धर्म-अध्यात्म

गुरु ने 3 राशियों की किस्मत का पिटारा खोली, चाल बदलकर पहुंचायेंगे बड़ा फायदा

Admin Delhi 1
28 Nov 2023 3:23 AM GMT
गुरु ने 3 राशियों की किस्मत का पिटारा खोली, चाल बदलकर पहुंचायेंगे बड़ा फायदा
x

कुछ ही दिनों में दिसंबर शुरू हो जाएगा और दिसंबर के अंत में बृहस्पति अपनी चाल बदलेगा। 31 दिसंबर को बृहस्पति मार्गी होंगे। वहीं बृहस्पति की चाल बदलते ही गजलक्ष्मी राजयोग भी बन रहा है। ऐसे में नए साल की शुरुआत शुभ योग के साथ हो रही है. 31 दिसंबर को सुबह 7:08 बजे बृहस्पति मार्गी हो जाएंगे, जिसका असर सभी राशियों पर पड़ेगा। साल के अंत में बृहस्पति की चाल में बदलाव से कुछ राशियों को बड़ा फायदा हो सकता है। तो आइए जानें कौन सी राशियां हैं भाग्यशाली।

धनु राशि
31 दिसंबर के दिन गुरु की चाल बदलने से धनु राशि वालों को काफी फायदा हो सकता है। गुरु ग्रह धनु राशि के स्वामी ग्रह माने जाते हैं। वहीं, धनु राशि के 5वे भाव में गुरु का गोचर होगा। व्यापारियों को दोगुना लाभ मिल सकता है। इस राशि के लोगों के परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। वहीं, धन का आगमन भी होगा।

कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए गुरु का यह राशि परिवर्तन बेहद ही लाभदायक माना जा रहा है। कर्क राशि के 10वें भाव में गुरु गोचर करेंगे। गुरु के शुभ प्रभाव से आपको हर कार्य में सफलता मिलेगी। संतान से जुड़ी कोई गुड न्यूज आपको मिल सकती है। यह समय किसी नए कार्य की शुरुआत करने के लिए भी शुभ माना जा रहा है।

सिंह राशि
साल के आखिर में गुरु का गोचर सिंह राशि वालों के लिए लाभकारी माना जा रहा है। गुरु सिंह राशि के 9वें भाग में गोचर करेंगे। आपका कॉन्फिडेंस में वृद्धि होगी और आपको खूब मान सम्मान बढ़ेगा। बिजनेस करने वालों को कोई प्रॉफिटेबल डील भी मिल सकती है।

Next Story