धर्म-अध्यात्म

राशिफल: 25 अक्टूबर 2021

jantaserishta.com
25 Oct 2021 6:06 AM IST
राशिफल: 25 अक्टूबर 2021
x
राशिफल

मेष:

Horoscope Todayआज का राशिफल 25 अक्टूबर दिन सोमवार को चंद्रमा दिन की शुरुआत में वृषभ राशि में रहेंगे और उसके बाद बुध के स्वामित्व वाली मिथुन राशि में गोचर कर जाएंगे। हिंदू पंचांग के अनुसार आज कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है और मृगशिरा नक्षत्र है। आज के दिन चंद्रमा का गोचर मिथुन राशि में होगा इसलिए तकनीकी क्षेत्र में कार्य करने वाले जातकों को अच्छे फलों की प्राप्ति आज के दिन हो सकती है। राशि चक्र की सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा आइए विस्तार से जानते हैं।
इस राशि के जातक छोटे भाई बहनों के साथ कहीं घूमने का प्लान आज बना सकते हैं। कारोबारियों को काम के सिलसिले में छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है, इस यात्रा से लाभ होने की संभावना है।
वृषभ:
आज आपकी वाणी में सौम्यता बनी रहेगी जिससे आपको कार्यक्षेत्र और सामाजिक स्तर पर अच्छे फलों की प्राप्ति होगी। किसी पुराने मित्र से आज की शाम यादगार साबित हो सकती है।
मिथुन:
आपक द्वादश भाव से आज लग्न भाव में चंद्र ग्रह के गोचर से मानसिक रूप से आप खुद को फिट पाएंगे। जो लोग रचनात्मक कार्य करते हैं उनके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन बेहतर होगा। बुद्धि और समझदारी से प्रगति करेंगे। खर्चों पर नियंत्रण रख पाएंगे। शिक्षा के क्षेत्र में प्रदर्शन बेहतर होगा।
कर्क:
आपकी राशि के स्वामी चंद्रमा आज के दिन आपके एकादश भाव से द्वादश भाव में गोचर करेंगे इसलिए अपने खर्चों पर आपको लगाम लगानी होगी। यदि आज के दिन कोई उधार मांगे तो बहुत सोच समझकर पैसा उधार दें।
सिंह:
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा आपको कई स्रोतों से आज धन लाभ मिलने की संभावना है, किसी चीज में निवेश किया था तो उससे भी आपको फायदा मिल सकता है। जो लोग नौकरी पेशा से जुड़े हैं अपने कार्य क्षेत्र में अच्छे बदलाव देखने को मिलेगे।
कन्या:
आज पिता के साथ आपके संबंधों में सुधार होगा जो लोग पारिवारिक व्यवसाय करते हैं उन्हें आज के दिन कोई अच्छी डील मिल सकती है। जिससे परिवार में सकारात्मकता का संचार होगा।
तुला:
चंद्रमा आपके आपके अष्टम भाव से नवम भाव में चंद्रमा का गोचर होगा, जिसके कारण आपको धार्मिक और आध्यात्मिक विषयों को जानने की रूचि जागेगी। इस राशि के जातकों को गुरुजनों का सहयोग प्राप्त होगा जिससे शिक्षा क्षेत्र में सफलता मिलेगी।
वृश्चिक:
चंद्रमा आज दिन की शुरुआत में आपके अष्टम भाव में विराजमान होंगे इसलिए आपको कहीं से अचानक धन लाभ हो सकता है। कुछ लोगों को विदेश यात्रा करने का मौका भी मिल सकता है। हालांकि स्वास्थ्य को लेकर इस राशि वालों को सावधान रहना होगा।
धनु:
धनु राशि के लोगों को आज के दिन वैवाहिक जीवन में अच्छे बदलाव देखने को मिलेंगे, आप जीवनसाथी के साथ रोमांटिक पल बिता सकते हैं। जिन जातकों की अभी तक शादी नहीं हुई है उनको शादी के लिए कोई अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है।
मकर:
भविष्य को लेकर आज के दिन मकर राशि के लोगों के दिमाग में चिंताएं होंगी, हालांकि आपको सलाह दी जाती है कि चिंताएं करने की बजाय कर्म करें इससे आपको भविष्य में फायदा अवश्य होगा। शाम के वक्त मानसिक शांति महसूस हो सकती है।
कुंभ:
कुंभ राशि के जातकों को अपने ननिहाल पक्ष से कोई खुशखबरी आज के दिन मिल सकती है। साथ ही इस राशि के विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे फल प्राप्त होंगे। शत्रु पक्ष से आज के दिन थोड़ा सावधान रहें।
मीन:
चंद्रदेव आज के दिन आपके चतुर्थ भाव में विराजमान होंगे और दिन के समय आपके पंचम भाव में गोचर करेंगे जिससे आपको परिवार के लोगों के बीच अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। यदि बीते समय से माता का स्वास्थ्य खराब चल रहा था तो उसमें आज सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story