धर्म-अध्यात्म

हस्तरेखा शास्त्र : अगर आपके हाथ में हैं ये 5 लकी निशान तो जल्द हो सकते हैं मालामाल

Kunti Dhruw
6 May 2021 11:17 AM GMT
हस्तरेखा शास्त्र : अगर आपके हाथ में हैं ये 5 लकी निशान तो जल्द हो सकते हैं मालामाल
x
धन की पहचान होते हैं ये निशान

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार व्यक्ति को जीवन में सफलता हासिल करने और अमीर बनने के लिए किस्मत का साथ मिलना जरूरी होता है। वहीं कई लोग बचपन से ही भाग्यशाली होते हैं। उन्हें बिना मांगे ही सारी चीजें मिल जाती हैं। कई लोगों का भाग्य बलवान होने के साथ-साथ उनकी हथेली में कुछ ऐसे चिह्न होते हैं, जो उनको धनवान बनाते हैं। आइये जानते हैं ऐसे पांच चिह्नों के बारे में जो मनुष्य को बनाते हैं धनवान…

त्रिशूल का निशान

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हथेली में त्रिशूल का निशान होना बहुत ही भाग्यशाली माना जाता है। जिस व्यक्ति की हथेली पर ह्रदय रेखा के सिरे पर गुरु पर्वत के पास त्रिशूल का निशान हो तो वह समाज में गौरव और सम्मान प्राप्त करता है। इसके अलावा यदि सूर्य रेखा पर त्रिशूल का निशान बना हो तो व्यक्ति को सरकारी क्षेत्र में लाभ और उच्च पद प्राप्त होता है। साथ ही ऐसे लोग किस्मत के धनी और आर्थिक रूप से मजबूत होते हैं।
मछली का चिह्न
यदि किसी जातक की हथेली पर मछली का चिह्न हो तो वह बहुत ही शुभ माना जाता है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार व्यक्ति की हथेली में जीवन रेखा या भाग्य रेखा पर मछली का चिह्न हो तो वह भाग्यशाली होता है। धनवान होता है। साथ ही हथेली पर यह निशान लंबी आयु का भी प्रतीक माना जाता है। ऐसे लोग अपने जीवन में काफी नाम कमाते हैं और उच्‍च पद प्राप्‍त करते हैं।
घोड़े या स्तंभ का हो निशान
किसी मनुष्य के हाथ की हथेली के बीच में घोड़े की आकृति या स्तंभ जैसा निशान हो तो ऐसे व्यक्ति को जीवन में राज सुख प्राप्त होता है। साथ ही व्यक्ति धनवान और परिश्रमी होता है। ऐसे लोगों के बारे में माना जाता है कि उन्‍हें जीवन के हर मोड़ पर सफलता मिलती है और कहा जाता है कि ऐसे लोगों को कम मेहनत में ही बेहतर परिणाम प्राप्‍त होने लगते हैं।
हथेली पर धनुष, माला या चक्र का हो निशान
जिस व्यक्ति की हथेली पर धनुष, चक्र, माला, वज्र या चतुष्कोण का निशान बना होता है, तो ऐसे व्यक्तियों पर मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बरसती रहती है। साथ ही ऐसा व्यक्ति कभी निर्धन नहीं होता। ऐसे लोगों को रोजाना मां लक्ष्‍मी का स्‍त्रोत करना चाहिए और पूजा करनी चाहिए। इसके साथ ही इन्‍हें अपने घर में भी विशेष साफ-सफाई का ध्‍यान रखना चाहिए तो इन पर मां लक्ष्‍मी की कृपा होती है।
हथेली पर तराजू का निशान
जिन लोगों की हथेली पर तराजू का निशान बनता है तो यह लक्ष्मी योग कहलाता है। ऐसे लोगों के पास अपार धन संपत्ति होती है। साथ ही ऐसे लोग व्यापार में अच्छा धन कमाते हैं और उच्च व्यवसायी बनते हैं। इन लोगों को करियर के रूप में व्‍यापार को ही चुनना चाहिए। ऐसे लोगों को उस काम को करना चाहिए जिसके बारे में इन्‍हें पूरी जानकारी हो।


Next Story