धर्म-अध्यात्म

राशिफल: 22 अक्टूबर 2021

jantaserishta.com
22 Oct 2021 12:40 AM GMT
राशिफल: 22 अक्टूबर 2021
x
राशिफल

मेष:

Horoscope टुडे आज का राशिफल 22 अक्टूबर दिन शुक्रवार को चंद्रमा पूरे दिन मेष राशि में विराजमान रहेंगे। वहीं साहस और पराक्रम के कारक ग्रह मंगल आज कन्या राशि से निकलकर शुक्र की स्वामित्व वाली तुला राशि में गोचर करेंगे। मंगल के गोचर का असर भी आज के दिन सभी राशियों पर देखने को मिल सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि चंद्रमा के मेष राशि में विराजमान होने का और मंगल के तुला राशि में गोचर का सभी 12 राशियों पर कैसा प्रभाव देखने को मिलेगा।
आज के दिन मंगल आपके सप्तम भाव में गोचर करेंगे जबकि चंद्रमा आपकी ही राशि में विराजमान रहेंगे। इन दोनों ग्रहों का प्रभाव आपके दांपत्य जीवन पर आज के दिन देखने को मिल सकता है। आज के दिन आपके जीवनसाथी को धन लाभ हो सकता है। हालांकि परिवार के साथ ही सामाजिक स्तर पर बातचीत के दौरान भी आपको अत्यधिक आक्रोश में आने से बचना होगा। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
वृषभ:
वृषभ राशि के लोगों को अपने विरोधियों से आज बेहद संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। द्वादश भाव में चंद्रमा और षष्ठम भाव में मंगल की स्थित होने से आपके विरोधी आज के दिन बहुत सक्रिय हो सकते हैं। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
मिथुन:
मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, आपके पंचम भाव में मंगल की स्थिति खेलकूद के मैदानों और प्रेम जीवन में आपको सफलता दिलाएगी, वहीं चंद्रमा का एकादश भाव में होना करियर और व्यवसाय में शुभ फलदायक है। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
कर्क:
आपको आज के दिन अपनी माता के स्वास्थ्य का ख्याल रखना होगा। हालांकि इस राशि के कुछ जातकों को वाहन सुख आज के दिन मिल सकता है। चंद्रमा के आपके दशम भाव में विराजमान होंगे इसलिए नौकरीपेशा लोग कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
सिंह:
नवम भाव में चंद्रमा और तृतीय भाव में मंगल के होने से आज के दिन सिंह राशि के जातक काम के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं। इस राशि के कुछ लोग धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लेकर दान-पुण्य कर सकते हैं, ऐसा करने से आपको मानसिक शांति भी प्राप्त होगी। भाग्य 87 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
कन्या:
आज के दिन स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें, आपके अष्टम भाव में चंद्रमा के होने से पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। आज आपको ऐसे भोज्य पदार्थ खाने से बचना चाहिए जिनकी तासीर ठंडी होती है। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
तुला:
तुला राशि के लोगों को वैवाहिक जीवन में आज के दिन संतुलन बिठाने की कोशिश करनी होगी, मंगल का आपकी राशि में गोचर जीवनसाथी के व्यवहार में चिड़चिड़ापन ला सकता है। आज आपको जीवनसाथी के शब्दों से ज्यादा उनकी भावनाओं पर ध्यान देना चाहिए इससे आप आसानी से स्थिति को सामान्य कर पाएंगे। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
वृश्चिक:
आपकी राशि स्वामी मंगल का गोचर आपके द्वादश भाव में होने से इस राशि के उन लोगों को लाभ होगा जो विदेशों से संबंधित कारोबार करते हैं। वृश्चिक राशि के लोगों को आज के दिन किसी पर भी आवश्यकता से अधिक विश्वास करने से बचना होगा, कोई करीबी ही आज के दिन आपको धोखा दे सकता है। भाग्य 80 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
धनु:
इस राशि के कारोबारियों को आज के दिन लाभ प्राप्त हो सकता है, जो लोग मेडिकल क्षेत्र, कंस्ट्रकशन आदि से जुड़ा कार्य करते हैं उनको भी फायदा मिल सकता है। चंद्रमा इस राशि से पंचम भाव में विराजमान होंगे इसलिए इस राशि के विद्यार्थियों के लिए भी दिन सुखद रहेगा। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
मकर:
इस राशि वाले जो जातक नौकरी की तलाश में थे या नौकरी में परिवर्तन करना चाहते थे उनका सपना आज साकार हो सकता है। आपके दशम भाव में स्थित मंगल करियर क्षेत्र में आपको सफलता दिलाएंगे। वहीं चतुर्थ भाव में चंद्रमा के होने से पारिवारिक जीवन भी सुखद रहेगा। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
कुंभ:
आज के दिन आपकी मुलाकात किसी पुराने परिचित से हो सकती है और उनसे मिलकर आपका दिन भी अच्छा गुजरेगा। नवम भाव में मंगल की स्थित मन की चंचलता को बढ़ा सकती है। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
मीन:
आज के दिन आप अपने वाणी के प्रभाव से कार्यक्षेत्र और सामाजिक स्तर पर अच्छे फल प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि अष्टम भाव में मंगल के होने से स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं, इसलिए आज के दिन अपने स्वास्थ्य का ध्यान दें। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
Next Story