- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- शुभ जितिया व्रत: शेयर...

x
जितिया व्रत : आज जीवित्पुत्रिका व्रत रखा जा रहा है, जिसे जितिया व्रत के नाम से भी जाना जाता है। इस शुभ अवसर पर महिलाएं अपनी संतान की सुख-समृद्धि, खुशियों, लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए निर्जला उपवास रखती हैं। मान्यता है कि इस खास अवसर पर सभी महिलाएं विधि-विधान से पूजा-पाठ और दान-पुण्य से जुड़े कार्य करती हैं। माना जाता है कि, जितिया पर्व की खास रौनक उत्तर प्रदेश, झारखंड और नेपाल में देखने को मिलती है। इस दिन गंधर्व राजकुमार जीमूतवाहन की पूजा की जाती है। इस पावन अवसर पर महिलाएं एक-दूसरे को व्रत की शुभकामनाएं भी देती हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने परिवार और दोस्तों को जितिया व्रत की शुभकामनाएं देना चाहते हैं, तो इन खास संदेशों के जरिए अपनों को शुभकामनाएं दे सकते हैं।
जितिया व्रत की हार्दिक शुभकामनाएं
चिराग हो तुम घर का
राग हो तुम मन का
रहो सलामत युगों-युगों तक
फैलाओ यश कीर्ति, धरती से फलक तक
जीवित्पुत्रिका व्रत की शुभकामनाएं
निर्जला व्रत रखकर मां ने,
प्रेम और स्नेह की छांव दी,
संतान की सलामती और लंबी उम्र के लिए,
यही है सबसे बड़ी दुआ की नाव दी।
जितिया व्रत की हार्दिक शुभकामनाएं
हो लंबी आयु मेरे लाल
बढ़ाओ परिवार का मान।
मां ने रखा है जितिया व्रत
तुम करो कुल का गुणगान।
शुभ हो जितिया व्रत का त्योहार
संतान को मिले लंबी आयु
बच्चे को मिले खुशियां अपार।
शुभ हो जितिया व्रत का त्योहार
नहाय-खाय से शुरू हो यह पावन अनुष्ठान,
भगवान जीमूतवाहन की कृपा से महके हर संतान।
निर्जला उपवास की शक्ति लाए जीवन में उजाला,
पूरा हो आपका हर एक सपना और अरमान निराला।
Next Story





