धर्म-अध्यात्म

इन 3 राशि वालों के आएंगे अच्छे दिन, शुक्रदेव का अपने मित्र ग्रह की राशि में होने जा रहा गोचर

Bhumika Sahu
11 March 2022 3:56 AM GMT
इन 3 राशि वालों के आएंगे अच्छे दिन, शुक्रदेव का अपने मित्र ग्रह की राशि में होने जा रहा गोचर
x
वैदिक ज्योतिष के अनुसार हर ग्रह एक समयावधि में एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करता है। किसी भी ग्रह के राशि परिवर्तन का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं शुक्र राशि परिवर्तन के बारे में।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। वैदिक ज्योतिष के अनुसार हर ग्रह एक समयावधि में एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करता है। किसी भी ग्रह के राशि परिवर्तन का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं शुक्र राशि परिवर्तन के बारे में। धन व वैभव के प्रदाता शुक्र अपने मित्र की राशि कुंभ में प्रवेश करने जा रहे हैं। शुक्र गोचर 31 मार्च को होगा, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। जानें किन 3 राशि वालों को होगा विशेष लाभ-

मेष- आपकी राशि के 11वें भाव में शुक्र गोचर करेंगे, जिसे इनकम या लाभ का भाव कहा जाता है। इसलिए शुक्र गोचर काल की अवधि में आपकी आय में वृद्धि हो सकती है। किसी डील से विशेष लाभ हो सकता है। शुक्रदेव की कृपा से आपको जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। साझेदारी के काम में आपको फायदा होगा। इस दौरान आप पेशेवर यात्रा भी कर सकते हैं।
मकर- मकर राशि वालों के लिए यह गोचर शुभ फलदायी साबित होगा। शुक्र आपकी राशि के दूसरे भाव में गोचर करेंगे। जिसे धन, परिवार और वाणी का भाव कहा जाता है। इस दौरान व्यापारियों को धन लाभ हो सकता है। कहीं अटका धन वापस मिल सकता है। इस समय आपको व्यापार में निवेश का लाभ मिलेगा। मकर राशि के स्वामी शनि और शुक्र देव के बीच मित्रता का भाव है। इसलिए यह गोचर आपके लिए लाभकारी साबित होगा।
कुंभ- कुंभ राशि वालों के लिए शुक्र गोचर शुभ समाचार लेकर आएगा। गोचर काल के दौरान शुक्र कुंभ राशि के लग्न भाव में ही विराजमान होंगे। इस अवधि में आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। व्यापार में किसी नई डील से लाभ हो सकता है। कुंभ राशि के स्वामी शनिदेव हैं और शुक्र देव से मित्रता होने के कारण इस राशि वालों के लिए यह गोचर शुभ साबित होगा।


Next Story