धर्म-अध्यात्म

राशिफल: 13 नवंबर 2021

jantaserishta.com
13 Nov 2021 12:36 AM GMT
राशिफल: 13 नवंबर 2021
x
राशिफल

मेष:

आज का राशिफल 13 नवंबर दिन शनिवार को चंद्रमा पूरे दिन कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे। आज कार्तिक माह की दशमी तिथि है। आज दिन में लगभग 3 बजकर 25 मिनट तक शतभिषा नक्षत्र रहेगा और उसके बाद पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र रहेगा। आज शनिवार है इसलिए शनि देव से जुडे़ उपायों को करके आप शुभ फल प्राप्त कर सकते हैं। आज के दिन माता-पिता की सेवा से आपको विशेष लाभ हो सकता है। इसके साथ ही हनुमान चालीसा के पाठ से आपके जीवन की कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। आइए अब जान लेते हैं कि ग्रह-नक्षत्रों की चाल का आज के दिन सभी 12 राशियों पर कैसा प्रभाव देखने को मिलेगा।
चंद्रमा आपके चतुर्थ भाव के स्वामी हैं और आज के दिन आपके लाभ भाव यानि की एकादश भाव में स्थित रहेंगे। चंद्रमा की यह स्थिति आपको परिवार के लोगों से धन लाभ करवा सकती है। आज के दिन इस राशि के लोगों की माता को उनके कार्यक्षेत्र में अच्छे फल मिलेंगे। इस राशि के कुछ जातकों की दबी ख्वाहिशें पूरी हो सकती हैं। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा लेकिन लाभ भी खूब पाएंगे।
वृषभ:
आज वृषभ राशि के जातक कार्यक्षेत्र में बहुत सक्रिय नजर आएंगे। चंद्रमा आपके तृतीय भाव के स्वामी हैं और आज के दिन आपके कर्म भाव में विराजमान होंगे, इसलिए इस राशि के उन जातकों को आज लाभ मिल सकता है जो मीडिया, राजनीति, समाजसेवा आदि के क्षेत्रों में कार्य करते हैं। इस राशि के कुछ जातक आज के दिन अपने दोस्तों की मदद से लाभ पा सकते हैं।
मिथुन:
आज मिथुन राशि के जातक अपने सवालों का जवाब ढूंढने के लिए अपने अंतर्मन में झांक सकते हैं और ऐसा करने से इस राशि के लोगों को लाभ भी होगा। यदि योग-ध्यान करते हैं तो आज के दिन अच्छे अनुभव आपको प्राप्त होंगे। कारोबार करने वाले इस राशि के जातक काम के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा कर सकते हैं। धन के मामलों में मनचाही सफलता मिल सकती है क्योंकि आपके धन भाव का स्वामी आज लाभ के भाव में विराजमान होगा।
कर्क:
आपके प्रथम भाव के स्वामी चंद्रमा का आपके अष्टम भाव में होना आज थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। आज के दिन मानसिक रूप से आप बहुत सक्रिय नजर नहीं आएंगे। आप लोगों के साथ बातचीत करने की बजाय एकांत में समय बिताना आज पसंद करेंगे। इस राशि के जातकों को अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत आज के दिन होगी। ऐसे लोगों से दूर रहें जो नकारात्मक बातें करते हैं।
सिंह:
सिंह राशि के कारोबारियों को आज थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत होगी। यदि विदेशों से जुड़ा कारोबार करते हैं तो कोई भी सौदा सोच समझकर करें क्योंकि आज के दिन आपके द्वादश भाव के स्वामी चंद्रमा आपके सप्तम भाव में होंगे। हालांकि इस राशि के जातकों को वैवाहिक जीवन में आज अच्छे अनुभव हो सकते हैं, यदि आपका जीवनसाथी नौकरी पेशा है तो उन्हें कोई उपलब्धि कार्यक्षेत्र में मिल सकती है।
कन्या:
कन्या राशि के लोग आज लाभ कमाने के लिए खूब मेहनत करते नजर आएंगे, लेकिन आज के दिन किये गये प्रयासों का अच्छा फला आपको आज नहीं बल्कि आने वाले दिनों में मिलेगा। आज के दिन चंद्रमा आपको षष्ठम भाव में होंगे इसलिए बिना सोचे-समझे कोई भी काम आज के दिन न करें। ससुराल पक्ष के लोगों से आपको लाभ हो सकता है।
तुला:
आज आपके दशम भाव के स्वामी चंद्रमा आपके पंचम भाव में होंगे इसलिए अपने ज्ञान और विवेक से आप कार्यक्षेत्र और सामाजिक स्तर पर मनचाहे परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। इस राशि के कुछ जातकों का दिल अपने किसी सहकर्मी पर आज के दिन आ सकता है, हालांकि दिल की बात को अभी दिल में ही रखेंगे तो फायदे में रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा।
वृश्चिक:
आज के दिन आपके चतुर्थ भाव में चंद्रमा के होने से आप परिवार के लोगों के साथ सुखद समय बिता सकते हैं। परिवार में सामंजस्य बिठाने के लिए बीते समय में जो प्रयास आपने किये थे उनका अच्छा परिणाम आज के दिन दिख सकता है। इस राशि के कुछ जातक माता-पिता से वाहन खरीदने की जिद्द कर सकते हैं और उनकी बात मान ली जाए इसकी संभावना भी है।
धनु:
चंद्र देव आज आपके तीसरे भाव में विराजमान होकर आपको सहनशीलता का गुण देंगे। आप विपरीत परिस्थितियों में भी आज के दिन ऐसा व्यवहार करेंगे जैसे आपके साथ कुछ हुआ ही न हो। आपके शांत स्वभाव को देखकर आसपास के लोगों पर आपका सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। छोटे भाई-बहनों के साथ इस राशि के जातक आज के दिन अच्छा समय बिता सकते हैं।
मकर:
सौम्य ग्रह चंद्रमा आज आपके वाणी के भाव में विराजमान होंगे। इस भाव में चंद्रमा के होने से आप अपनी बातों से दुश्मनों को भी दोस्त बना सकते हैं। आपकी पारिवारिक संपत्ति में भी आज वृद्धि होने की संभावना है। जो लोग माता-पिता के व्यवसाय से जुड़ना चाहते हैं वो आज इस विषय को लेकर अपने परिजनों से बात कर सकते हैं, निष्कर्ष सकारात्मक होगा इसकी संभावना अधिक है।
कुंभ:
आपके प्रथम भाव में आज के दिन चंद्र ग्रह विराजमान होंगे जिससे वैवाहिक जीवन में आपको सुखद परिणाम मिल सकते हैं। क्योंकि सप्तम दृष्टि से शुभ ग्रह चंद्रमा आपके सप्तम भाव को देखेंगे। आज आपका जीवनसाथी आपके लिए आपका मनचाहा पकवान बना सकता है। इस राशि के जातकों के मानसिक स्वास्थ्य में भी आज के दिन सुखद बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
मीन:
चंद्रमा आपके पंचम भाव के स्वामी हैं और आज के दिन आपके द्वादश भाव में रहेंगे। मीन राशि वाले जो जातक विदेशी कंपनियों में जॉब पानी की कोशिश कर रहे थे उनकी ख्वाहिश आज पूरी हो सकती है। हालांकि धन के व्यय को लेकर आपको सावधान रहना होगा, परिस्थिति भले ही कैसी भी हो लेकिन आज के दिन संचित धन को खर्च करने से बचें।
Next Story