धर्म-अध्यात्म

राशिफल: 21 अक्टूबर 2021

jantaserishta.com
21 Oct 2021 12:40 AM GMT
राशिफल: 21 अक्टूबर 2021
x
राशिफल

मेष:

Horoscope Today, आज का राशिफल 21 अक्टूबर दिन बृहस्पतिवार को चंद्रमा पूरे दिन मेष राशि में विराजमान रहेंगे। आज कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है और आज के दिन 4 बजकर 17 मिनट तक अश्विनी नक्षत्र रहेगा। इस नक्षत्र के स्वामी केतु ग्रह हैं इसलिए इस नक्षत्र के दौरान शिक्षा से संबंधित कार्य, योग-ध्यान, गूढ़ विषयों का अध्ययन करना शुभ माना जाता है। ऐसे में आइए जान लेते हैं कि, आज के दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल का सभी 12 राशि के लोगों पर क्या असर देखने को मिलेगा।
चंद्रमा आज आपकी ही राशि में विराजमान रहेंगे जिससे आपके व्यवहार में आज के दिन शालीनता देखने को मिलेगी। आप अपनी मीठी-मीठी बातों से आज के दिन अपने जीवनसाथी या लवमेट को इंप्रेस करने की कोशिश करेंगे।
वृषभ:
चंद्रमा आज के दिन आपके द्वादश भाव में स्थित होंगे इसलिए आपको बजट के अनुसार ही आज खर्च करना चाहिए। इस राशि के लोगों को उधार लेने से भी आज बचना चाहिए। आध्यात्मिक क्षेत्र पर अग्रसर इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुखद हो सकता है।
मिथुन:
इस राशि के जातकों को आज धन लाभ हो सकता है। यदि आपने बीते समय में कहीं निवेश किया था तो उससे आज के दिन मुनाफा मिलने की उम्मीद है। एकादश भाव में चंद्रमा की स्थिति भाई-बहनों के साथ आपके संबंध सुधारने वाली साबित होगी।
कर्क:
चंद्रमा आपकी ही राशि के स्वामी हैं और आज आपके कर्म के भाव यानि दशम भाव में विराजमान रहेंगे। इस भाव में चंद्रमा के होने से आपको करियर क्षेत्र में मनचाही सफलता मिल सकती है। आज किसी सहकर्मी की मदद करके आप अच्छा महसूस करेंगे।
सिंह:
चंद्रमा आज के दिन आपके नवम भाव में विराजमान होंगे। इस भाव में स्थित चंद्रमा आपके जीवन में संतुलन लाएंगे। हालांकि इस राशि के कुछ लोगों को कार्य के संबंध में यात्रा आज के दिन करनी पड़ सकती है।
कन्या:
स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही आज के दिन आपको भारी पड़ सकती है। खुद को फिट रखना चाहते हैं तो आज के दिन ऐसे भोज्य पदार्थ खाएं जो आपको आसानी से डाइजेस्ट हो जाते हैं। साथ ही व्यायाम करना भी आपके लिए फायदेमंद होगा।
तुला:
मेष राशि में स्थित चंद्रमा आपके सप्तम भाव को प्रभावित करेंगे, इसलिए आज के दिन जीवनसाथी के साथ आप अच्छा समय बिता सकते हैं। वहीं इस राशि के कारोबारी आज अपने सहयोगियों के साथ मिलकर भविष्य की योजनाएं बनाते नजर आएंगे।
वृश्चिक:
चंद्रमा आज आपके षष्ठम भाव में विराजमान होंगे, इसीलिए आपके शत्रु आप पर हावी होने की कोशिश आज के दिन कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आज के दिन अपने काम से काम रखेंगे तो आपके लिए अच्छा रहेगा।
धनु:
आपके पंचम भाव में आज के दिन चंद्र देव स्थित होंगे। इस भाव में चंद्रमा के होने से इस राशि के उन लोगों को अच्छे अनुभव हो सकते हैं जो किसी के प्रेम में पड़े हैं। धनु राशि के लोग आज अपनी भावनाओं को सही तरीके से व्यक्त करने में सक्षम होंगे।
मकर:
आज आपको पारिवारिक जीवन में सुखद अनुभव हो सकते हैं क्योंकि आज के दिन चंद्रमा आपके सुख भाव में विराजमान होंगे। इस राशि के कुछ जातक आज के दिन वाहन खरीदने का विचार अपने जीवनसाथी या माता-पिता के सामने रख सकते हैं।
कुंभ:
आज कुंभ राशि के जातकों को जल्दबाजी में आकर कोई भी फैसला लेने से बचना होगा, नहीं तो नुकसान हो सकता है। इस राशि के कुछ जातकों को छोटे भाई-बहनों से आज लाभ प्राप्त हो सकता है।
मीन:
आज चंद्रमा आपके वाणी के भाव में स्थित रहेंगे। चंद्रमा की यह स्थिति आपको सामाजिक स्तर पर मान-सम्मान दिलाएगी। इसके साथ ही इस राशि के नौकरीपेशा लोगों को आज के दिन धन लाभ हो सकता है।
Next Story