धर्म-अध्यात्म

गुरु ग्रह के गोचर से बनेगा हंस राजयोग

Kajal Dubey
7 Jan 2023 12:40 PM IST
गुरु ग्रह के गोचर से बनेगा हंस राजयोग
x

धर्म : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार एक निश्चित समय के अंतराल से सभी ग्रह राशि परिवर्तन करते हैं। यह एक सतत चलने वाली प्रक्रिया है। गुरु के राशि बदलने से सभी 12 राशियों प्रभावित होती है। ग्रहों के गोचर से शुभ-अशुभ दोनों प्रकार के प्रभाव जातक के जीवन में देखने को मिलते हैं। इस बार गुरु ग्रह जिनका ज्योतिष में विशेष महत्व माना जाता है वो मेष राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। गुरु के गोचर से हंस पंच महापुरुष राजयोग बन रहा है। यह योग सभी 12 राशियों को प्रभावित करेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी है, जिनको इस अवधि में अच्छा धन लाभ होने की प्रबल संभावना है।

हंस पंच महापुरुष राजयोग से मकर राशि के जातकों को धन लाभ होने की प्रबल संभावना बन रही है। यह योग आपकी गोचर कुंडली के चतुर्थ भाव में बनेगा। यह घर माता, प्रॉपर्टी और भौतिक सुख का माना जाता है। इस समय आपके सुख-साधन बढ़ेंगे। वाहन और प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। यदि आप किसी विदेशी कंपनी के साथ डील करने विचार बना रहे हैं तो वह सफल हो सकती है।

Next Story