धर्म-अध्यात्म

अखण्ड सौभाग्य और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए रखते है हरतालिका तीज

Ritisha Jaiswal
6 Sept 2021 8:41 PM IST
अखण्ड सौभाग्य और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए रखते है हरतालिका तीज
x
हरतालिका तीज का व्रत अखण्ड सौभाग्य और सुखी वैवाहिक जीवन की प्राप्ति के लिए रखा जाता है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | हरतालिका तीज का व्रत अखण्ड सौभाग्य और सुखी वैवाहिक जीवन की प्राप्ति के लिए रखा जाता है। ये व्रत सभी व्रतों में अत्यंत कठिन और शुभ फल प्रदान करने वाला है। सुहागिन महिलाएं इस दिन शिव और पार्वती को समर्पित निर्जला व्रत रखती हैं। इस व्रत में पूरे दिन अन्न और जल का त्याग किया जाता है। इसके बाद भगवान शिव और पार्वती का पूजन करके रात्रि जागरण का विधान है। रात्रि में शिव-पार्वती के मंत्रों का जाप और भजन करना विशेष रूप से फलदायी है।

इस साल हरतालिका तीज का व्रत 09 सितंबर, दिन गुरूवार को पड़ रहा है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस साल हरतालिका तीज पर 14 सालों बाद अद्भुत रवियोग का निर्माण हो रहा है। इस योग में माता पार्वती से अखण्ड सौभाग्य का वर प्राप्त करने के लिए माता पार्वती की इस आरती का पाठ करें। आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी...
पार्वती माता की आरती
जय पार्वती माता जय पार्वती माता
ब्रह्म सनातन देवी शुभ फल कदा दाता।
जय पार्वती माता जय पार्वती माता।
अरिकुल पद्मा विनासनी जय सेवक त्राता
जग जीवन जगदम्बा हरिहर गुण गाता।
जय पार्वती माता जय पार्वती माता।
सिंह को वाहन साजे कुंडल है साथा
देव वधु जहं गावत नृत्य कर ताथा।
जय पार्वती माता जय पार्वती माता।
सतयुग शील सुसुन्दर नाम सती कहलाता
हेमांचल घर जन्मी सखियन रंगराता।
जय पार्वती माता जय पार्वती माता।
शुम्भ निशुम्भ विदारे हेमांचल स्याता
सहस भुजा तनु धरिके चक्र लियो हाथा।
जय पार्वती माता जय पार्वती माता।
सृष्ट‍ि रूप तुही जननी शिव संग रंगराता
नंदी भृंगी बीन लाही सारा मदमाता।
जय पार्वती माता जय पार्वती माता।
देवन अरज करत हम चित को लाता
गावत दे दे ताली मन में रंगराता।
जय पार्वती माता जय पार्वती माता।
श्री प्रताप आरती मैया की जो कोई गाता
सदा सुखी रहता सुख संपति पाता।
जय पार्वती माता मैया जय पार्वती माता।


Next Story