धर्म-अध्यात्म

आज का राशिफल : 15 अगस्त 2021

Nilmani Pal
15 Aug 2021 12:01 AM GMT
आज का राशिफल : 15 अगस्त 2021
x
आज के दिन कोई भी निर्णय जल्दबाजी में ना लें वरना बाद में पछताना पड़ सकता है

मेष:

आज का दिन आप निश्चिंत होकर बिताएंगे। कार्यस्थल पर आज व्यवसाय कुछ खास नहीं रहेगा फिर भी आत्मसंतोष की भावना रहने से मन विचलित नहीं होगा। आज के दिन आपको अपने बुजुर्गों के आदेश पर चलना होगा। प्रतिस्पर्धी आपके आगे टिक नही सकेंगे। गृहस्थी में आपके निर्णयों को सम्मान मिलेगा और पारिवारिक सदस्यों को आपकी आवश्यकता भी रहेगी। ज्यादातर कार्यों में अधिक मेहनत के बाद ही सफलता मिलेगी, इसलिए आज के दिन अतिमहत्त्वपूर्ण कार्यों को टालना ही बेहतर रहेगा। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
वृषभ:
आज के दिन कोई भी निर्णय जल्दबाजी में ना लें वरना बाद में पछताना पड़ सकता है। कार्य व्यवसाय में आज किसी भी प्रकार की जोर जबरदस्ती नुकसान करा सकती है। धन को लेकर दो पक्षो में खींचतान की स्थिति बन सकती है, धर्य से काम लें अन्यथा मामला गंभीर हो सकता है। कार्य स्थल पर सहकर्मियों का असहयोगी व्यवहार अखरेगा। पारिवारिक सदस्य आपके निर्णय की प्रतीक्षा में रहेंगे, किसी को निराश नही करेंगे। धर्म कर्म में आस्था बढ़ेगी। सेहत में आपकी गलती से शिथिलता आएगी। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
मिथुन:
आज के दिन आस-पास का वातावरण अनुकूल मिलने से दिनचर्या सुव्यवस्थित रहेगी। घर और कार्यस्थल के कार्यों के प्रति गंभीर रहेंगे, अधूरे कार्यों को समय से पहले पूर्ण कर लेंगे लेकिन धन अथवा अन्य लाभ के लिए प्रतीक्षा करनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र पर आपकी व्यवहार कुशलता की प्रशंसा होगी। दोपहर में किसी अन्य व्यक्ति के व्यवहार अथवा कार्य की थकान के कारण स्वभाव में झुंझलाहट आ सकती है। लोगों से कार्य निकालने के लिए खुशामद भी करनी पड़ सकती है। गृहस्थ जीवन सामान्य रूप से चलता रहेगा। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
कर्क:
आज के दिन कार्यक्षेत्र पर व्यस्तता अधिक रहेगी। हाथ में लिए अनुबंध समय पर पूर्ण नहीं करने के कारण आलोचना हो सकती है। स्वभाव में आज आलस्य रहने के कारण भागदौड़ वाले कार्यों से बचने का प्रयास करेंगे। लेकिन फिर भी आज कार्यक्षेत्र पर अधिकांश कार्य अपने ही बलबूते करना पड़ेगा। घर में मांगलिक कार्यों के आयोजन से मन में प्रसन्नता व व्यस्तता रहेगी। अभिन्न मित्रों के सहयोग से व्यवसाय के नए स्रोत बनेंगे। पाचन क्रिया मंद और वायु विकार से शरीर कष्ट दे सकता है। खान-पान पर नियंत्रण रखें। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
सिंह:
पिता के मार्गदर्शन से लाभ होगा और पारिवारिक बिजनस का विस्तार की योजना सफल होगी। आत्मनिर्भर की भावना रहने से सफलता थोड़े विलंब से लेकिन अवश्य मिलेगी। घरेलु खर्च आज दिल खोलकर करेंगे। भाग्य पर भरोसा रखें और आत्म विश्वास के साथ कार्यक्षेत्र में कार्य करें। कार्य-व्यवहार से जुड़े सभी विवाद आज सुलझ सकते हैं। नए प्रोजेक्ट पर भी कुछ काम शुरू हो सकता है। सायंकाल के समय स्थिति में और भी सुधार होगा। जमीन-जायदाद के मामले में किसी अधिकारी की वजह से कुछ परेशानी हो सकती है। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
कन्या:
आज आपको प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी लेकिन इसके लिए बौद्धिक परिश्रम अधिक करना पड़ेगा। आध्यात्म अथवा साधना के क्षेत्र से जुड़े जातकों को साधना में सिद्धि की दिव्य अनुभूति होगी। बेरोजगार व्यक्ति आज थोड़े से प्रयास के बाद अवश्य किसी रोजगार से जुड़ सकते हैं। नौकरी पेशा लोगों का आज काम के समय भी मन इधर उधर ज्यादा भटकेगा। मन में चल रही कामना अतिशीघ्र पूर्ण होने के योग बन रहे हैं। गृहस्थ में प्रेम बढ़ेगा और घर में सुख के साधनों की वृद्धि होगी। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
तुला:
छात्रों के लिए आज शिक्षा व प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि का योग है। नौकरी पेशा लोग अन्य लोगों से बेहतर कार्य करने पर सम्मानित होंगे। परिजनों अथवा किसी नजदीकी से उपहार मिलेगा पर इसके बीच कुछ निजी स्वार्थ भी रहेगा। भाइयों की मदद से आय के नए स्रोत विकसित होंगे। व्यापार में भागदौड़ अधिक रहने के कारण मौसम का विपरीत प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है, सावधान रहें। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य पर्याप्त मात्रा में मिलेगा। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
वृश्चिक:
व्यापार में आपके प्रयास अब रंग ला रहे हैं, आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। ऑफिस में सहयोगियों के प्रति आपका व्यवहार उदारतापूर्ण होगा और गलतियों के बाद भी आप माफ करने को तैयार रहेंगे। कला वर्ग के छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे। व्यस्तता के बीच कार्य तथा परिवार के बीच संतुलन बनाए रखना आवश्यक है। भाई-बहनों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा और उनकी चिंताओं का समाधान के लिए आगे आएंगे। भीड़ वाली जगहों पर जाने से बचें और अपनी सेहत का ध्यान रखें। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
धनु:
आज ग्रहों की दशा आपकी राशि वालों के अनुकूल मालूम पड़ रही है और रोजगार के क्षेत्र में आज आपको खूब सफलता प्राप्‍त होगी। संतान पक्ष की ओर से भी आपको सुखद समाचार प्राप्‍त होगा और भाग्‍य में वृद्धि होगी। दोपहर बाद किसी कानूनी विवाद या मुकदमे में जीत हासिल होने से आपका मनोबल बढ़ा रहेगा। किसी अच्‍छे कार्य में आज आपका धन खर्च हो सकता है और कीर्ति में वृद्धि होगी। आज भाग्‍य 78 फीसदी साथ देगा।


Next Story