धर्म-अध्यात्म

राशिफल 2022: जानिए कैसा रहेगा कन्या राशि वालों के लिए साल 2022

Tara Tandi
21 Dec 2021 11:26 AM GMT
राशिफल 2022: जानिए कैसा रहेगा कन्या राशि वालों के लिए साल 2022
x
आपकी राशि का प्रतीक चिन्ह कन्या हैं। आप आकर्षक व्यक्तिव के स्वामी होते हैं। सामान्य रूप से आप स्वस्थ और मजबूत दिखते हैं। आपका चेहरा अंडाकार, आकर्षक होता है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क।

कन्या राशिफल 2022 (Virgo Horoscope Predictions 2022)

आपकी राशि का प्रतीक चिन्ह कन्या हैं। आप आकर्षक व्यक्तिव के स्वामी होते हैं। सामान्य रूप से आप स्वस्थ और मजबूत दिखते हैं। आपका चेहरा अंडाकार, आकर्षक होता है। संचालन में कुशल, कलाओं में निपुण और धनी रहते हैं। वाणी में मधुरता, बुद्धिमता, विचारशीलता और व्यवहारिकता इनकी खासियतें हैं। स्वच्छता के अति आग्रही और हर कार्य को व्यवस्थापूर्ण करना चाहते हैं। मेहनती और सफलता को तीव्रता से पाने वाले व्यक्ति हैं। किन्तु सांसारिक जीवन में भाग्यशाली नहीं होते हैं।
करियर (Virgo Career Horoscope 2022)
करियर के लिहाज से कन्या राशि वालों के लिए जनवरी मार्च और जून के महीने काफी बेहतर रहेंगे और मई के शुरुआत में कुछ लोगों को मनचाहा स्थानांतरण भी मिल सकता है, लेकिन इस वर्ष कुछ समय ऐसा भी आएगा जिसमें आपको निराश होना पड़ सकता है। वहीं कई मौके ऐसे भी होंगे जिनमें आपको सफलता का स्वाद मिलेगा। अपनी कुशल संवाद शैली से आप करियर में तरक्की करेंगे। नौकरीपेशा जातक पदोन्नति की उम्मीद कर सकते हैं। वहीं जो जातक उद्योग के काम को बदलने की योजना बना रहे थे वो इसे बेहतर करने में सक्षम हो सकते हैं। जो लोग वर्तमान में बेरोजगार हैं उन्हें इस वर्ष नौकरी मिल सकती है। अपने सहकर्मियों की गतिविधियों पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है कि आप अपना हर कदम समझदारी से उठाएं।
परिवारिक जीवन
इस वर्ष कन्या राशि के जातकों को पारिवारिक जीवन के मोर्चे पर मिश्रित परिणाम हासिल होंगे। क्योंकि जहां इस साल की शुरुआत थोड़ी कमजोर रहने वाली है वहीं साल का मध्य भाग औसत रहेगा और साल का अंतिम भाग आपके लिए बेहतरीन परिणाम लेकर आएगा। हालांकि साल के मध्य में आपको अप्रैल से सितंबर के बीच कुछ पारिवारिक विवादों का सामना करना पड़ सकता है। वर्ष की शुरुआत जहां आपको परिवार का साथ नहीं मिलेगा इस समय पारिवारिक संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद उत्पन्न हो सकता है ,वहीं वर्ष के मध्य भाग में भाई बहन आपका सहयोग करते दिखाई देंगे।
आर्थिक स्थिति
आर्थिक जीवन में आपको इस वर्ष बहुत सी उठापटक से गुजरना पड़ सकता है। साल की शुरुआत आर्थिक तौर पर कमजोर रहेगी लेकिन धीरे-धीरे भाग्य का साथ मिलता दिखाई देगा जिससे स्थितियों में भी सुधार देखा जाएगा। अप्रैल के पश्चात आपकी आमदनी में बढ़ोतरी और उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। आपकी आर्थिक स्थिति भी इस समय मजबूत नजर आएगी। हालाँकि, जब बृहस्पति की स्थिति इस बात को भी दर्शाती है कि इस समय अवधि के दौरान आपका कर्ज़ या कोई बड़े खर्च होने की आशंका है। सावधानी से बचत करें और सोच-समझकर खर्च करें।
परीक्षा-प्रतियोगिता
इस वर्ष की शुरुआत में शिक्षा के क्षेत्र में कुछ परेशानियां आने वाली हैं। ऐसे में आपको अपनी मेहनत पर ध्यान देने की अधिक आवश्यकता होगी। इस दौरान पढ़ाई लिखाई में अक्सर कोई न कोई बाधाएं आती रहेंगी, लेकिन अप्रैल के बाद का समय अच्छा रहेगा। यदि आप उच्च शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं तो आपको सफलता के कई मौके मिल सकते हैं ।इस दौरान आप कब मेहनत के बाद भी अच्छे परिणाम हासिल कर सकेंगे। जो छात्र विदेश जाने को लेकर गंभीर हैं या शिक्षा के लिए घर से दूर जाना चाहते हैं, उनके लिए यह समय अनुकूल रहने वाला है। वर्ष के दूसरे भाग में समय काफी अनुकूल रहेगा और प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने के लिए यह शुभ समय साबित होगा।
स्वास्थ्य
स्वास्थ्य के लिए आज से यह वर्ष अच्छा रहेगा। कोई बीमारी पहले से चली आ रही तो इस दौरान आपको उससे पूरी तरीके से मुक्ति मिल सकती है हालांकि अप्रैल से लेकर जुलाई तक का समय आपके स्वास्थ्य जीवन के लिए बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। इस दौरान भी आपको छोटी-मोटी बीमारियों से दूर रखने में मदद करेगी।
उपाय
कन्या राशि के जातकों का स्वामी बुध ग्रह है। इसलिए आपको इस वर्ष बुध ग्रह का आशीर्वाद पाने के लिए आपको बुध ग्रह से जुड़े उपाय करना होगा। वर्ष की शुरुआत भगवान गणपति को दूर्वा अर्पित करके करें साथ ही आप गौ माता को हरा चारा अथवा हरी सब्जियां खिलाएं।
Next Story