धर्म-अध्यात्म

इस दिन बनेगा गुरु पुष्य योग, शुभ कार्यों और खरीदारी के लिए सबसे उत्तम मुहूर्त

HARRY
22 May 2023 3:18 PM GMT
इस दिन बनेगा गुरु पुष्य योग, शुभ कार्यों और खरीदारी के लिए सबसे उत्तम मुहूर्त
x
सफलता एवं शुभता की संभावना में वृद्धि होती है।

Guru Pushya Yog 2023 : इस साल 25 मई को दुर्लभ गुरु पुष्य योग बन रहा है। दुर्लभ इसलिए है क्योंकि मई के बाद ऐसा योग फिर दिसंबर में आएगा। 25 मई को गुरु पुष्य योग समेत 5 शुभ योग बन रहे है। उस दिन वृद्धि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग और रवि योग भी बन रहे हैं। 25 मई को आप जो भी शुभ कार्य करेंगे, उसमें कई गुना वृद्धि होगी। इस दिन आप विवाह को छोड़कर बाकी सभी मांगलिक कार्य कर सकते हैं। कानपुर के ज्योतिषाचार्य पं। मनोज कुमार द्विवेदी ने बताया कि गुरू पुष्य योग एक बहुत ही विशिष्ट और महत्वपूर्ण योग माना जाता है। ज्योतिष में इस योग की बहुत महत्ता है। इस योग के समय किए गए कार्यों में सफलता एवं शुभता की संभावना में वृद्धि होती है। इसके साथ ही व्यक्ति को सकारात्मक फलों की प्राप्ति होती है। पुष्य नक्षत्र को नक्षत्रों में श्रेष्ठ माना जाता है। वहीं पुष्य नक्षत्र को नक्षत्रों में राजा की उपाधि दी गई है। इस नक्षत्र में प्रारंभ किए गए कार्यों का फल बहुत उत्तम प्राप्त होता है। पुष्य नक्षत्र स्थायी होता है अत: इसके समय किए गए कार्यों में स्थायित्व का भाव मौजूद होता है।ज्योतिष के अनुसार, जब गुरुवार के दिन पुष्य नक्षत्र होता है, तब यह दुर्लभ गुरु पुष्य योग बनता है। गुरु पुष्य योग को गुरु पुष्य नक्षत्र योग भी कहते हैं। यह बड़ा शुभ फलदायी होता है। पूरे वर्ष यदि आपको कोई दिन शुभ कार्य के लिए नहीं मिल रहा हो तो गुरु पुष्य योग वाले दिन वह कार्य कर सकते हैं।

कब से कब तक है गुरु पुष्य योग 2023

25 मई को गुरु पुष्य योग सूर्योदय के समय से लेकर शाम 05 बजकर 54 मिनट तक है। इस दिन शाम को 05:54 बजे के बाद से अश्लेषा नक्षत्र प्रारंभ है। ऐसे में 25 मई को सुबह से लेकर शाम 05:54 बजे तक शुभ वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं।

गुरु पुष्य योग में खरीदने वाली 5 शुभ वस्तुएं

1. सोना: सोना को सुख और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। गुरु पुष्य योग में खरीदा गया सोना आपके धन-संपत्ति और भाग्य को बढ़ता है ।

2. हल्दी: गुरु पुष्य योग में हल्दी खरीदना भी शुभ है। देव गुरु बृहस्पति का शुभ रंग पीला है और हल्दी शुभता का प्रतीक है। यदि आप सोना नहीं खरीद पा रहे हैं तो हल्दी खरीदकर अपने भाग्य में वृद्धि कर सकते हैं ।

3. चने की दाल: गुरु पुष्य योग में आप चने की दाल खरीदकर भी अपने सुख और समृद्धि में बढ़ोत्तरी कर सकते हैं। गुरु ग्रह की पूजा में चने की दाल का उपयोग करते हैं और इसका भोग भगवान विष्णु को भी लगाते हैं। हल्दी और चने की दाल के अलावा आप पीले रंग के वस्त्र, पीतल, घी आदि भी खरीद सकते हैं।

4. सिक्का: गुरु पुष्य योग वाले दिन व्यक्ति को सोने का सिक्का या फिर चांदी का सिक्का खरीदना चाहिए। यह भी आपकी उन्नति में सहायक होगा।

5. धार्मिक पुस्तकें: गुरु पुष्य योग में देव गुरु बृहस्पति का प्रभाव अधिक होता है। ऐसे में आप गुरु पुष्य योग में धार्मिक पुस्तकें खरीद सकते हैं। इससे भी आपको लाभ होगा।

कैसे करें पूजा

लक्ष्मी माता के समक्ष घी का दीपक जलाकर उन्हें कमल पुष्प अर्तित करके इस दिन श्रीसूक्त का पाठ करने से माता लक्ष्मी बहुत ही जल्द प्रसन्न होती है। इस शुभदायी दिन पर माता लक्ष्मी की पूजा और साधना करने से उसका विशेष फल प्राप्त होता है। इस दिन पूजा या उपवास करने से जीवन के हर एक क्षेत्र में सफलता की प्राप्ति होती है। सर्वप्रथम अपने घरों में सूर्योदय एवं सूर्यास्त के समय मां लक्ष्मी के सामने घी से दीपक जलाएं। किसी नए मंत्र की जाप की शुरुआत करें।

Next Story