धर्म-अध्यात्म

Happy Dussehra 2020: विजयादश्मी पर अपने दोस्तों, रिश्तेदारों को भेजें ये चुनिंदा शुभकामना संदेश

Tara Tandi
24 Oct 2020 3:13 PM GMT
Happy Dussehra 2020: विजयादश्मी पर अपने दोस्तों, रिश्तेदारों को भेजें ये चुनिंदा शुभकामना संदेश
x
खुशियों और उत्साह और पारंपरिक रीति-रिवाजों से भरपूर यह पर्व पूरे देशभर में मनाया जाता है। दशहरा पर्व मनाने के पीछे महत्वपूर्ण अध्यात्मिक कारण है बुराई पर अच्छाई की जीत।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| Happy Dussehra 2020 : दशहरा यानी नवरात्रि का पर्व भारत में मनाए जाने वाले सबसे ज्यादा लोकप्रिय त्योहारों में से एक है। इस बार दशहरा का पर्व कल यानी 25 अक्टूबर 2020 (रविवार) को मनाया जाएगा। खुशियों और उत्साह और पारंपरिक रीति-रिवाजों से भरपूर यह पर्व पूरे देशभर में मनाया जाता है। दशहरा पर्व मनाने के पीछे महत्वपूर्ण अध्यात्मिक कारण है बुराई पर अच्छाई की जीत। पौराणिक कथाओं के अनुसार, दशहरा के दिन ही भगवान राम ने लंका के राजा राक्षस रावण का अंत किया था। दशहरा का पर्व हमें अच्छाई की जीति आशा के साथ नेक कार्यों में भरोसा करना सिखाता है।

दशहरा एक ऐसा पर्व है जिसे लोग अपने परिवार के साथ मनाते हैं। इस मौके पर लोग अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और सहकर्मियों को एक सफल लाइफ जीने और खुश रहने की कामना के साथ शुभकामना संदेश भेजते हैं। यहां कुछ चुनिंदा शुभकामना संदेश और फोटो आपके लिए लेकर आए हैं जिन्हें आप भी भी अपनों को भेजकर शुभकामना संदेश दे सकते हैं।

बुराई को हराकर भगवान राम ने जगाई उम्मीदों की आस

इस दशहरा आपके मन की बुराई रूपी रावण का भी हो नाश

Happy Dussehra 2020

विजयदशमी पर विजय का प्रतीक हैं श्रीराम

बुराई पर अच्छाई का प्रतीक हैं श्री राम

दशहरा की शुभकामनाएं


दशहरा का पर्व है अच्छाई का प्रतीक

बुराई की राह पर चलकर हार है निश्चित

इस संदेश को करो अपने जीवन में शामिल

दशहरा की शुभकामनाएं

Next Story