धर्म-अध्यात्म

राशिफल: 12 नवंबर 2021

jantaserishta.com
12 Nov 2021 12:51 AM GMT
राशिफल: 12 नवंबर 2021
x
राशिफल

मेष:

आज का राशिफल 12 नवंबर दिन शुक्रवार को चंद्रमा पूरे दिन कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे। आज कार्तिक माह की नवमी तिथि है। आज धनिष्ठा नक्षत्र होगा, धनिष्ठा का अर्थ होता है धनवान। इस नक्षत्र को खरीदारी के लिए बहुत शुभ माना जाता है। इस नक्षत्र में नौकरी पेशा लोगों और कारोबारियों को लाभ हो सकता है। यह मंगल का नक्षत्र है इसलिए आज के दिन लोगों में ऊर्जा की अधिकता भी देखी जा सकती है। आइए अब जान लेते हैं कि ग्रह-नक्षत्रों की चाल का आज के दिन सभी 12 राशियों पर कैसा प्रभाव रहेगा।
मेष राशि के लोगों के एकादश भाव में आज चंद्रमा विराजमान रहेंगे इसलिए विभिन्न स्रोतों से आपको आज के दिन धन लाभ हो सकता है। इस राशि के जातकों को बीते समय में किये गये निवेश से आज मुनाफा मिलने की संभावना है। आज बड़े भाई-बहन एक अध्यापक की तरह आपको सीख देते दिख सकते हैं। कुछ जातकों को आज सामाजिक स्तर पर मान सम्मान की प्राप्ति होगी।
वृषभ:
आपके दशम भाव में सौम्य ग्रह चंद्रमा आज के दिन विराजमान होंगे। यह कर्म का भाव कहा जाता है इसलिए कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा आज के दिन बढ़ सकती है, अपनी बातों से सहकर्मियों का दिल जीत सकते हैं। पारिवारिक जीवन में पिता के साथ आपके संबंधों में सुधार आएगा। यदि अपना कारोबार करते हैं तो आज किसी नयी योजना को लागू करने का विचार बना सकते हैं।
मिथुन:
चंद्रमा आपके नवम भाव में विराजमान होंगे इसलिए भाग्य का मिथुन राशि के जातकों को साथ मिलेगा। चंद्रमा की यह स्थिति आपको धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों से लाभ प्रदान करेगी। इस राशि के कुछ जातक आज दान-पुण्य करते देखे जा सकते हैं। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे इस राशि के जातकों को सुखद परिणाम आज के दिन प्राप्त होंगे।
कर्क:
आज के दिन चंद्रमा आपके अष्टम भाव में विराजमान होंगे, जोकि गूढ़ रहस्यों का भाव भी कहा जाता है। इसलिए कर्क राशि के जातक आज ज्योतिष, अंतरिक्ष विज्ञान जैसे विषयों में रुचि ले सकते हैं, वहीं जो लोग इन विषयों का अध्ययन कर रहे हैं उनको लाभ प्राप्त होगा। इस राशि के कुछ जातकों को ऐसे स्रोत से आज धन लाभ हो सकता है जिनसे लाभ की उन्होंने कभी उम्मीद नहीं थी।
सिंह:
सप्तम भाव में चंद्रमा के होने से आज के दिन आपके वैवाहिक जीवन में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेंगे। आप अपने जीवनसाथी के परिवार वालों से अच्छा व्यवहार करेंगे जिससे वैवाहिक जीवन में आयी खटास दूर हो सकती है। यदि जीवनसाथी नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपकी मदद से उनको किसी अच्छी जगह जॉब मिल सकती है।
कन्या:
आपके षष्ठम भाव में चंद्र ग्रह आज विराजमान रहेंगे, इसलिए आपकी झूठी तारीफ करने वालों से आपको बचकर रहना चाहिए। ऐसे लोग पीठ पीछे आपके खिलाफ साजिश कर सकते हैं, खासकर कार्यक्षेत्र में आज बहुत संभलकर आपको रहना होगा। आज अपने मनोभावों पर भी काबू रखें और वाद-विवाद की स्थिति से बचें। माता के पक्ष के लोगों से लाभ मिल सकता है।
तुला:
आज के दिन तुला राशि के लोगों को सुखद अहसास हो सकते हैं। इस राशि के जो विद्यार्थी आरंभिक शिक्षा अर्जित कर रहे हैं उनके लिए दिन अच्छा है आपके अध्यापक कठिन विषयों में आपकी मदद कर सकते हैं। संतान पक्ष से इस राशि के अभिभावकों को खुशखबरी मिल सकती है जिससे घर का माहौल सकारात्मक हो सकता है।
वृश्चिक:
चंद्रमा आज आपके चतुर्थ भाव में विराजमान होंगे, इसलिए वृश्चिक राशि के लोगों को परिवार के साथ धार्मिक यात्रा करने का मौका इस दौरान मिल सकता है, यात्रा भले ही ना भी हो लेकिन यात्रा की प्लानिंग आप घर के लोगों के साथ कर सकते हैं। इसके साथ ही जो जातक नया वाहन या प्रॉपर्टी खरीदना चाहते थे उनकी ख्वाहिश आज के दिन पूरी हो सकती हैं।
धनु:
यदि आप शादीशुदा हैं तो अपने जीवनसाथी की मदद से आप अपने जीवन की उलझनों को दूर कर सकते हैं। आपके तृतीय भाव में चंद्रमा के होने से आपका आत्मविश्वास बढ़ सकता है जिससे कार्यक्षेत्र में आपको शुभ फल प्राप्त होंगे। पारिवारिक जीवन में अच्छा समय बीतेगा छोटे भाई-बहनों के साथ संबंधों में सुधार आएगा। कुछ जातकों को छोटी दूरी की यात्रा आज करनी पड़ सकती है।
मकर:
आपके द्वितीय भाव में आज चंद्र ग्रह विराजमान होंगे जिससे आपकी वाणी में मिठास आएगी। आज के दिन आप सामाजिक और पारिवारिक जीवन में अपनी बातों से लोगों का दिल जीत सकते हैं। विवाहित जातक चिकनी-चुपड़ी बातों से जीवनसाथी को इंप्रेस कर सकते हैं। इसके साथ ही इस राशि के लोगों को पैतृक संपत्ति से भी आज के दिन लाभ हो सकता है।
कुंभ:
आपके लग्न भाव में चंद्रमा के होने से मानसिक अस्थिरता दूर होगी और जीवन में संतुलन आएगा। जो बातें आपको अक्सर परेशान करती हैं उनका हल भी आज के दिन आपको मिल सकता है। मानसिक रूप से यदि आप खुद को फिट रखना चाहते हैं तो अपने जीवन में योग-ध्यान को शामिल करें, इसलिए मानसिक के साथ-साथ शारीरिक स्वास्थ्य में भी सुधार आएगा।
मीन:
आज चंद्रमा आपके द्वादश भाव में होंगे यह व्यय का भाव कहा जाता है इसलिए अपने खर्चों पर आपको आज के दिन लगाम लगानी होगी। इस राशि के उन जातकों को आज के दिन लाभ प्राप्त हो सकता है जो विदेशी भाषाएं पढ़ते हैं या विदेशी भाषाओं का अध्ययन करते हैं। आध्यात्मिक क्षेत्र में आगे बढ़ रहे इस राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा।
Next Story