धर्म-अध्यात्म

आज का राशिफल: 18 सितंबर 2021

HARRY
18 Sep 2021 12:30 AM GMT
आज का राशिफल: 18 सितंबर 2021
x
आज का राशिफल

मेष:

Horoscope Today आज का राशिफल Aaj Ka Rashifal 18 स‍ितंबर शन‍िवार को शनि प्रदोष के दिन चंद्रमा का संचार शाम तक मकर में उपरांत कुंभ राशि में होगा। शनि की राशियों में संचार करते हुए चंद्रमा आज सूर्य, मंगल बुध के साथ नवम पंचम और फिर छठे आठवें घर का संबंध बनाएंगे। ऐसे में आज का दिन आप सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानने के लिए देखिए आज का राशिफल…

मेष – मेष राशि के लोग आज अपनी मेहनत से उस आशंका को टाल सकते हैं जिसके लिए मन में उथल-पुथल मची हुई है। आर्थिक मामलों में भी आज आपक दिन कुल मिलाकर बेहतर हो सकता है। किसी को दिया हुआ धन वापस लेने के लिए आज प्रयास करेंगे तो इस बात के बेहतर संभावना है कि आज दिया गया धन वापस मिल जाएगा। आपके लिए सलाह है कि बिनी किसी बात को पूरी तरह जाने बिना किसी से कोई वादा न करें। भावुकता पर भी आपको काबू रखना होगा नहीं तो लोग आपका फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं। आपके लिए सलाह है कि भलाई भी आज समझदारी से करें क्योंकि जिनका भला करने की आप सोच रहे हैं वह आपसे कुछ ज्यादा ही उम्मीद लगाए बैठे हो सकते हैं। भाग्य का सहयोग आज 82 प्रतिशत तक रहेगा।
वृषभ:
कार्यक्षेत्र में आज आप पर कुछ अतिरिक्त कार्यभार आ सकता है। यदि आप नौकरी में हैं तो कोई नया काम आपको सौंपा जा सकता है। घर-परिवार में भी आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। हो सकता है कि बुजुर्गों की कोई अनुभवी सलाह आपके काम आ जाए। भाइयों और मित्रों के सहयोग से आपके रुके हुए कार्यों में प्रगति आ सकती है। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी और कोई सरप्राइज भी मिल सकता है। भाग्य 85 प्रतिशत तक आपका साथ दे रहा है। भाग्य 76 प्रतिशत तक सहयोग करेगा।
मिथुन:
आज सितारों की चाल बताती है कि मिथुन राशि वालों के ऊपर कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारी हो सकती है। अचानक ही किसी प्रियजन से आपकी मुलाकात हो सकती है। मित्रों अथवा संबंधियों की मदद भी आप आज कर सकते हैं। जीवन के कुछ क्षेत्रों में आपको कठिनाई हो सकती है लेकिन आप अपना मनोबल बनाए रखें और खुद को कमजोर और अकेला महसूस न करें, ईश्वर का आशीर्वाद और आपकी अच्छाई और सच्चाई आपके साथ है। भाग्य 67 प्रतिशत तक आपका साथ निभाएगा।
कर्क:
जोश में होश खोने की स्थिति से बचें। किसी बात को लेकर तुरंत प्रतिक्रिया देने की बजाय सोच समझकर गंभीरता से फैसला लें इसी में आपकी भलाई है नहीं तो नुकसान हो सकता है। कार्यक्षेत्र से लेकर घर परिवार तक के मामले में आज आपको आवेश में आने से बचना है नहीं तो आगे चलकर आपको इसका नुकसान होगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों की सहायता करेंगे तो आपको भी उनसे पूरा सहयोग मिलेगा। आपकी अच्छाई और नेकी को आज बनाए रखना होगा, यही आपको लाभ और उन्नति दिलाएगा। भाग्य का स्कोर आज 84 प्रतिशत है।
सिंह:
ऑफिस में अपने चारों तरफ के वातावरण पर नजर रखें और अपना कार्य सही से करें नहीं तो कोई विरोधी या शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है। संतान की उन्नति से सिंह राशि वालों का मन आज आनंदित होगा और आपके कंधों का बोझ भी कुछ कम होगा। अगर आपकी मां की सेहत ठीक नहीं है तो आज उनकी सेहत में सुधार दिखेगा। किसी रिश्तेदार की वजह से लाभ पाएंगे और रुका हुआ धन भी मिलेगा। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
कन्या:
कन्या राशि में बना 3 ग्रहों का योग आज कन्या राशि वालों के लिए शुभ फलदायी है। अगर आप रोजगार में परिवर्तन की योजना बना रहे हैं तो समय इसके लिए अनुकूल है, प्रयास कर सकते हैं। कई अवसर आपको प्राप्त होंगे। व्यापार में आंशिक धन लाभ के योग बन रहे हैं। किसी भी जगह पर निवेश करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें और किसी से सलाह ले लें। मानसिक तनाव के कारण आपकी वाणी में कठोरता आ सकती है, जिसका असर आपकी छवि पर पड़ेगा। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
तुला:
आज का दिन मिश्रित फलदायी है। परिवार में किसी सदस्य से बहसबाजी की स्थिति बन सकती है, जिससे माहौल तनावपूर्ण रहेगा। छात्रों को अति आत्मविश्वास के कारण हानि का सामना करना पड़ सकता है। पिता का मार्गदर्शन मिलता रहेगा और उनके सहयोग से कई योजनाएं पूरी होंगी। मित्रों को जरूरी बातें न बताएं अन्यथा धोखा मिलने की आशंका बन रही है। व्यापार में किसी गलत निर्णय की वजह से आर्थिक नुकसान हो सकता है। भाग्य 80 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
वृश्चिक:
यदि आप नई नौकरी खोज रहे हैं या फिर नया कारोबार करना चाहते हैं तो अपने ही आसपास के लोगों की मदद लें। हो सकता है इनमें से कोई आपके लिए मददगार साबित हो जाए। माता के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, जिससे परिवार का माहौल कुछ समय के लिए अशांत हो सकता है। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें और उसी तरह काम करें, इससे आपका रिश्ता मजबूत होगा। धन से संबंधित किसी भी प्रकार के जोखिम से बचें। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
धनु:
आज आप अपने काम को निकालने में कुछ जल्दबाजी करें अन्यथा सभी महत्वपूर्ण कार्य और भी विलंब का शिकार हो सकते हैं। काम का दबाव और घरेलू समस्याएं मानसिक तनाव का कारण बन सकती हैं। लव पार्टनर से कुछ भी तल्ख कहने से बचें अन्यथा आपको बाद में पछताना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर अगर उम्मीद के मुताबिक परिणाम न आए तो निराश न हों, मेहनत का फल जरूर मिलेगा। जीवनसाथी से बिना पूछे किसी भी योजना की शुरुआत न करें। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
मकर:
आज आपके लिए किसी पुराने संकल्प को पूरा करने का दिन है। आपने किसी देवी-देवता से मन्नत मांग रखी है तो उसको पूरा करें। माता-पिता को खुश करने में आपको कठिनाई महसूस होगी लेकिन उनको समझने का प्रयास करें। अपने और अपने परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दूसरों की तुलना में ऑफिस में आज आपका सितारा चमकेगा। कोई भी कार्य शुरू करने से पहले मन को शांत और एकाग्र रखने का प्रयास करें। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
कुंभ:
काफी समय बाद आपके रूटीन लाइफ मे बदलाव आ रहा है। मित्रों के संपर्क से कुछ सहयोग मिलेगा, जो आपके व्यवसाय के लिए काफी लाभदायक रहेगा। ऑफिस में कोई नया ओहदा या पद मिल रहा है तो उसको स्वीकार करने में देर नहीं लगाएं, हो सकता है यहीं से आपके लिए तरक्की का द्वार खुल जाए। व्यस्तता के बीच लव लाइफ के लिए भी समय निकाल पाएंगे, जिससे मन प्रसन्न होगा। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
मीन:
पारिवारिक वातावरण में शांति बनी रहेगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा और समृद्धि आएगी। परिवार के छोटे सदस्य के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। काम के बीच में थोड़ा समय आराम के लिए भी निकालें, जिससे शारीरिक स्फूर्ति बनी रहे। कार्यक्षेत्र में पिछले दिनों की मेहनत का रंग आपको मिलेगा। व्यापार में नई चुनौतियां आएंगे, जिन्हें आपको कूटनीतिक तरीके से हल करना होगा। सायंकाल के समय किसी सभा या समारोह में जाना पड़ सकता है। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
Next Story