धर्म-अध्यात्म

राशिफल 2022: जानिए मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2022

Tara Tandi
21 Dec 2021 9:08 AM GMT
राशिफल 2022: जानिए मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2022
x
मिथुन राशि द्विस्वभाव वाली राशि है। इस राशि के जातक बुद्धिजीवी और स्वतंत्र होते हैं, साथ ही ये लोग प्यारे और बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope 2022)

मिथुन राशि द्विस्वभाव वाली राशि है। इस राशि के जातक बुद्धिजीवी और स्वतंत्र होते हैं, साथ ही ये लोग प्यारे और बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं। मिथुन राशि के जातक प्रेम संबंधों में कोई भी चुनौती स्वीकार करने के लिए तैयार हो जाते हैं और कुछ रहस्यमयी कार्य करते हैं। ये एक क्षण में क्रोधित हो जाते हैं और दूसरे ही क्षण में शांत हो जाते हैं। मिथुन राशि के लोगों के द्विस्वभाव की वजह से इन्हें समझना थोड़ा मुश्किल होता है। समाज में इन लोगों को बहुत पसंद किया जाता है। क्योंकि ये जानते हैं कि लोगों को कैसे खुश रखा जाता है। मिथुन राशि के जातक रोमांटिक किस्म के व्यक्ति होते हैं। मिथुन राशि का स्वामी बुध ग्रह होता है। बुध परिवर्तन और संचार का कारक है इसलिए मिथुन राशि के लोग की भाषा शैली अच्छी होती है और वे हर विषम परिस्थिति का सामना करने के लिए तैयार रहते हैं।
करियर (Gemini Career Horoscope 2022)
इस साल आपको करियर के क्षेत्र में कई अवसर मिल सकते हैं। अवसरों का लाभ उठाने से पहले खुद पर ध्यान दें और अपने काम पर फोकस करें दशम भाव का स्वामी गुरु वर्ष की शुरुआत में आपके भाग्य भाव में होंगे, जो आपके भाग्य की वृद्धि करेंगे। अप्रैल मध्य से गुरु आजीविका के दशम भाव में गोचर करेंगे इससे कार्य के क्षेत्र में आपके सामने कुछ रुकावटें आ सकती हैं। अपनी लगन और मेहनत से आप आने वाले सभी परेशानियों को दूर कर पाएंगे। व्यवसाय के क्षेत्र से जुड़े जातक इस वर्ष बड़े लाभ की उम्मीद कर सकते हैं। यदि मिथुन राशि के जातक किसी नई व्यावसायिक परियोजनाओं को लेने की योजना बना रहे हैं, तो आपको सलाह दी जाती है कि आप वर्ष के दूसरे भाग में इस परियोजना पर काम करें।
आर्थिक स्थिति
वर्ष की शुरुआत में देव गुरु बृहस्पति आपके भाग्य स्थान में गोचर करेंगे। इससे आपको धन लाभ होगा। इस स्थिति में आपको अत्यधिक चिंतन को छोड़कर कार्य पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत होगी। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। यह वर्ष मिथुन राशि के जातकों को मनचाहा फल देगा। आपको अपेक्षा से अधिक लाभ भी होगा और अप्रैल, जुलाई, अक्टूबर और नवंबर में ग्रहों की स्थिति से भी आपको निश्चित रूप से सकारात्मक परिणाम मिलेगा। इस अवधि में आपके पास निश्चित रूप से अच्छा धन होगा और इस वर्ष आपको धन की कोई कमी नहीं होने वाली है। इसके अलावा इस वर्ष आपको पदोन्नति के माध्यम से अच्छा वेतन मिलने की पूरी संभावना है। परंतु आपके खर्चों में भी वृद्धि की संभावना है इसलिए आमदनी और खर्च का संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता इस वर्ष रहेगी।
परिवार
यह वर्ष परिवारिक जीवन के लिए बेहद अनुकूल रहेगा। साथ ही माता-पिता की सेहत अच्छी रहने से परिवार का वातावरण भी खुशनुमा रहेगा। घर की आवश्यकता के अनुसार आप खरीददारी करते दिखाई देंगे। जिससे घर वालों के बीच आप के मान सम्मान में वृद्धि होगी। ग्रहों की कृपा से परिवार में किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन भी इस वर्ष संभव है।
परीक्षा -प्रतियोगिता
इस वर्ष छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त होंगे उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों के लिए भी अप्रैल के बाद का समय विशेष अच्छा रहेगा आपको इस दौरान हर विषय को समझने में मदद मिलेगी। इससे आप अपने भविष्य के लिए कोई बड़ा फैसला भी ले सकते हैं, जो विद्यार्थी विदेश जाकर पढ़ाई करने का सपना देख रहे हैं उनके लिए यह वर्ष विशेष फलदाई साबित होगा। दृढ़ता और कड़ी मेहनत आपको वांछित परिणाम प्रदान करेगी। उच्च शिक्षा के इच्छुक छात्रों को प्रतिष्ठित कॉलेजों और संस्थानों में नौकरी मिलने की संभावना है। साथ ही इस राशि के प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को अप्रैल के दूसरे सप्ताह के बाद सफलता मिल सकती है।
स्वास्थ्य
इस वर्ष आपको अपनी सेहत को लेकर विशेष सावधान रहना होगा। अप्रैल के महीने तक आपको बेहद सतर्क रहने की सलाह दी जाती है क्योंकि इस दौरान आप को गंभीर चोट लगने की संभावना है। क्रोध पर काबू रखें नहीं तो कोई महत्वपूर्ण काम खराब हो सकता है। आपको मोटापा और अनिद्रा की समस्या हो सकती है। इसलिए नियमित रूप से चिकित्सक की सलाह लें। साथ में योग व्यायाम और ध्यान भी करते रहें।
उपाय
किसी भी बुधवार के दिन पक्षियों के एक जोड़े को पिंजरे से आजाद करें। इससे आपको सफलता प्राप्त होगी। घर की बड़ी महिलाओं को बुधवार के दिन हरे रंग के वस्त्र या फिर चूड़ियां भेंट करें।
Next Story