धर्म-अध्यात्म

भगवन श्रीराम के नाम से बड़ा है उनका नाम, आखिर क्यों ,चलिए जानते है

Manish Sahu
17 July 2023 10:24 AM GMT
भगवन श्रीराम के नाम से बड़ा है उनका नाम, आखिर क्यों ,चलिए जानते है
x
धर्म अध्यात्म: राम के नाम की बड़ी महिमा है। एक बार कौशल्याजी, अंजनी माता और अगस्त्य ऋषि की पत्नी हर्षलोमा साथ में बैठी थीं। कौशल्याजी ने अपने बेटे राम की बड़ाई करते हुए कहा बहन ! मेरा बेटा राम कितना महान है उसने इतने बड़े समुन्दर पर पुल बाँध दिया।
सच्चिदानंद रूपाय विश्वोत्पत्यादिहेतवे !
तापत्रयविनाशाय श्रीकृष्णाय वयंनुम:॥
प्रभासाक्षी के श्रद्धेय पाठकों ! आज-कल हम पवित्र श्रीमद्भागवत महापुराण के अंतर्गत आठवें स्कन्द की कथा श्रवण कर रहे हैं।
पिछले अंक में हम सबने समुद्र-मंथन कथा के अंतर्गत पढ़ा कि समुद्र-मंथन से जब कालकूट विषाग्नि के रूप में हला-हल जहर निकला तब सभी जलचर छटपटाने लगे। समुद्र में खलबली मच गई। देवता घबड़ा गए, अरे ये क्या हुआ। प्रभु बोले मत घबड़ाओ शान्ति रखो। बिखरे हुए विष को एकत्र करके प्रभु भोलेनाथ शंकर की शरण में पहुँचे और निवेदन किया---
देवाधिदेव भोलेनाथ ! तीनों लोकों को जलाने वाले इस हलाहल विष से हमारी रक्षा करो।
आइए ! अब आगे की कथा प्रसंग में चलते हैं। भोलेनाथ भवानी से मुसकुराते हुए बोले- हे देवी ! ये सब विष पीने के लिए हाथ-पैर जोड़ रहे हैं। बताइए मैं क्या करूँ? भवानी दुविधा में पड़ गई, फिर विचार करने के बाद बोलीं— भगवान ! आप वही कीजिए जिसमें सबका कल्याण हो। भोलेनाथ ने पूछा मतलब हम विष पी जाएँ। भवानी ने कहा— ये मैं नहीं कहती, कौन पतिव्रता नारी अपने पति से कहेगी कि तुम विष पियो। माँ पार्वती तो भगवान शंकर के प्रभाव को जानती ही थीं। इसीलिए उन्होंने परोक्ष रूप से अनुमोदन कर दिया। प्रभावज्ञान्वमोदत। भोलेनाथ समझ गए बोले- लाओ कहाँ है?
तत: करतलीकृत्यव्याप्य हालाहलं विषम ।
अभक्षयन् महादेव: कृपया भूत भावन: ॥
अंजलि बांधकर शंकर जी ने प्रभु का नाम लेकर तुरंत हलाहल विष पान किया। शिवजी जानते हैं कि यदि विष भीतर गया तो हमारे हृदय में श्रीराम का निवास है, उन्हें कष्ट पहुंचेगा और यदि वमन किया तो सम्पूर्ण श्रीष्टि जलकर नष्ट हो जाएगी। क्या करें। शंकर जी ने राम नाम का आश्रय लिया। रा कहने से मुंह खुल जाता है और म कहने से बंद हो जाता है। राम नाम के बीच में सारा विष गले में अटका लिया। न बाहर न भीतर। शिवजी ने स्वयं विष पी लिया और देवताओं को अमृत पान कराया, इसीलिए तो वे महादेव हैं।
Next Story