धर्म-अध्यात्म

राशिफल 2022: जानिए कैसा रहेगा तुला राशि वालों के लिए साल 2022

Tara Tandi
21 Dec 2021 10:47 AM GMT
राशिफल 2022: जानिए कैसा रहेगा तुला राशि वालों के लिए साल 2022
x
तुला राशि के व्यक्ति शुक्र ग्रह से प्रभावित होने के कारण समाज में आकर्षण का केंद्र होते हैं। आप कद में औसत से अधिक लम्बे होते हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क।

तुला राशिफल 2022 (Libra Horoscope Predictions 2022)

तुला राशि के व्यक्ति शुक्र ग्रह से प्रभावित होने के कारण समाज में आकर्षण का केंद्र होते हैं। आप कद में औसत से अधिक लम्बे होते हैं। आपके व्यक्तित्व की यह विशेषता होती है कि आपके होंठ बहुत सुंदर आकार के होते हैं। आप अपने व्यक्तित्व को लेकर विशेष रूप से सतर्क रहते हैं। कुशल राजनीतिज्ञ, विचारशील और चतुर होते हैं। स्वभाव संतुलित रहता है और हर वस्तु को सम्पूर्ण समीक्षा और परिक्षण के बाद समझते हैं। आज्ञा के पालक रहते हैं। प्राकृतिक सौंदर्य और सुंदरता को बहुत पसंद करते हैं। दूरदर्शिता से भरपूर आपका स्वभाव कार्य क्षेत्र में अच्छी तरक्की करवाता हैं। वाणी और स्वभाव आनंदित रहने की वजह से लोगों में प्रिय बने रहते हैं।
करियर (Libra Career Horoscope 2022)
इस वर्ष आपके करियर में काफी अनुकूल फल मिलने की उम्मीद से इस वर्ष की शुरुआत हो रही है। जिसके चलते क्षेत्र में आप अपना बेहतर प्रदर्शन दे पाने में सफल होंगे। वर्ष की शुरुआत में कार्य क्षेत्र में आपको भाग्य का साथ मिलेगा जो लोग नौकरीपेशा है उन्हें प्रमोशन के साथ-साथ कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी भी मिल सकती है। आप साल के पहले कुछ महीनों के दौरान पदोन्नति की उम्मीद कर सकते हैं। साल का दूसरा भाग करियर के लिहाज से काफी चुनौतीपूर्ण हो सकता है इसलिए सहकर्मियों और वरिष्ठों के साथ अच्छे संबंध रखने की सलाह दी जाती है। जो लोग नौकरी या काम बदलने का विचार हैं, उन्हें अपनी वर्तमान नौकरी छोड़ने से पहले और नई नौकरी में शामिल होने से पहले उचित विश्लेषण और शोध कर लेने की सलाह दी जाती है। व्यापारिक रूप से या वर्ष पिछले वर्ष की अपेक्षा काफी बेहतर रहेगा और आप व्यापार में भी आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे।
परिवारिक जीवन
साल का प्रारंभ पारिवारिक जीवन के लिए ज्यादा अनुकूल नहीं रहने वाला है। इस दौरान आपको किसी कारण अपने घर से दूर जाना पड़ेगा इसके साथ ही काम की अधिकता के चलते परिवारिक पूरी या परिवार में सामंजस्य की कुछ कमी के योग बनेंगे, जिससे परिवार में मनमुटाव संभव है, लेकिन वर्ष का उत्तरार्ध भाग परिवारिक संबंधों के दृष्टिकोण से बहुत अच्छा जीतने वाला है। आपके परिवार और रिश्तेदारों के साथ संबंधों में सुधार होगा और आप उनके अच्छा महसूस करेंगे। आप में से कुछ लोग अपने घर को बेहतर बनाने और अपने परिवार को खुश रखने के लिए कोई महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं, जिससे यह और अधिक आकर्षक हो जाएगा।
आर्थिक स्थिति
वर्ष के शुरुआत आपके आर्थिक जीवन के लिए अच्छा रहेगा। अप्रैल से सितंबर तक का समय आपको धन लाभ की प्राप्ति के लिए बहुत उत्तम कहा जाएगा। उसके साथ ही कुछ खर्चे संभव है और विशेष तौर से सितंबर के महीने में आप दिल खोलकर खर्च करते नजर आएंगे। ऐसे में आपको अपने धन को संचय करने और अपने खर्चों पर लगाम लगाने की आवश्यकता पड़ेगी अन्यथा आर्थिक तंगी से जूझना पड़ सकता है।
परीक्षा-प्रतियोगिता
इस समय आप का मन पढ़ाई में अधिक लगेगा जिससे आप अपना अच्छा प्रदर्शन कर अपने शिक्षकों का दिल जीत पाने में सफल होंगे यदि आप कुछ शिक्षा ग्रहण करने का सोच रहे हैं तो उसके लिए यह वर्ष अच्छा रहेगा। आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे परंतु प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को इस समय भी अपनी मेहनत जारी रखने होगी।
स्वास्थ्य
इस वर्ष आपको विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होगी अन्यथा कोई रोग आपको परेशान कर सकता है ऐसे में आपके लिए बेहतर होगा कि अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए ही हर प्रकार की छोटी-मोटी समस्याओं से अपने शरीर का बचाव करें मौसम के बदलाव से पैदा होने वाली बीमारियों के प्रति सतर्क रहें। पाचन और वायरल संक्रमण से संबंधित रोग आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकते हैं, हालांकि यह समस्या लंबे समय तक नहीं टिकने वाली है। आपको व्यायाम करने और अपने शरीर की फिटनेस और वजन पर पूरा नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है।
उपाय
वर्ष के शुरुआत माता दुर्गा की उपासना आराधना और उनके दर्शन पूजन से करें। प्रत्येक शुक्रवार को गौ माता को आटे का पेड़ा खिलाएं और संभव हो सके तो अपने सहकर्मियों के साथ अच्छा व्यवहार करें और चींटियों को आटा डालें।
Next Story