धर्म-अध्यात्म

आज रखा जाएगा हरतालिका व्रत, सुहागिनें राशि के अनुसार चुनें कपड़ों के रंग

Subhi
30 Aug 2022 3:15 AM GMT
आज रखा जाएगा हरतालिका व्रत, सुहागिनें राशि के अनुसार चुनें कपड़ों के रंग
x
हरतालिका तीज व्रत में पूजन के दौरान राशि के अनुरूप रंगों वाले परिधान का चयन महिलाओं के लिए विशेष लाभकारी होगा। जन्म तारीख के अनुरूप रंग का चयन भी व्रती महिलाओं के लिए सुख-सौभाग्य और समृद्धि में विशेष प्रभाव छोड़ेगा।

हरतालिका तीज व्रत में पूजन के दौरान राशि के अनुरूप रंगों वाले परिधान का चयन महिलाओं के लिए विशेष लाभकारी होगा। जन्म तारीख के अनुरूप रंग का चयन भी व्रती महिलाओं के लिए सुख-सौभाग्य और समृद्धि में विशेष प्रभाव छोड़ेगा। भृगुसंहिता विशेषज्ञ पं. वेदमूर्ति शास्त्रत्ती के अनुसार ज्योतिष शास्त्रत्त् में मनुष्य और रंगों के अंतरसंबंधों को बहुत ही व्यापक रूप से दर्शाया गया है। अलग-अलग राशि के जातकों पर अलग-अलग रंगों का प्रभाव होता है। ऐसे में यदि रंग विशेष के परिधान में धार्मिक अनुष्ठानों किए जाएं तो अनुष्ठान अधिक प्रभावी हो जाता है।

1, 10, 19 व 28- लाल, गुलाबी, केसरिया,

2, 11, 20 व 29- सफेद और क्रीम

3, 12, 21 व 30- पीला व सुनहरा पीला

4, 13, 22 व 31- सभी प्रकार के चमकीले, चटकीले या हल्का स्लेटी

5, 14 व 23 - हरा, धानी व फिरोजी

6, 15 व 24- आसमानी नीला

7, 16 व 25- स्लेटी व ग्रे

8, 17 व 26- ग्रे व नीला रंग

9, 18 व 27- लाल, गुलाबी व नारंगी


Next Story