धर्म-अध्यात्म

राशिफल: 27 अक्टूबर 2021

jantaserishta.com
27 Oct 2021 12:45 AM GMT
राशिफल: 27 अक्टूबर 2021
x
राशिफल

मेष:

आज का राशिफल 27 अक्टूबर दिन बुधवार को चंद्रमा पूरे दिन मिथुन राशि में विराजमान रहेंगे। पंचांग गणना के अनुसार आज कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि सुबह लगभग 10 बजकर 52 मिनट तक रहेगी और उसके बाद सप्तमी तिथि आरंभ हो जाएगी। आज सिद्ध योग है और यह योग किसी नए कार्य की शुरुआत गुरु से गुरु मंत्र की दीक्षा आदि के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है। ग्रहों के योग संयोग का आज सभी 12 राशियों पर कैसा प्रभाव रहेगा, जानें क्या कहते हैं आज आपके सितारे…
आपके तृतीय भाव में चंद्रमा के होने से आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। जिन कार्यों को करने से आप अक्सर कतराते हैं उनको भी पूरे आत्मविश्वास के साथ आज आप कर सकते हैं। इस राशि के कुछ जातकों को काम के सिलसिले में छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है, यात्रा लाभप्रद होने से आंतरिक खुशी होगी।
वृषभ:
किसी करीबी रिश्तेदार से आज के दिन आपकी मुलाकात हो सकती है और उनसे मिलकर आप बहुत अच्छा महसूस करेंगे। इसके साथ ही वृषभ राशि के जातकों को पैतृक संपत्ति से भी आज के दिन लाभ हो सकता है। आपकी वाणी से आपका जीवनसाथी या लवमेट आज के दिन प्रभावित होगा, बोलचाल में शब्दों का प्रयोग संभलकर करें।
मिथुन:
चंद्रदेव आज के दिन आपके मस्तिष्क के भाव में यानी कि प्रथम भाव में विराजमान होंगे जिससे आपके जीवन में स्थिरता देखने को मिलेगी, कई उलझनों को आज के दिन आप सुलझा सकते हैं। वहीं इस राशि के कुछ लोग शारीरिक रूप से खुद को फिट रखने के लिए आज से जिम या योग क्लास जाना शुरू कर सकते हैं। सेहत को लेकर आप में सजगता रहेगी।
कर्क:
कर्क राशि के जो जातक आध्यात्मिक क्षेत्र में उन्नति करना चाहते हैं उनके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। हालांकि इस राशि के जातकों को अपनी आंखों का आज विशेष ख्याल रखना होगा, ज्यादा देर तक लैपटॉप मोबाइल से चिपके रहना हानिकारक होगा। चंद्रमा आपके द्वादश भाव में होंगे इसलिए बेवजह के खर्चे करने से भी बचें।
सिंह:
इस राशि के लोगों को अपने बड़े भाई बहनों से आज लाभ प्राप्त हो सकता है। यदि आप की उम्र 50 से ज्यादा है तो बहू या बेटे से आपको कोई सुखद समाचार मिल सकता है। सिंह राशि के कारोबारियों को आज आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी, यदि कहीं निवेश किया था तो उससे फायदा मिल सकता है।
कन्या:
कन्या राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में आज के दिन मान प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। वहीं इस राशि के जो जातक कारोबार करते हैं उन्हें अपने पिता से कोई महत्वपूर्ण सलाह मिल सकती है। दशम भाव में चंद्रमा के होने से इस राशि के बेरोजगार लोगों को आज नौकरी मिलने की संभावना है, प्रयास में कमी न करें।
तुला:
शुक्र के स्वामित्व वाली तुला राशि के जातकों को अपने जीवनसाथी के घरवालों से मिलने का मौका मिल सकता है, जो लोग परिवार से दूर हैं वह संचार माध्यम से परिवार से जुड़ सकते हैं। इस राशि के जो विद्यार्थी उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं उनके लिए दिन शानदार रहेगा। वहीं आध्यात्मिक विषयों में आज के दिन इस राशि वालों की रुचि बढ़ सकती है।
वृश्चिक:
वृश्चिक राशि के लोगों को आज पेट से संबंधी स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए इस राशि वालों को खानपान पर आज विशेष ध्यान देना होगा। तरल पदार्थों का सेवन करने से आपका पाचन तंत्र दुरुस्त रहेगा इसलिए आज के दिन जितना हो सके लिक्विड डाइट लें। कारोबार और आजीविका के मामले में दिन सामान्य रहेगा। उतावलेपन से बचें।
धनु:
वैवाहिक जीवन में जिन अच्छे बदलाव की कामना आप अक्सर करते हैं वह आज के दिन आपको देखने को मिल सकते हैं। शाम के समय आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने निकल सकते हैं। जो लोग पार्टनरशिप में व्यवसाय कर रहे हैं उनको आज विशेष मुनाफा हो सकता है।
मकर:
आज के दिन आप को उधार लेने से बचना चाहिए नहीं तो भविष्य में बुरी स्थिति में फंस सकते हैं। कोई दुखद समाचार आज आपको मानसिक रूप से परेशान कर सकता है। भावनाओं को नियंत्रण में रखने के लिए इस राशि के लोगों को ध्यान करने की सलाह दी जाती है।
कुंभ:
इस राशि के जातकों की बुद्धिमता से आज के दिन लोग प्रभावित हो सकते हैं। यदि किसी बड़े पद पर हैं तो आज अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को आप खुश करने के लिए कोई कार्य कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में अच्छे बदलाव लाने के लिए आप घर के किसी वरिष्ठ सदस्य से आज बातचीत करेंगे।
मीन:
आपके चतुर्थ भाव में चंद्रमा के होने से आज के दिन आपको वाहन सुख मिल सकता है। हालांकि इस राशि के जातकों को हृदय से संबंधित कोई परेशानी हो सकती है, आज के दिन तला-भुना भोजन करने से आपको बचना चाहिए। माता से आशीर्वाद लेकर किसी नए काम में हाथ डालें। नौकरी व्यवसाय में दिन अच्छा बीतेगा।
Next Story