धर्म-अध्यात्म

Holashtak जान लीजिए डेट और जरूरी नियम

Tara Tandi
1 March 2025 3:24 PM IST
Holashtak जान लीजिए डेट और जरूरी नियम
x
Holashtak ज्योतिष न्यूज़ : फाल्गुन माह का आरंभ हो चुका है और इस महीने कई सारे व्रत त्योहार पड़ते हैं जिसमें होली को प्रमुख माना जाता है इस साल होली का त्योहार 14 मार्च को है। होली से आठ दिन पहले होलाष्टक लग जाता है और इसे शुभ समय हीं माना जाता है
मान्यता है कि होलाष्टक में किसी भी तरह के शुभ और मांगलिक नहीं करने चाहिए ऐसा करने से कष्ट उठाना पड़ सकता है।
पंचांग के अनुसार इस साल होलाष्टक का आरंभ 7 मार्च से हो रहा है और समापन 13 मार्च यानी होली से एक दिन पहले हो जाएगा। तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा बता रहे हैं कि होलाष्टक में किन कार्यों को करना मना है तो आइए जानते हैं।
होलाष्टक में इन कार्यों की है मनाही—
आपको बता दें कि होलाष्टक के दिनों में विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन समारोह और नामकरण समारोह आयोजित नहीं करना चाहिए। इस दौरान इन कामों को करने की मनाही है। इसके अलावा होलाष्टक के दौरान नए का घर निर्माण आरंभ करने से भी बचना चाहिए। इसे अशुभ माना गया है।
हिंदू परंपराओं के अनुसार होलाष्टक के दिनों में कीमती धातु, संपत्ति या वाहन की खरीदारी करना अशुभ माना जाता है ऐसा करने से कष्ठ उठाना पड़ सकता है। इसके अलावा होलाष्टक के दौरान नया कारोबार या फिर नई नौकरी नहीं करनी चाहिए। बल्कि होलाष्टक के समापन का इंतजार करना चाहिए।
Next Story