धर्म-अध्यात्म

Hal Shashthi Vrat, यहां जाने पूजा का उत्तम मुहूर्त

Tara Tandi
24 Aug 2024 8:05 AM GMT
Hal Shashthi Vrat, यहां जाने पूजा का उत्तम मुहूर्त
x
Hal Shashthi Vratज्योतिष न्यूज़ : सनातन धर्म में कई सारे व्रत त्योहार मनाए जाते हैं और सभी का अपना महत्व होता है लेकिन हलषष्ठी व्रत को बेहद ही खास माना जाता है। इसे हरछठ, बलदेव छठ, रंधन छठ, चंदन छठ, तिनछठी, तिन्नी छठ आदि कई नामों से जाना जाता है। जो कि कृष्ण जन्माष्टमी से दो दिन पहले मनाया जाता है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन भगवान कृष्ण के बड़े भाई बलराम का जन्म हुआ था। इस दिन इस दिन बलराम जी की पूजा की जाती है। मान्यताओं के अनुसार जो महिलाएं इस दिन सच्चे मन से पूजा पाठ और व्रत करती है उनकी संतान को दीर्घायु का आशीर्वाद मिलता है साथ ही जीवन भी खुशहाल बना रहता है इस साल हलषष्ठी का व्रत आज यानी 24 अगस्त दिन शनिवार को किया जा रहा है तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त बता रहे हैं मान्यता है कि शुभ मुहूर्त में पूजा करने से व्रत पूजा का पूर्ण फल साधक को मिलता है।
हलषष्ठी पूजा मुहूर्त—
पंचांग के अनुसार इस साल हलषष्ठी का व्रत 24 अगस्त दिन शनिवार यानी की आज रखा जा रहा है ऐसे में हलषष्ठी के व्रत का आरंभ 24 अगस्त को सुबह 7 बजकर 51 मिनट पर होगा। वही इस तिथि का समापन 25 अगस्त की सुबह 5 बजकर 30 मिनट पर हो जाएगा।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हलषष्ठी के दिन सुबह उठकर स्नान आदि के बाद बलराम जी की पूजा करने से संतान के जीवन में आने वाले दुख संकट दूर हो जाते हैं साथ ही आयु में भी वृद्धि होती है साथ ही सुख समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
Next Story