धर्म-अध्यात्म

राशिफल: 2 नवंबर 2021

jantaserishta.com
2 Nov 2021 12:42 AM GMT
राशिफल: 2 नवंबर 2021
x
राशिफल

मेष:

Horoscope Today आज का राशिफल 2 नवंबर दिन मंगलवार को चंद्रमा पूरे दिन कन्या राशि में गोचर करेंगे। आज बुध ग्रह अपनी स्वराशि कन्या से निकलकर शुक्र की स्वामित्व वाली तुला राशि में गोचर करेंगे, बुध का यह गोचर मीडिया, फैशन इंडस्ट्री और कला के क्षेत्रों से जुड़े लोगों के जीवन पर प्रभाव डालेगा। इसके साथ ही आज के दिन धनतेरस का त्योहार भी मनाया जाएगा। आज के दिन आभूषण, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदकर आप भविष्य में मुनाफा कमा सकते हैं। ऐसे में दोस्तों आइए जानते हैं कि मंगलवार का यह दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है।
आज के दिन आपकी एकाग्रता में कमी आ सकती है, जिसकी वजह से इस राशि के लोगों को करियर और शिक्षा क्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि मेष राशि के विवाहित जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, आपके सप्तम भाव में बुध के गोचर से जीवनसाथी का आपको पूरा सहयोग आज के दिन मिलेगा। शाम के वक्त जीवनसाथी के साथ खरीदारी करने निकल सकते हैं।
वृषभ:
चंद्र देव आज आपके पंचम भाव में रहेंगे जिससे अपनी भावनाओं को आप बहुत अच्छी तरह से व्यक्त कर पाएंगे। आज के दिन इस राशि के विद्यार्थी अपने लिए नई पुस्तक या शिक्षा से संबंधी कोई सामग्री खरीद सकते हैं। वृषभ राशि के जो लोग प्रेम संबंध में हैं या जिनकी शादी आने वाले समय में होने वाली है वो अपने लवमेट या अपने होने वाले जीवनसाथी के साथ दीपावली की शॉपिंग करने निकल सकते हैं।
मिथुन:
आज के दिन चंद्रमा के कन्या राशि में होने से आपका चतुर्थ भाव जबकि बुध के गोचर से पंचम भाव सक्रिय अवस्था में रहेंगे। ग्रहों की यह स्थिति मिथुन राशि के जातकों को पारिवारिक जीवन में सुखद अनुभव करवाएगी। आज के दिन इस राशि के लोग अपने बच्चों या घर के सदस्यों के लिए गिफ्ट खरीद सकते हैं। इस राशि के जातक अपनी माता के साथ भी आज अच्छा समय बिता सकते हैं। दूर रहने वाले लोग संचार माध्यमों से माता के साथ लंबी बातें कर सकते हैं।
कर्क:
कर्क राशि वाले जातक बहुत संवेदनशील और दूसरों की चिंता करने वाले माने जाते हैं, आज अपने इन्हीं गुणों से आप अपने आसपास के लोगों को प्रभावित कर सकते हैं। आपके चतुर्थ भाव में आज बुध का गोचर होगा जिसके चलते आज के दिन इस राशि के कुछ लोग घर के लिए कोई इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीद सकते हैं। धर्म कर्म में भी आपकी रुचि रहेगी। दिन थकाने वाला रह सकता है।
सिंह:
सूर्य की स्वामित्व वाली सिंह राशि के जातक आज ऊर्जा और सकारात्मकता से भरे रहेंगे। बुध के तुला राशि में गोचर से आपकी तार्किक क्षमता भी आज जबरदस्त होगी। जो लोग नौकरीपेशा हैं वो अपनी बातों से आज के दिन अपनी बातों से सीनियर्स को प्रभावित कर सकते हैं। जिन लोगों की अभी तक जॉब नहीं लगी है उनको आज जॉब मिलने की संभावना है।
कन्या:
आज के दिन आप मानसिक शांति के लिए उन लोगों के साथ समय बिताना पसंद करेंगे जो अपनी बातें कहने से ज्यादा आपकी बातें सुनना पसंद करते हैं। बुध का गोचर आज आपके द्वितीय भाव में होगा इसलिए आपकी वाणी में भी आज के दिन मधुरता देखने को मिल सकती है। कन्या राशि के कुछ लोगों को आज के दिन धन लाभ मिलने की भी संभावना है।
तुला:
आज बुध का गोचर आपके लग्न भाव यानि प्रथम भाव में होगा और यहां बुध ग्रह मंगल और सूर्य के साथ युति बनाएंगे। ग्रहों की यह स्थिति आज के दिन आपको कुछ उलझनें दे सकती है, लेकिन द्वादश भाव में चंद्र ग्रह के होने से योग-ध्यान करके या घर के किसी वरिष्ठ व्यक्ति से बातचीत करके हर समस्या का हल आप ढूंढ सकते हैं। आज के दिन अपने खर्चों पर भी आपको ध्यान देने की जरूरत होगी।
वृश्चिक:
वृश्चिक राशि वाले लोगों को आज चंद्रमा के एकादश भाव में होने से लाभ हो सकता है। इस राशि के जो लोग अपना व्यवसाय करते हैं उन्हें अच्छा मुनाफा होने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में भी इस राशि वालों को अच्छे फल प्राप्त होंगे, आज आप अपने बड़े भाई-बहनों के साथ मिलकर खरीदारी कर सकते हैं।
धनु:
धनु राशि के जातक आज के दिन ऑनलाइन शॉपिंग करके घर के लोगों के लिए उनके पसंद की चीजें मंगा सकते हैं। इस राशि लोगों को करियर क्षेत्र में भी लाभ होगा। जो लोग आईटी क्षेत्र में कार्य करते हैं उनके लिए आज का दिन खासा अच्छा रह सकता है क्योंकि आज के दिन बुध ग्रह आपके एकादश भाव में गोचर करेंगे। यदि अपना व्यवसाय शुरू करने की सोच रहे हैं तो आज के दिन अनुभवी लोगों से बात करना फायदेमंद होगा।
मकर:
आपको आज भाग्य का साथ मिलेगा और बिगड़ते हुए काम भी बनने लगेंगे। कार्यक्षेत्र में आज आप बहुत व्यस्त हो सकते हैं, लेकिन अच्छी बात ये है कि आज आप अपने पेंडिंग कार्य को पूरा करने में सफल हो सकते हैं। व्यस्त दिन के बावजूद भी शाम के समय इस राशि के लोगों को घर के सदस्यों के साथ बाजार में धनतेरस की शॉपिंग करते देखा जा सकता है।
कुंभ:
आज के दिन कुंभ राशि वालों को अपने खानपान का विशेष ध्यान रखना होगा नहीं तो पाचन तंत्र पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है, जिससे स्वास्थ्य खराब होने की आशंका है। इस राशि के व्यवसायियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा कुछ व्यवसायी आज अचानक से धन लाभ पा सकते हैं। इस राशि के जो लोग गूढ़ विषयों का अध्ययन करते हैं उनके लिए भी दिन अनुकूल रह सकता है।
मीन:
राशिचक्र की आखिरी राशि मीन वालों को आज के दिन जीवनसाथी से कोई अच्छा सरप्राइज मिल सकता है या आप उनको सरप्राइज दे सकते हैं। इस राशि के जातकों के पारिवारिक जीवन में अच्छे बदलाव आज के दिन देखने को मिलेंगे। वहीं जो दंपत्ति अपने घर से दूर रहते हैं वो आज घर निकल सकते हैं। साझेदारी में कारोबार करने वाले इस राशि के जातक मुनाफा कमाएंगे।
Next Story