धर्म-अध्यात्म

इन 4 राशियों के आएंगे अच्छे दिन, मंगल करने जा रहे मकर राशि में प्रवेश

Bhumika Sahu
14 Feb 2022 4:32 AM GMT
इन 4 राशियों के आएंगे अच्छे दिन, मंगल करने जा रहे मकर राशि में प्रवेश
x
वैदिक ज्योतिष में मंगल ग्रह के राशि परिवर्तन का विशेष महत्व है। मंगल को ऊर्जा, भाई, शक्ति, पराक्रम और शौर्य आदि का कारक माना जाता है। मंगल मेष और वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह है। मंगल ग्रह को मकर राशि में उच्च और कर्क राशि में नीच का माना जाता है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। वैदिक ज्योतिष में मंगल ग्रह के राशि परिवर्तन का विशेष महत्व है। मंगल को ऊर्जा, भाई, शक्ति, पराक्रम और शौर्य आदि का कारक माना जाता है। मंगल मेष और वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह है। मंगल ग्रह को मकर राशि में उच्च और कर्क राशि में नीच का माना जाता है।

साल 2022 में कई ग्रहों का गोचर है। फरवरी माह में मंगल ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करेंगे। ज्योतिषाचार्य के अनुसार, मंगल राशि परिवर्तन 26 फरवरी 2022 को होगा। मंगल गोचर का कुछ राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा। जिससे कई राशि वालों के बिगड़े काम बनेंगे-
मेष- मंगल राशि परिवर्तन आपके लिए लाभकारी रहेगा। मंगल का गोचर आपकी राशि के दशम यानी कर्म भाव में होगा। मंगल गोचर की अवधि में आपको करियर में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। धन लाभ के योग बनेंगे। इस दौरान आपके उच्चाधिकारियों संग रिश्ते मधुर होंगे।
वृषभ- मंगल गोचर आपकी राशि के नवम यानी भाग्य भाव में होगा। मंगल गोचर के प्रभाव से आपको भाग्य का साथ मिलेगा। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, सफलता मिलेगी। इस दौरान प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को सफलता मिल सकती है। छात्रों के लिए समय उत्तम रहेगा।
धनु- धनु राशि वालों के लिए मंगल गोचर शुभ साबित होगा। मंगल गोचर आपकी राशि के द्वितीय यानी धन भाव में होगा। मंगल गोचर के प्रभाव से आपको आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। किसी डील का भविष्य में फायदा मिल सकता है। लंबे समय से अटका धन प्राप्त हो सकता है।
मीन- मीन राशि वालों के लिए मंगल गोचर लाभकारी रहेगा। मंगल गोचर आपकी राशि के 11वें यानी इनकम भाव में होगा। इस दौरान आप व्यापार में नए संबंध बनाएंगे। गोचर काल में नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। मंगल ग्रह के प्रभाव से आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी।


Next Story