- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Hanuman Temple :...
धर्म-अध्यात्म
Hanuman Temple : चमत्कारिक हनुमान मंदिर जहां लाइलाज बीमारियों से मिलती है मुक्ति
Tara Tandi
13 Jun 2024 2:17 PM IST
x
ज्योतिष न्यूज़ : पंचांग के अनुसार अभी ज्येष्ठ माह चल रहा है और ये महीना भगवान हनुमान को समर्पित है इस महीने भक्त हनुमान जी की विधिवत पूजा करते हैं और व्रत आदि भी रखते हैं ज्येष्ठ माह में पड़ने वाले मंगलवार को बड़ा मंगल के नाम से जाना जाता है
इस दौरान संकट मोचन हनुमान की आराधना करने से कष्टों में कमी आती है और सुख समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है ऐसे में ज्येष्ठ के पवित्र महीने में हम आपको हनुमान जी के एक ऐसे चमत्कारी मंदिर के बारे में बता रहे हैं जहां लाइलाज बीमारियां ठीक हो जाती है तो आइए जानते हैं कि वो कौन सा हनुमान मंदिर है।
जामसांवली मंदिर—
पवनपुत्र हनुमान का ये चमत्कारी मंदिर मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में स्थित है जिसे जामसांवली मंदिर के नाम से जाना जाता है जो कि करीब सौ साल पुराना मंदिर है। आपको बता दें कि हनुमान जी का यह चमत्कारी मंदिर 22 एकड़ भूमिक पर बना हुआ है। इस मंदिर में रोजाना भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलती है माना जाता है कि इस मंदिर में हनुमान दर्शन व पूजन करने से रोग बीमारियां दूर हो जाती है। जामसांवली मंदिर में मंगलवार और शनिवार के दिन काफी भक्त दर्शन को आते हैं।
जामसांवली मंदिर में हनुमान जी की मूर्ति एक विशाल पीपल के पेड़ के नीचे विश्राम अवस्था में स्थापित है। हनुमान प्रतिमा की लंबाई करीब 18 फीट है और उनके सिर पर चांदी का मुकुट भी है। इस प्रतिमा में हनुमान जी की नाभि से लगातार जल की धारा बहती है यह धारा कहां से आती है यह किसी को भी पता नहीं है। भक्त इस जल को प्रसाद के तौर पर ग्रहण करते हैं और उन्हें सभी प्रकार के रोगों व बीमारियों से मुक्ति मिल जाती है।
TagsHanuman Temple हनुमान मंदिरलाइलाज बीमारियोंमिलती मुक्तिHanuman TempleHanuman templeprovides relief from incurable diseasesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





