धर्म-अध्यात्म

गुरुवार को ऐसे करें भगवान विष्णु को प्रसन्न...आपकी सभी मनोकामना होगी पूरी

Subhi
20 May 2021 3:19 AM GMT
गुरुवार को ऐसे करें भगवान विष्णु को प्रसन्न...आपकी सभी मनोकामना होगी पूरी
x
आज गुरुवार का दिन भगवान विष्णु की पूजा के लिए समर्पित है। भगवान विष्णु को अपना आराध्य मानकर पूरी श्रद्धा के साथ उनकी पूजा करने से कभी भी आपके घर में धन की हानि नहीं होगी।

आज गुरुवार का दिन भगवान विष्णु की पूजा के लिए समर्पित है। भगवान विष्णु को अपना आराध्य मानकर पूरी श्रद्धा के साथ उनकी पूजा करने से कभी भी आपके घर में धन की हानि नहीं होगी। पुराणों में ऐसा उल्लेख है कि भगवान विष्णू की पूजा से मां लक्ष्मी बहुत प्रसन्न रहती हैं और एक बार मां लक्ष्मी आप पर प्रसन्न हो गईं, तो आपके घर में कभी भी धन, यश, वैभव की कमी नहीं होगी। आज हम आपको बता रहे हैं कि गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा कैसे करें ताकि वे आप पर प्रसन्न हो जाएं। आइए जानते हैं इसके बारे में

गुरुवार को भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के उपाय
1. भगवान विष्णु के बीज मंत्र का पाठ
गुरुवार के दिन सुबह दैनिक क्रियों से निवृत होने के बाद भगवान विष्णु के समक्ष घी का दीप जलाकर उनका आह्वान करें। फिर उनके बीज मंत्र का 108 बार जप करें। ऐसा करने से आपकी मनोकामना पूरी होगी। गुरुवार के दिन भगवान विष्णु को प्रसन्न करने से आपके पास धन की कमी नहीं होगी।
मंत्र- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:'
2.पीले रंग के वस्त्र धारण करें
गुरुवार को पूजा के वक्त पीला वस्त्र और लाल रंग के वस्त्र को धारण करना बहुत ही शुभकारी माना जाता है। पीला वस्त्र भगवान विष्णु का परम प्रिय वस्त्र है। अगर आप भगवान विष्णु की पूजा करते वक्त पीला वस्त्र पहनें और सिर पर हल्दी का तिलक लगाएं, तो इससे भगवान का आशीर्वाद आपके ऊपर बना रहेगा।
3. केले के पौधे की पूजा
अगर आप गुरुवार के दिन भगवान विष्णु कि पूजा के बाद केले के पौधे के सामने घी का दीप जलाकर उनकी स्तुति करें, तो इससे भगवान विष्णु की कृपा आप पर हमेशा बनी रहेगी।

4. पीली चीजों के दान से होगा कल्याण
गुरुवार को भगवान विष्णु की पूजा के बाद दान बहुत ही शुभ माना गया है। ऐसा माना जाता है कि पूजा के बाद दान करने से वह पूजा सफल हो जाती है। भगवान विष्णु की पूजा के बाद अगर आप पीली चीजें दान करें, तो इससे भगवान विष्णु बहुत प्रसन्न होते हैं।
5. पशुओं को खिलाएं चारा
भगवान विष्णु को पशु बहुत प्रिय हैं। अगर आप भगवान विष्णु के पूजन के बाद किसी भी पशु-पक्षी को चारा और दाना डालते हैं, तो इससे भगवान विष्णु बहुत प्रसन्न होंगे और उनकी प्रसन्नता के साथ आपके घर में माता लक्ष्मी का भी वास होगा।


Next Story