धर्म-अध्यात्म

इन राशि वालों के 2022 में शनि गोचर से शुरू होंगे अच्छे दिन

Bhumika Sahu
27 Dec 2021 3:40 AM GMT
इन राशि वालों के 2022 में शनि गोचर से शुरू होंगे अच्छे दिन
x
2022 में शनि ग्रह कुंभ राशि में गोचर करेंगे। शनि की चाल का मेष से लेकर मीन राशि तक प्रभाव पड़ेगा। शनि राशि परिवर्तन से कुछ राशि वालों पर शनि की साढ़े साती और कुछ राशि वालों पर शनि ढैय्या शुरू होगी, जबकि शनि गोचर से कुछ राशि वालों को शनि के प्रकोप से मुक्ति मिल जाएगी। जानिए शनि की चाल से किन राशियों पर पड़ेंगे शुभ प्रभाव-

जनता से रिश्ता वेबडेस्क।2022 में शनि ग्रह कुंभ राशि में गोचर करेंगे। शनि की चाल का मेष से लेकर मीन राशि तक प्रभाव पड़ेगा। शनि राशि परिवर्तन से कुछ राशि वालों पर शनि की साढ़े साती और कुछ राशि वालों पर शनि ढैय्या शुरू होगी, जबकि शनि गोचर से कुछ राशि वालों को शनि के प्रकोप से मुक्ति मिल जाएगी। जानिए शनि की चाल से किन राशियों पर पड़ेंगे शुभ प्रभाव-

1. मेष- मेष राशि वालों के लिए शनि गोचर शुभ साबित होगा। इस दौरान आपको कार्यस्थल पर प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए यह समय शुभ है। ऑफिस में मान-सम्मान मिलेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं।
2. वृषभ- शनि गोचर के दौरान आपको नौकरी में अच्छे परिणाम मिलेंगे। व्यापारियों के लिए यह समय शुभ रहेगा। इस दौरान धन लाभ के आपको कई अवसर मिलेंगे। लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे। मेहनत का पूरा फल मिलेगा।
3. सिंह- सिंह राशि वालों को मेहनत का फल मिलेगा। आय में वृद्धि के योग बनेंगे। कोर्च-कचहरी के मामलों में फंसे लोगों को शुभ परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। वाहन व भवन सुख की प्राप्ति हो सकती है।
4. धनु- धनु राशि वालों को शनि गोचर के साथ ही शनि की साढ़े साती से मुक्ति मिल जाएगी। शनि गोचर काल में आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। धन संचय करने में आप सफल रहेंगे। आमदनी में वृद्धि हो सकती है।


Next Story