धर्म-अध्यात्म

राशिफल: 7 नवंबर 2021

Subhi
7 Nov 2021 12:50 AM GMT
राशिफल: 7 नवंबर 2021
x
राशिफल

मेष:

Horoscope Today, आज का राशिफल 07 नवंबर दिन रविवार को चंद्रमा पूरे दिन वृश्चिक राशि में विराजमान रहेंगे। आज कार्तिक माह की तृतीया तिथि है और आज के दिन ज्येष्ठा नक्षत्र भी है। ज्येष्ठा बुध का नक्षत्र है इसलिए इस नक्षत्र में व्यापारिक कार्य, शिक्षा से संबंधी कार्य करने से लाभ प्राप्त हो सकता है। आज का दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहने की संभावना है, माता-पिता या बड़े भाई बहनों के सहयोग से शिक्षा जीवन की कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। आइए अब विस्तार से जान लेते हैं कि, राशिचक्र की सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।
आज दिन की शुरुआत बहुत अच्छी नहीं कही जा सकती सुबह के समय अपने भविष्य को लेकर आप चिंतित हो सकते हैं और अपने किसी करीबी रिश्तेदार से इस बारे में बातचीत कर सकते हैं। हालांकि दिन का अंत सकारात्मकता के साथ होगा आपको अपनी कई उलझनों का हल मिल सकता है। आज के दिन स्वास्थ्य का विशेष ध्यान दें, थोड़ा योग या व्यायाम करना भी आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। भाग्‍य 80 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
वृषभ:
वृषभ राशि के लोग आज के दिन अपने जीवनसाथी के साथ रोमांटिक क्षण बिता सकते हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा जिससे आपको भी सुखद अनुभव होंगे। इस राशि के जो लोग साझेदारी में व्यवसाय करते हैं उनके लिए दिन खासा अच्छा रहेगा, अचानक से कोई अच्छी डील हाथ लग सकती है। वहीं जो लोग जीवनसाथी के साथ मिलकर बिजनस शुरू करना चाहते हैं वो आज अंतिम निर्णय ले सकते हैं। भाग्‍य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
मिथुन:
आज के दिन मिथुन राशि के कुछ जातक हफ्ते भर की थकान उतारने के लिए बिस्तर से देर में उठेंगे। दिन में किसी तरह का अप्रिय समाचार सुनकर मन खिन्न हो सकता है। इस राशि के जो जातक 16 साल से छोटे हैं आज के दिन उनको अपनी नानी के पक्ष के लोगों से किसी तरह का उपहार मिल सकता है। भाग्‍य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
कर्क:
समय की बर्बादी करने वाले लोगों से आज के दिन इस राशि वाले दूरी बनाते नजर आ सकते हैं, हालांकि आज छुट्टी है लेकिन इसका सदुपयोग करने के लिए आप कोई पुस्तक पढ़ सकते हैं या अपना कोई शौक पूरा कर सकते हैं। प्रेम में पड़े इस राशि के जातक आज अपने लवमेट के साथ घूमने जा सकते हैं, जो लोग लवमेट से दूर हैं वो घंटों उनसे फोन पर बात करते नजर आ सकते हैं। भाग्‍य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
सिंह:
इस राशि के जातकों की माता के स्वास्थ्य में आज के दिन सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। जो विद्यार्थी घर से दूर रहकर विद्या अर्जित कर रहे हैं उनको अपने गुरुजनों का सहयोग प्राप्त होगा जिससे शिक्षा के क्षेत्र में आ रही परेशानियां दूर होंगी। आज चंद्रमा आपके चतुर्थ भाव में विराजमान होंगे इसलिए इस राशि के कुछ जातक प्रॉपर्टी आज के दिन खरीद सकते हैं। कुछ जातकों को आज के दिन ऑफिस से कोई अच्छी खबर आज सुनने को मिल सकती है। भाग्‍य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
कन्या:
कन्या राशि के कुछ लोग आज के दिन काम के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं। इस यात्रा से सुखद परिणाम मिलने की पूरी संभावना है। हालांकि कि दिन के अंत में किसी वजह से आपका मन खिन्न हो सकता है। ज्यादा सोच-विचार करने से बचेंगे तो हर समस्या का हल आप खुद ही ढूंढ लेंगे। कन्या राशि के तृतीय भाव में चंद्रमा के विराजमान होने से इस राशि वाले कुछ जातक एडवेंचरस ट्रिप पर आज निकल सकते हैं। भाग्‍य 80 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
तुला:
आज अपने खुशमिजाज स्वभाव से आप दुश्मनों को भी दोस्त बना सकते हैं। आपकी सोच सकारात्मक होगी जिससे सामाजिक स्तर पर आपको अच्छे फल मिल सकते हैं। द्वितीय भाव में चंद्रमा के होने से इस राशि के कुछ जातकों को पैतृक संपत्ति से आज के दिन लाभ हो सकता है। हालांकि इस राशि के कुछ जातकों को न चाहते हुए भी आज के दिन कार्यक्षेत्र में किसी जरूरी काम को निपटाने जाना पड़ सकता है। भाग्‍य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
वृश्चिक:
आज के दिन वृश्चिक राशि के लोग काफी संवेदनशील नजर आ सकते हैं। समाज में फैली कुरीतियों पर आपका ध्यान जाएगा और उन्हें दूर करने के लिए आप अपने मन में हल ढूंढते नजर आ सकते हैं। चंद्रमा आज आपके प्रथम भाव में विराजमान हैं इसलिए इस राशि के कुछ जातक आज के दिन योग ध्यान करते नजर आ सकते हैं, ऐसा करना आपके लिए लाभदायक भी सिद्ध होगा। भाग्‍य 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
धनु:
आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। दिन की शुरुआत में भाई-बहनों से कोई अच्छी खबर आपको सुनने को मिल सकती है। हालांकि आज के दिन चंद्रमा का आपके द्वादश भाव में होना बहुत शुभ नहीं कहा जा सकता, आज आपको अपने खर्चों पर लगाम लगानी होगी नहीं तो बजट गड़बड़ा सकता है। लेन-देन के मामलों में भी विशेष सतर्कता आज के दिन बरतें। भाग्‍य 80 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
मकर:
अपनी क्षमताओं और योग्यता का सही इस्तेमाल करने के लिए मकर राशि के लोग आज के दिन कोई ऐसा कार्य अपने हाथ में ले सकते हैं जो बहुत समय पहले किया करते थे। इस राशि के लोगों की स्पष्टवादिता सामाजिक स्तर पर इनको अच्छे परिणाम प्रदान करेगी। आपके एकादश भाव में आज के दिन चंद्रमा के विराजमान होने से आपको अपने बड़े भाई-बहनों का सहयोग जीवन के हर क्षेत्र में प्राप्त हो सकता है। भाग्‍य 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
कुंभ:
कुंभ राशि के लोग भले ही आज छुट्टी पर हों, लेकिन इनके दिमाग में ऑफिस के किसी काम को लेकर उलझन चल सकती है और उसका हल ढूंढने के लिए ये अपने घर के सदस्यों या सहकर्मियों से बातचीत कर सकते हैं। इस राशि के जो जातक कारोबार करते हैं उन्हें अपने पिता के जरिये लाभ मिलने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में कुंभ राशि के लोग अच्छा समय बिताएंगे। भाग्‍य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
मीन:

मीन राशि के लोगों को आज के दिन भाग्य का साथ मिलेगा। यदि कहीं निवेश किया था तो उससे आज के दिन आपको मुनाफा हो सकता है। वहीं इस राशि के कुछ जातक आज के दिन अपने रिश्तेदारों से मिलने निकल सकते हैं, यह मुलाकात सुखद होगी जिससे आपको तरोताजगी महसूस हो सकती है। आध्यात्म के मार्ग पर चलने वाले इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन खासा अच्छा रहेगा। भाग्‍य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

Next Story