धर्म-अध्यात्म

हरतालिका तीज व्रत आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

Tara Tandi
18 Sep 2023 6:17 AM GMT
हरतालिका तीज व्रत आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त
x
हिंदू धर्म में कई सारे व्रत त्योहार पड़ते हैं लेकिन हरतालिका तीज का व्रत बेहद ही खास माना गया हैं जो ​कि भाद्रपद मास में मनाया जाता है इस दिन महिलाएं दिनभर का उपवास रखती है और पूजा पाठ करती है। हरतालिका तीज के दिन शिव पार्वती की पूजा का विधान होता है। इस बार यह तीज 18 सितंबर दिन सोमवार यानी की आज मनाई जा रही है इस दिन शादीशुदा महिलाएं निर्जला व्रत रखते हुए शिव पार्वती की विधिवत पूजा करती हैं
मान्यता है कि ऐसा करने से पति को लंबी आयु और खुशहाल वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस व्रत को कुंवारी कन्याएं मनचाहे वर की प्राप्ति के लिए करती है। हरतालिका तीज के दिन व्रत पूजा करने से वैवाहिक जीवन मजबूत और सुखमय होता है साथ ही सुख समृद्धि आती है और संतान सुख की भी प्राप्ति होती है तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा हरतालिका तीज की पूजा का उत्तम मुहूर्त बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।
हरतालिका तीज के शुभ योग—
ज्योतिष अनुसार हरतालिका तीज पर आज चार शुभ योगों का निर्माण हो रहा है जो कि बेहद ही शुभ हैं। जिसमें इंद्र योग, रवि योग, चित्रा नक्षत्र और स्वाति नक्षत्र रहेंगे। इंद्र योग की समाप्ति 19 सितंबर को सुबह 4 बजकर 24 मिनट पर हो रही है। तो वही रवि योग दोपहर 12 बजकर 8 मिनट से आरंभ होकर 19 सितंबर की सुबह 6 बजकर 8 मिनट पर समाप्त हो जाएगा। इसके अलावा चित्रा नक्षत्र 18 सितंबर दोपहर 12 बजकर 8 मिनट तक रहने वाला है। वही स्वाति नक्षत्र 18 सितंबर को दोपहर 12 बजकर 8 मिनट से शुरू होगा।
हरतालिका तीज पूजा के मुहूर्त—
हरतालिका तीज की पूजा का पहला प्रहर शाम को 6 बजकर 23 मिनट से रात 9 बजकर 2 मिनट तक रहेगा। दूसरा प्रहर रात को 9 बजकर 2 मिनट से रात 12 बजकर 15 मिनट तक रहने वाला है। तीसरा प्रहर 19 सितंबर को रात 12 बजकर 15 मिनट से प्रात: 3 बजकर 12 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा चौथा प्रहर 19 सितंबर को प्रात: 3 बजकर 12 मिनट से सुबह 6 बजकर 8 मिनट तक रहेगा।

Next Story