- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- इस बार होली होगी बेहद...
धर्म-अध्यात्म
इस बार होली होगी बेहद खास...500 साल बाद बन रहा दुर्लभ योग
Subhi
27 March 2021 2:54 AM GMT

x
फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को प्रत्येक वर्ष होली का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। पूर्णिमा की रात्रि में होलिका दहन किया जाता है
फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को प्रत्येक वर्ष होली का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। पूर्णिमा की रात्रि में होलिका दहन किया जाता है और दूसरे दिन प्रातः फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को रंग वाली होली खेली जाती है। इस बार 28 मार्च 2021 को होलिक दहन किया जाएगा, तो वहीं 29 मार्च 2021 को रंग वाली होली खेली जाएगी। होली का त्योहार आपसी प्रेम को दर्शाता है। पूरे भारतवर्ष में होली को बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है।
500 साल बाद बना दुर्लभ योग:
ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास के अनुसार, इस बार होली पर 500 वर्षों के बाद एक बहुत ही दुर्लभ योग का निर्माण हो रहा है। इसके साथ ही दो बहुत ही खास संयोग बन रहे हैं। इस बार होली बहुत ही खास रहेगी। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस वर्ष होली मार्च 2021 को फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को पड़ रही है। इसी दिन ध्रुव योग का भी निर्माण हो रहा है। वहीं, 500 साल बाद इस होली में एक विशेष दुर्लभ योग भी पड़ रहा है। यह पहले 03 मार्च, सन् 1521 को पड़ा था। होली सर्वार्थसिद्धि योग में मनेगी। साथ ही साथ इस दिन अमृतसिद्धि योग भी रहने वाला है।
इस बार होली पर ध्रुव योग बनने वाला है। होली पर चंद्रमा कन्या राशि में गोचर करेगा। इसके अलावा मकर राशि में गुरु और शनि विराजमान होंगे। शुक्र और सूर्य मीन राशि में रहेंगे। मंगल और राहु वृषभ राशि, बुध कुंभ राशि और मोक्ष के कारण केतु वृश्चिक राशि में विराजमान होंगे। ग्रहों की ऐसी स्थिति के कारण ही यह ध्रुव योग कहा जा रहा है।
इस बार होली पर सर्वार्थसिद्धि योग और अमृतसिद्धि योग रहेगा। इसके अलावा दशकों बाद होली पर सूर्य, ब्रह्मा और अर्यमा की साक्षी भी रहेगी। जो दूसरा दुर्लभ योग है। होली सर्वार्थसिद्धि योग में मनेगी। साथ ही साथ इस दिन अमृतसिद्धि योग भी रहने वाला है।
Next Story