धर्म-अध्यात्म

राशिफल: 23 अक्टूबर 2021

jantaserishta.com
23 Oct 2021 12:45 AM GMT
राशिफल: 23 अक्टूबर 2021
x
राशिफल

मेष:

आज का राशिफल 23 अक्टूबर दिन शनिवार को चंद्रमा पूरे दिन वृषभ राशि में विराजमान रहेंगे। रोमांस और रचनात्मकता के कारक ग्रह शुक्र की राशि वृषभ में चंद्रमा के होने से आज के दिन रोमांस की अधिकता प्रेम और विवाहित जातकों के जीवन में देखी जा सकती है। हालांकि वृषभ राशि में राहु के साथ चंद्रमा की युति होगी इसलिए कुछ जातकों को मानसिक परेशानियों का सामना भी आज के दिन करना पड़ सकता है। ऐसे में आइए दोस्तों विस्तार से जानते हैं कि चंद्रमा के वृषभ राशि में विराजमान होने का और राहु के साथ चंद्रमा की युति का सभी 12 राशियों के जीवन में क्या प्रभाव देखने को मिलेगा।
आज के दिन चंद्रमा आपके द्वितीय भाव में राहु के साथ युति में होंगे, चंद्रमा की यह स्थिति आपकी वाणी में कर्कशता ला सकती है। आज के दिन आपको बातचीत के दौरान शब्दों का इस्तेमाल बहुत सोच-समझकर करना होगा। हालांकि पैतृक संपत्ति से इस राशि के जातकों को लाभ मिलने की संभावना है।
वृषभ:
चंद्रमा आज के दिन आपकी ही राशि में विराजमान होंगे इसलिए मानसिक शांति के लिए आप योग ध्यान आज के दिन कर सकते हैं। इस राशि के नौकरीपेशा लोगों ने यदि किसी काम को अधूरा छोड़ा था तो उसे पूरा करने में खासी मेहनत करनी पड़ सकती है।
मिथुन:
बुध के स्वामित्व वाली मिथुन राशि वाले लोगों को आज के दिन अपने खर्चों पर लगाम लगानी होगी, यार दोस्तों के साथ किसी पार्टी में हिस्सा लेकर न चाहते हुए भी आपको धन खर्च करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आप अटके हुए कार्यों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। आज आप दुनियादारी की बजाय अपने आप पर फोकस करेंगे।
कर्क:
चंद्रमा आपकी ही राशि के स्वामी हैं और आज के दिन आपके लाभ भाव में विराजमान होकर कारोबार और करियर में आपको सुखद परिणाम देंगे। हालांकि इस राशि के लोगों को अपने बड़े भाई-बहनों के साथ आज सोच-समझकर बात करनी होगी, नहीं तो रिश्ता बिगड़ सकता है।
सिंह:
चंद्रमा आज आपके दशम भाव में विराजमान होंगे जहां राहु के साथ इनकी युति होगी। इसलिए सिंह राशि के उन लोगों को आज करियर क्षेत्र में अच्छे फल मिल सकते हैं जो मीडिया, राजनीति, ज्योतिष, विज्ञान आदि के क्षेत्रों से जुड़े हैं।
कन्या:
आज के दिन पारिवारिक जीवन में इस राशि के लोगों को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आपके पिता की सेहत खराब हो सकती है जिसके कारण आप भी चिंतित होंगे। आपको पिता के स्वास्थ्य को दुरुस्त करने के लिए किसी अच्छे डॉक्टर से उनकी जांच करवानी चाहिए।
तुला:
आपके अष्टम भाव में आज चंद्रमा और राहु की युति होने से आप में असुरक्षा की भावना जाग सकती है। आज आप समाज से दूर रहकर आत्म अवलोकन करते नजर आ सकते हैं। कोई बात आज आपको मन ही मन परेशान कर रही है और आप कई दिनों से एक ही सोच में डूबे हैं।
वृश्चिक:
इस राशि के जातकों को अपने वैवाहिक जीवन में संतुलन बिठाने के लिए आज के दिन प्रयास करने होंगे। जीवनसाथी की बातों को अनसुना करने की बजाय उनको सुनें और हल निकालने की कोशिश करें। इस राशि के कारोबारियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।
धनु:
आज के दिन चंद्रमा, राहु के साथ आपके अष्टम भाव में होंगे इसलिए धनु राशि के लोगों को उदर से जुड़ी कोई समस्या आज के दिन हो सकती है। आज खानपान का आपको विशेष ध्यान रखना होगा।
मकर:
यदि आप कार्यक्षेत्र में किसी ऊंचे पद पर हैं तो आपके अच्छे व्यवहार से आपके अधीनस्थ कर्मचारी प्रभावित होंगे। इस राशि के विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में जो परेशानियां आ रही हैं वो गुरुजनों के सहयोग से दूर होंगी।
कुंभ:
चंद्रमा आज के दिन आपके चतुर्थ भाव में विराजमान होंगे इसलिए वाहन सुख इस राशि के कुछ जातकों को आज के दिन मिल सकता है। हालांकि राहु के चंद्रमा के साथ विराजमान होने से माता के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए उनका ख्याल रखें।
मीन:
मीन राशि के लोग आज कार्यक्षेत्र में अपने कम्फर्ट ज़ोन से निकलकर कुछ रचनात्मक करने का प्रयास करते नजर आएंगे। आप में सकारात्मक ऊर्जा होगी जिससे पारिवारिक और सामाजिक जीवन में भी आपको अच्छे फल प्राप्त होंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

    Next Story