धर्म-अध्यात्म

हरितालिका तीज पूजा प्रदोष काल, इन बातों का रखें ध्‍यान

Tulsi Rao
30 Aug 2022 1:38 PM IST
हरितालिका तीज पूजा प्रदोष काल, इन बातों का रखें ध्‍यान
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। Hartalika Teej 2022 Shubh Muhurat: आज भाद्रपद मास के शुक्‍ल पक्ष की तृतीया (30 अगस्‍त, मंगलवार) को हरतालिका तीज पर्व मनाया जा रहा है. हरितालिका तीज का व्रत सुहागिन महिलाएं और लड़कियां रखती हैं. व्रती महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं और पूरा दिन निर्जला व्रत रखती हैं. इस दिन भगवान शंकर और माता पार्वती की पूजा की जाती है. साथ ही भगवान गणेश और भगवान कार्तिकेय की पूजा भी की जाती है. यह व्रत करने से पति की उम्र लंबी होती है और अखंड सौभाग्‍य मिलता है. मान्‍यता है कि देवी पार्वती ने भगवान शिव को अपने पति के रूप में पाने के लिए यह व्रत रखा था.

हरितालिका तीज पूजा प्रदोष काल

पंचांग के अनुसार भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि कल 29 अगस्त 2022, सोमवार की दोपहर 03:20 बजे शुरू हो चुकी है और 30 अगस्त 2022, मंगलवार की दोपहर 03:33 बजे तक रहेगी. 30 अगस्‍त को ही व्रत रखा जा रहा है. वहीं हरतालिका तीज की पूजा के लिए सबसे शुभ समय प्रदोष काल माना गया है. इस मुहूर्त में पूजा करने से सबसे ज्‍यादा फल मिलता है. इस साल हरतालिका तीज पूजा के लिए प्रदोष काल शुभ मुहूर्त शाम 06:33 बजे से रात 08:51 बजे तक रहेगा.

इन बातों का रखें ध्‍यान

- पूजा के लिए हरे या लाल रंग के नए कपड़े पहनें. ये रंग सौभाग्‍य के रंग माने गए हैं. गलती से भी पूजा में काले, सफेद या ग्रे कलर के कपड़े न पहनें.

- पूजा के बाद भी यह व्रत खोला नहीं जाता है. हरतालिका तीज व्रत का पारणा अगले दिन किया जाता है.

- पूजा के बाद अपनी सामर्थ्‍य अनुसार दान जरूर करें. किसी महिला को श्रृंगार का सामान भेंट करें.

Next Story