धर्म-अध्यात्म

31 अगस्त तक इन राशि वालों के जीवन में आएंगी खुशियां, मिलेगी अच्छी खबर

Subhi
8 Aug 2022 4:04 AM GMT
31 अगस्त तक इन राशि वालों के जीवन में आएंगी खुशियां, मिलेगी अच्छी खबर
x
धन, वैभव, सुख-सुविधाओं व ऐश्वर्य के प्रदाता शुक्रदेव ने 7 अगस्त, रविवार को राशि परिवर्तन कर लिया है। शुक्र राशि परिवर्तन से कुछ राशि वालों के जीवन में खुशियों की सौगात आने की संभावना है।

धन, वैभव, सुख-सुविधाओं व ऐश्वर्य के प्रदाता शुक्रदेव ने 7 अगस्त, रविवार को राशि परिवर्तन कर लिया है। शुक्र राशि परिवर्तन से कुछ राशि वालों के जीवन में खुशियों की सौगात आने की संभावना है। शुक्र 7 अगस्त को मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में आ गए हैं। इस राशि वे 31 अगस्त तक रहेंगे। जानें किन राशि वालों के लिए शुक्रदेव का पड़ेगा शुभ प्रभाव-

वृषभ- वृषभ राशि वालों के वैवाहिक जीवन में सकारात्मक बदलाव होगा। इस दौरान नौकरी में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। लंबे समय से अटके धन की वापसी हो सकती है। धन संबंधी मामलों में सफलता हासिल होगी।

सिंह- सिंह राशि वालों को इस अवधि में हर काम में सफलता हासिल होगी। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को उन्नति के योग बनेंगे। कार्यस्थल पर आपके काम की प्रशंसा होगी। व्यापारियों को मुनाफा होगा। आर्थिक स्थिति में बदलाव होगा।

कन्या- कन्या राशि वालों की इस अवधि में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जमीन या वाहन खरीदने की योग बनेंगे। भाई-बहनों के साथ रिश्ते मधुर होंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है। इस अवधि में धन लाभ के योग बनेंगे।

मीन- मीन राशि वालों को इस अवधि में संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है। धन कमाने के नए अवसर प्राप्त होंगे। शुक्र गोचर के प्रभाव से आपके जीवन में खुशियां आएंगी। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।


Next Story