकर:
गणेशजी कहते हैं कि आज नए कार्य में मन लगेंगा। आप अपने पराक्रम व साहस के बल पर धन अर्जित करने में सफल रहेंगे। युवाओं को कैरियर से जुड़ी नई जानकारी मिलेगी। भूतकाल में घटी-घटनाओं से केवल विवाद उत्पन्न हो सकता है। व्यर्थ की समस्या पर नियंत्रण होगा। आज के दिन को बेहद ख़ास बनाने के लिए आप परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे, मन प्रसन्न रहेगा।
कुंभ:
गणेशजी कहते हैं कि आज आप अपने किए हुए कार्यों से आप फूले नहीं समाएंगे। किसी खास मामले को लेकर आपकी सोच बदल सकती है। इनकम बढ़ाने के कुछ अच्छे मौके भी आपको मिल सकते हैं। अपने पुराने मित्र से आज वार्तालाप हो सकती है। ऑनलाइन लेन-देन में सावधानी बरतें। विद्यार्थियों को करियर में सफलता मिलेगी।
मीन:
गणेशजी कहते हैं कि आज ईश्वर की कृपा से आपके बहुत सारे काम बन सकते हैं। जीवन साथी के सहयोग से प्रॉपर्टी में हाथ डाल सकते हैं। अपने समय का सदुपयोग करने से आपको लाभ होगा। आपको खर्चों में कमी का प्रयास करना चाहिए। छात्रों को परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। घर के जरूरी कामों में हाथ बटाएंगे।
Next Story