धर्म-अध्यात्म

Happy Holi 2022 Wishes: इन खूबसूरत संदेशों और शायरी के माध्यम से दे अपने प्रियजनों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

Tara Tandi
18 March 2022 3:19 AM GMT
Happy Holi 2022 Wishes: इन खूबसूरत संदेशों और शायरी के माध्यम से दे अपने प्रियजनों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं
x
हिंदू धर्म में होली प्रमुख त्योहारों में से एक है। रंगों का ये पावन पर्व 18 मार्च को है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। Happy Holi 2022 Wishes in Hindi: हिंदू धर्म में होली प्रमुख त्योहारों में से एक है। रंगों का ये पावन पर्व 18 मार्च को है। होली एक सांस्कृतिक, धार्मिक और पारंपरिक त्योहार है। इस दिन पूरे भारत में इसका अलग ही जश्न देखने को मिलता है। होली भाईचारे,आपसी प्रेम और सद्भावना का त्योहार है। होली वाले दिन लोग एक दूसरे को रंगों में सराबोर करते हैं। घरों में गुझिया और पकवान बनते हैं। लोग एक दूसरे के घर जाकर रंग-गुलाल लगाते हैं और होली की शुभकामनाएं देते हैं। हर कोई सबसे पहले और अलग अंदाज में शुभकामना संदेश देना चाहता है। ऐसे में आज हम आपके लिए होली की कुछ बेहतरीन शुभकामना संदेश शायरी के रूप में लेकर आए हैं, जिसे आप आज ही अपने प्रियजनों और दोस्तों को भेज कर उनका दिल जीत सकते हैं। इससे आपके रंगों के उत्सव में और भी ज्यादा उमंग और उत्साह भर जाएगा।

राधा का रंग और कान्हा की पिचकारी
प्यार के रंग से रंग दो दुनिया सारी
यह रंग ना जाने कोई जात ना कोई बोली
मुबारक हो आपको रंगों भारी होली
होली की हार्दिक शुभकामनाएं
रंगों की बहार
पिचकारी की धार
गुलाल की बौछार
मुबारक हो आपको होली का त्योहार
रंगों का ये त्योहार, खुशियों की बहार लाए
मीठी- मीठी गुझिया, जिंदगी में मिठास लाए
होली का ये रंगीन पर्व, सबके लिए उल्लास लाए
सूरज की किरणें
खुशियों की बहार
जिंदगी में मिले सबका प्यार
मुबारक हो आपको होली का त्योहार
गुझिया की तरह हमेशा मीठी रहे आपकी बोली
खुशियों से भरी रहे आपकी झोली
आपको और आपके परिवार को हमारी तरफ से
हैप्पी होली
आने वाला है रंगों का त्योहार
गुलाल लेकर हो जाओ तैयार
पिचकारी से बरसे सिर्फ प्यार
मुबारक हो आपको होली का त्योहार

Happy Holi 2022

खुशियों से भरा आपका संसार हो
जिंदगी में हमेशा प्यार और बहार हो
आपके संसार में हर रंगों की भरमार हो
मुबारक आपको होली का त्योहार हो

Happy Holi 2022

हर खुशी आपके पास रहे
हर खुशी आपके साथ रहे
रंग भरे इस त्योहार की तरह
ज़िंदगी भी आपकी रंगीन रहे

Happy Holi 2022

प्यार के रंगों से रंगीन हो जाए दुनिया सारी
स्नेह के रंगों से भर दो पिचकारी
आने वाला है रंगों का त्योहार
अभी से कर लो तैयारी

Happy Holi 2022

चांद की चांदनी, अपनों का प्यार
सूरज की किरणें, खुशियों की बहार
मुबारक हो आपको होली का त्योहार

Happy Holi 2022

रंगों की वर्षा
गुलाल की बौछार
गुझिया की मिठास
अपनों का प्यार
मुबारक हो होली का त्योहार
Happy Holi 2022
Next Story