- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Hisar: कार और ट्रक की...

x
Hisar हिसार: सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। हादसा कार का टायर फटने से हुआ था। कार का टायर फटते ही कार असंतुलित हो एक ट्रक से जा टकराई। इस भीषण भिड़ंत में कार में मौजूद चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए और ट्रक भी क्षतिग्रस्त हुआ है।
मृतकों की पहचान नरवाना उपमंडल का सुरजाखेड़ा गांव निवासी 75 वर्षीय महावीर सिंह, 70 वर्षीय उनकी पत्नी रोशनी देवी, 40 वर्षीय भतीजा संदीप उर्फ मीकू और उसी गांव का निवासी 40 वर्षीय सुनील कुमार के रूप में हुई है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा कार का टायर फटने के कारण हुआ था। अचानक चलती हुई कार का टायर फट गया। बरवाला बायपास पर टायर फटते ही कार बेकाबू हो सड़क की दूसरी ओर जा पहुंची। वहा सामने। से आ रहे ट्रक से जा भिड़ी। हादसे में कार ट्रक के नीचे फंस गई।
भिड़ंत में कार के परखच्चे उड़ गए। कार मे मौजूद चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गय। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने जायजा लिया। कार मे से शवों को निकलने के लिए मौके पर करने को बुलाया गया। क्रेन की सहायता से गाड़ी में से शवों को निकल।कर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
पुलिस ने हादसे की सूचना मृतकों के परिजनों को दी है।।शवों को बरवाला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम के लिए रखा गया है। परिजनों के आते ही पोस्टमार्टम किया जाएगा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।
जांच अधिकारी ने बताया कि महावीर सिंह का हिसार के अस्पताल में इलाज चल रहा था। जहां दवा दिलाने के लिए महावीर उनका भतीजा संदीप और पत्नी रोशनी देवी साथ गए थे। साथ में गांव का ही रहने वाला व्यक्ति सुनील में कार में इनके साथ ही गया था। दवा लेकर वापसी में दोपहर बाद गांव सुरजाखेड़ा के लिए निकले। बरवाला बायपास के पास चारों हादसे का शिकार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
TagsHisar कार ट्रक टक्करचार मौतHisar car truck collisionfour deathsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





