- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Guru Purnima 2026:...
धर्म-अध्यात्म
Guru Purnima 2026: आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा पर मनाया जाने वाला पर्व, जानें महत्व और तिथि
nidhi
23 April 2026 1:25 PM IST

x
आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा
Guru Purnima 2026: हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है। यह न केवल एक पर्व है, बल्कि अपने गुरुजनों के प्रति श्रद्धा भाव से कृतज्ञता व्यक्त करने का सर्वश्रेष्ठ अवसर है। शास्त्रों में इस पावन तिथि को आषाढ़ पूर्णिमा, व्यास पूर्णिमा और वेद व्यास जयंती के नाम से भी जाना जाता है। कहते हैं कि, आषाढ़ पूर्णिमा के दिन ही महर्षि वेद व्यास जी का जन्म हुआ था, जिन्होंने मानव जीवन को दिशा देने वाले चारों वेदों का ज्ञान व्यवस्थित रूप से दुनिया को दिया है। इसलिए उन्हीं के सम्मान में गुरु पूर्णिमा का खास पर्व देशभर में मनाया जाता है। साथ ही सभी शैक्षणिक संस्थानों में पूजा-पाठ का भव्य आयोजन किया जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि, साल 2026 में यह पर्व कब मनाया जाएगा।
गुरु पूर्णिमा 2026 कब है ?
पंचांग के अनुसार, इस साल पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 28 जुलाई 2026 को शाम 6 बजकर 18 मिनट पर होगी।
पूर्णिमा तिथि का समापन 29 जुलाई 2026 को रात 8 बजकर 5 मिनट पर माना जा रहा है।
उदया तिथि के अनुसार, 29 जुलाई 2026 को ही गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाएगा।
गुरु पूर्णिमा के दिन क्या करें
गुरु पूर्णिमा के दिन अपने गुरुओं के प्रति सम्मान व्यक्त करें।
अपने गुरु या शिक्षक को सम्मान दें, उनका आशीर्वाद भी लें।
इस शुभ अवसर पर ॐ गुरवे नमः का जाप करें।
गुरु पूर्णिमा पर जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र व धन का दान करें।
बच्चों में पुस्तकें या शिक्षा से जुड़ी चीजों का दान करें।
आध्यात्मिक ग्रंथों का पाठ करें।
अवश्य करें इन मंत्रों का जाप
गायत्री मंत्र
ॐ भूर्भुवः स्वः
तत्सवितुर्वरेण्यं
भर्गो देवस्य धीमहि
धियो यो नः प्रचोदयात्॥
गुरु मंत्र
ॐ गुरु ब्रह्मा गुरु विष्णु गुरु देवो महेश्वरः।
गुरु साक्षात परब्रह्म तस्मै श्री गुरवे नमः॥
Next Story





