- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- आज का राशिफल: 22...

मेष:
आज का दिन आपके लिए सुख देने वाला है लेकिन खर्च पर ध्यान देने की जरूरत है। आपको बहुमूल्य वस्तुओं की प्राप्ति के साथ साथ ऐसे अनावश्यक खर्चे भी सामने आएंगे जो कि न चाहते हुए भी मजबूरी में करने पड़ेंगे। ससुराल पक्ष से मान सम्मान मिलेगा। अपने व्यवसाय में भी आपका मन लगेगा एवं रुके कार्य पूर्ण हो जाएंगे। किसी नये कार्य में इनवेस्ट करना पड़े तो अवश्य करें, भविष्य में लाभ होगा। आज भाग्य 74 फीसदी साथ देगा।
कुंभ:
आज लोगों की कृपा से आपके कार्य पूर्ण होंगे और भाग्य कर साथ मिलने की पूरी उम्मीद है। आप सीमित एवं आवश्यकतानुसार ही व्यय करें। कोई अपना ही आज आपको धोखा देने की कोशिश कर सकता है। सांसारिक सुख भोग और नौकर चाकरों की सुविधा भी आपको मिलेगी। रात तक समीप की यात्रा भी हो सकती है, जो लाभदायी होगी। आज परिवार के मामले में आपको सहयोग प्राप्त होगा। आज भाग्य 70 फीसदी साथ देगा।
मीन:
आज का दिन आपको शुभ परिणाम देने वाला प्रतीत हो रहा है। ग्रहों के योग बता रहे हैं आज सरकारी कार्य या फिर मुकदमे में सफलता मिल सकती है। बहुत समय से लटका हुआ पुत्र या पुत्री से संबंधित किसी विवाद का हल निकल आएगा। खुशमिजाज व्यक्तित्व होने के कारण अन्य व्यक्ति आपसे संबंध बनाने की चेष्टा करेंगे। सामाजिक सम्मान मिलने से आपका मनोबल बढ़ा रहेगा। रात में लोग आपके साथ हंसी और आनंद से रहेंगे। आज भाग्य 75 फीसदी साथ देगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





