धर्म-अध्यात्म

झाड़ू खरीदने में कहीं आपने भी तो नहीं कर दी ये गलती?

jantaserishta.com
13 March 2021 5:16 PM IST
झाड़ू खरीदने में कहीं आपने भी तो नहीं कर दी ये गलती?
x

झाड़ू एक ऐसा घरेलू सामान है जिससे घर की साफ-सफाई की जाती है. यह घास, फाइबर, प्लास्टिक या सींख की होती है और इसका इस्तेमाल हर घर में ही किया जाता है.

इस्तेमाल करते करते झाड़ा खराब भी होती है और इसे बदलकर मार्केट से नई झाड़ू भी लाई जाती है. पर क्या आप जानते हैं कि वास्तु शास्त्र के अनुसार, झाड़ू खरीदने के भी कई नियम होते हैं. यूं ही किसी भी झाड़ू को खरीद लाना आपके जीवन पर बुरा असर डाल सकता है.
हिंदू धर्म में झाड़ू मां लक्ष्मी का प्रतीक मानी जाती है. इसलिए पुरानी या खराब झाड़ू को गुरुवार और शुक्रवार के दिन तो घर से बिल्कुल भी न निकालें. गुरुवार श्री नारायण का और शुक्रवार मां लक्ष्मी का वार होता है. इस दिन घर से झाड़ू निकालने से भगवान रुष्ठ हो जाते हैं और उस घर से चले जाते हैं. इस पर पैर पड़ जाना या इसे लांघना भी अशुभ माना जाता है.
झाड़ू खरीदने के लिए मंगलवार और शनिवार का दिन सबसे उत्तम माना जाता है. ऐसा करने से घर की आर्थिक स्थिति में सुधार आता है. घर में संपन्नता आती है. शास्त्रों में यह भी कहा गया है कि वार के साथ ही पक्ष का ध्यान रखना भी जरूरी है. झाड़ू कृष्ण पक्ष में खरीदी जाए तो अच्छा रहता है.
मान्यता है कि इसे घर के ऐसे स्थान पर रखना चाहिए जहां किसी की भी नजर न जाए और इसे बिस्तर के नीचे तो बिल्कुल भी नहीं रखना चाहिए. झाड़ू लगाने के समय की बात करें तो सूर्यास्त के बाद इसके प्रयोग की मनाही होती है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story