धर्म-अध्यात्म

राशिफल: 5 नवंबर 2021

jantaserishta.com
5 Nov 2021 12:26 AM GMT
राशिफल: 5 नवंबर 2021
x
राशिफल

मेष:

Horoscope Today, आज का राशिफल 5 नवंबर दिन शुक्रवार को चंद्रमा दिन के समय तुला राशि में रहेंगे और रात के समय चंद्र देव तुला राशि से वृश्चिक राशि में गोचर कर जाएंगे इसके साथ ही चार ग्रहों का संयोग भी समाप्त हो जाएगा। आज के दिन गोवर्धन पूजा का पावन त्योहार भी मनाया जाएगा, इस पर्व को अन्नकूट के नाम से भी जाना जाता है। यह पर्व प्रकृति के साथ मानव के अटूट बंधन को दर्शाता है और इस दिन गौ माता की पूजा का भी बड़ा महत्व है। आइए अब जान लेते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशि के लोगों के लिए कैसा रहने वाला है।
मेष राशि के लोगों को यूं तो बहुत सक्रिय माना जाता है लेकिन आज के दिन मेष राशि के लोग देर तक आराम करते नजर आ सकते हैं। इस राशि के कुछ जातक शाम के वक्त अपने जीवनसाथी के साथ पूरे महीने का बजट प्लान करते भी नजर आ सकते हैं। वक्त का सही इस्तेमाल कैसे करना है इसको लेकर भी मेष राशि के लोग रणनीति बनाते नजर आएंगे। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
वृषभ:
आज के दिन कुछ मानसिक चिंताएं इस राशि के लोगों को हो सकती हैं। मन की उलझनों को दूर करने के लिए इस राशि वालों को आज आध्यात्मिक पुस्तकें पढ़नी चाहिए या सोशल मीडिया पर किसी आध्यात्मिक गुरु के प्रवचन सुनने चाहिए, इससे मन शांत होगा। इस राशि के जो लोग आज ऑफिस जाने वाले हैं वो ऑफिस में आलस्य महसूस कर सकते हैं। भाग्य 88 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
मिथुन:
इस राशि के लोग आज एक अध्यापक की तरह अपने बच्चों को पढ़ाते दिख सकते हैं। बच्चों के साथ समय बिताकर आपको अच्छा महसूस होगा। वहीं इस राशि के विद्यार्थियों के लिए भी आज का दिन खासा अच्छा रह सकता है। प्रेम में पड़े इस राशि के कुछ जातक अपने लवमेट के साथ किसी हिल स्टेशन पर घूमने का प्लान आज के दिन कर सकते हैं। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
कर्क:
चंद्रमा आज आपके चतुर्थ भाव में होंगे इसलिए माता के साथ इस राशि के जातक अच्छा समय बिता सकते हैं। यदि आपकी माता का स्वास्थ्य खराब था तो आज आप उन्हें किसी अच्छे चिकित्सक के पास ले जा सकते हैं। जिन लोगों की हाल ही में शादी हुई है वो अपने पार्टनर को लेकर लॉंग ड्राइव पर निकल सकते हैं। भाग्य 87 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
सिंह:
सूर्य के स्वामित्व वाले लोग आज काल्पनिक दुनिया में गोते लगाते नजर आएंगे, भविष्य की सुखद तस्वीर आपकी आंखों में देखी जा सकती है। अपनी बातों को अपने दोस्तों के साथ शेयर करते भी इस राशि के लोग देखे जा सकते हैं। जिन जातकों की उम्र 18 साल से कम है वो आज के दिन टीवी देखकर या वीडियो गेम खेल कर अपना दिन बिता सकते हैं। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
कन्या:
कन्या राशि के लोग आज सामाजिक स्तर पर काफी सक्रिय रहेंगे आज के दिन आप अपने घर के लोगों के साथ आसपास घूमने निकल सकते हैं। आपकी वाणी में भी मिठास रहेगी जिससे हर कोई आपसे बात करना चाहेगा। पारिवारिक जीवन में भी कन्या राशि के लोगों को शुभ फलों की प्राप्ति आज के दिन होगी। भाग्य 87 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
तुला:
आज के दिन आपके लग्न भाव में चंद्रमा विराजमान होंगे इसलिए रचनात्मकता की अधिकता इस राशि के लोगों में देखने को मिल सकती है। आज आप उन कार्यों को करने में दिलचस्पी लेंगे जिनसे आपको मानसिक शांति मिलती है, आप योग कर सकते हैं, पुस्तक पढ़ सकते हैं या गाने सुनकर अपने दिन को सुखद बना सकते हैं। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
वृश्चिक:
आपके द्वादश भाव में चंद्र ग्रह आज के दिन विराजमान होंगे इसलिए आध्यात्मिक विषयों में इस राशि के लोगों की रुचि बढ़ेगी। आज के दिन आप खर्चों पर लगाम लगाने के लिए बजट प्लान कर सकते हैं। इस राशि के उन लोगों को आज के दिन शुभ फल मिलेंगे जो विदेशी कंपनियों में काम करते हैं या विदेशों से जुड़ा व्यापार करते हैं। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
धनु:
आपके लिए दिन सुखद रहेगा आज बड़े भाई-बहनों के साथ आपके संबंधों में सुधार आएगा। बड़े भाई-बहनों से कोई जरूरी सलाह भी आपको मिल सकती है। जो लोग अपना कारोबार करते हैं आज के दिन उन्हें मुनाफा मिल सकता है। हालांकि शाम के समय अपने खर्चों पर आपको ध्यान रखना होगा किसी वजह से पैसा खर्च हो सकता है। भाग्य 88 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
मकर:
आज आपके कर्म भाव में चंद्रमा का विराजमान होगा आपके करियर क्षेत्र के लिए अच्छा है। नौकरी पेशा लोगों को कार्यक्षेत्र से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। जो लोग पैतृक व्यवसाय करते हैं उनके लिए भी दिन शुभता लिए हुए है। आज के दिन इस राशि के कुछ लोग अपनी योग्यता को निखारने के लिए कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। भाग्य 87 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
कुंभ:
आज चंद्रमा आपके भाग्य भाव में विराजमान होंगे जिससे आपके वो काम आज बन सकते हैं जो काफी समय से अटके हुए थे। कोर्ट कचहरी से जुड़े मुद्दों में विजय प्राप्त करने के लिए अच्छी सलाह किसी बड़े-बुजुर्ग से आज के दिन मिल सकती है। सामाजिक स्तर पर लोग आपके विचारों से आज के दिन प्रभावित होंगे। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
मीन:
मीन राशि के जातक आज के दिन गूढ़ विषयों जैसे- ज्योतिष, अंतरिक्ष विज्ञान, खगोल विज्ञान आदि में रुचि लेंगे। इस राशि के जो लोग इन क्षेत्रों में उच्च शिक्षा ले रहे हैं उनके लिए आज का दिन बहुत शुभ साबित हो सकता है। हालांकि इस राशि के लोगों को अपने स्वास्थ्य का आज ख्याल रखना होगा, अष्टम भाव में विराजमान चंद्रमा पेट से जुड़ी समस्या दे सकते हैं इसलिए खानपान पर ध्यान दें। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
Next Story