धर्म-अध्यात्म

राशिफल: 13 फरवरी 2022

jantaserishta.com
13 Feb 2022 12:35 AM GMT
राशिफल: 13 फरवरी 2022
x
राशिफल की खबर

मेष:

13 फरवरी रविवार को चंद्रमा अपनी राशि कर्क में आ रहे हैं। जबकि सूर्य देव मकर राशि से कुंभ में पहुंच चुके हैं। आज ही कुंभ संक्रांति का स्नान दान और पुण्यकाल है। सूर्य के कुंभ राशि में आने से सूर्य और गुरु का शुभ संयोग बना हैं। ग्रहों के इस बदलाव से सभी राशियों के जीवन पर कैसा प्रभाव रहेगा। जानिए आज क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे…
गणेशजी कहते हैं कि मेष राशि वालों को आज अपने पर्सनल कार्यों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। करियर में कोई बड़ी उपलब्धि मिलने के संकेत हैं। दोस्तों के साथ मिलकर नए कारोबार की शुरुआत कर सकते हैं। अधिकारियों के साथ व्यवहार करते समय आपको सावधान रहना चाहिए और उनका विरोध करने से बचें। ऑफिस का काम घर पर कर रहे लोगों से सीनियर्स प्रसन्न रहेंगे।
वृषभ:
गणेशजी कहते हैं कि वृष राशि वालों के दिल में एक नया जोश रहेगा। आज आपको कुछ अच्छे अवसर मिलेंगे। नए सौदे करने से पहले उनके कानूनी पक्ष पर गौर करें। अधिकारी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। आज आपकी वित्तीय स्थिति बहुत मजबूत होगी और आपको धन संबंधी मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। घर में बदलाव की संभावना है, नया मकान खरीद सकते हैं। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा।
मिथुन:
गणेशजी कहते हैं आज मिथुन राशि के लोग जो भी सोचेंगे उसमें आपको सफलता मिल सकती है। भाग्य में बढ़ोतरी से प्रगति का मार्ग प्रशस्त होगा। साझीदारी और व्यापार में हिस्सेदारी से दूर रहें। यदि आप अधिकारियों के साथ टकराव से बचें रहे तो आप व्यवसायिक क्षेत्र में अच्छी प्रगति कर सकते हैं। मन की बात कह देने से दुविधा दूर होगी। घर के लोग आपको भरपूर प्यार देंगे।
कर्क:
गणेशजी कहते हैं कि कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन विशेष रूप से अच्छा है। आज आप किसी प्रकार की पेमेंट के लेनदेन में सावधानी बरतें। आर्थिक स्थिति में सुधार की आशंका है। आप एक नई साझेदारी या एसोसिएशन में प्रवेश कर सकते हैं। व्यवहार में परिवर्तन लाना जरूरी है। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है।
सिंह:
गणेशजी कहते हैं कि सिंह राशि वालों का उत्साह आज चरम पर हो सकता है। कुछ आर्थिक मामलों के लिए दिन शुभ है। व्यवसायिक कार्यों में कुछ अनावश्यक तनाव उत्पन्न हो सकते हैं और जिसके कारण आपका मन थोड़ा विचलित हो सकता है। महिलाएं किचन में कामकाज को लेकर सतर्क रहें। कुछ लोग एक छोटा सा वेकेशन प्लान कर सकते हैं। तुलसी के पौधे में पानी डालें, दिन अच्छा बीतेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
कन्या:
गणेशजी कहते हैं कि कन्‍या राशि वालों के घर में मेहमानों की आवाजाही रह सकती है। आप किसी नए बिजनस में पैसा लगाने के बारे में सोच सकते हैं। विदेश में काम करने वालों के लिए आज का दिन फलदायक होगा। दूसरों की चिकनी चुपड़ी बातों में आने से बचें। खानपान का विशेष ध्यान रखें। आपकी निजी ज़िंदगी में सब कुछ बढ़िया रहेगा।
तुला:
गणेशजी कहते हैं कि तुला राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में कुछ नए परिवर्तनों से सकारात्मक माहौल बनेगा। व्यापार के क्षेत्र में दूसरे लोगों से संपर्क करना आपके लिए फायदेमंद होगा। वैवाहिक चर्चाओं में सफलता मिलेगी। बहुत जरूरी हो तो ही घर से बाहर निकलें।
वृश्चिक:
गणेशजी कहते हैं कि वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ स्पेशल साबित हो सकता है। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को आज कोई अच्छी डील हाथ लग सकती है। कारोबार में मनचाही सफलता मिलेगी। किसी भी स्थिति में खुद को तनावग्रस्त न होने दें। चींटी को आटा खिलाएं, मन प्रसन्न रहेगा।
धनु:
गणेशजी कहते हैं कि धनु राशि वाले आज जो भी वादा करें उन्हें पूरा करने की कोशिश करें। कारोबारियों को जल्द बड़ी डील मिल सकती है। आज उत्साह में धन का व्यय न करें। वर्कप्लेस पर अपनी वाणी पर संयम बनाए रखें। आपके करीबी आपसे मनमुटाव रख सकते हैं।
मकर:
गणेशजी कहते हैं कि मकर राशि वालों की बातों से लोग प्रभावित होंगे । अपना पूरा फोकस अपने टारगेट पर रखें। प्रॉपर्टी में निवेश का सही समय हैं। आपकी बुद्धिमानी और कार्य के प्रति निष्ठा की अधिकारी वर्ग प्रशंसा करेंगे। कार्यस्थल पर महिला सहकर्मियों का सम्मान करें। परिवार में कोई शुभ कार्य संपन्न हो सकता है।
कुंभ:
गणेशजी कहते हैं कि कुंभ राशि वालों का खुशमिजाज व्यवहार लोगों को आपकी ओर खींचेगा। बच्चों के साथ ऑनलाइन शॉपिंग कर सकते हैं। आपके शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की पूरी कोशिश करेंगे सावधान रहें। किसी काम में अपने प्रिय से सहायता ले सकते हैं।
मीन:
गणेशजी कहते हैं कि मीन राशि वालों को आज जरूरी कामों में सफलता मिलने वाली है। बचत योजनाओं में निवेश करने के लिए यह एक अच्छा समय है। कार्यक्षेत्र में प्रगतिशील और बड़े बदलाव करने में सहकर्मी आपका पूरा सहयोग करेंगे। आपके व्यवहार को लेकर पड़ोसी आपकी तारीफ करेंगे।


Next Story