धर्म-अध्यात्म

आज से शुरू होंगे इन राशियों के अच्छे दिन, मंगल देव करेंगे विशेष कृपा

Subhi
16 Oct 2022 4:59 AM GMT
आज से शुरू होंगे इन राशियों के अच्छे दिन, मंगल देव करेंगे विशेष कृपा
x

आज मंगल ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। ज्योतिष में मंगल ग्रह को विशेष स्थान प्राप्त है। मंगल के राशि परिवर्तन से कुछ राशि वालों का भाग्योदय होना तय है। मंगल को सभी ग्रहों का सेनापति कहा जाता है। मंगल को ऊर्जा, भाई, भूमि, शक्ति, साहस, पराक्रम, शौर्य का कारक ग्रह कहा जाता है। मंगल ग्रह को मेष और वृश्चिक राशि का स्वामित्व प्राप्त है। यह मकर राशि में उच्च होता है, जबकि कर्क इसकी नीच राशि है। आइए जानते हैं 16 अक्टूबर से किन राशि वालों के अच्छे दिन शुरू होने जा रहे हैं-

मेष राशि

शुभ परिणाम मिलेंगे।

धन- लाभ होगा।

आध्यात्मिक और धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा।

नौकरी और व्यापार में तरक्की करेंगे।

वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।

नया वाहन या मकान खरीदने के योग भी बन रहे हैं।

कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे।

मिथुन राशि

धन- लाभ होगा, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

किस्मत का पूरा साथ मिलेगा।

मिथुन राशि के जातकों के लिए ये समय वरदान के समान है।

वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।

परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा।

खूब मान- सम्मान मिलेगा।

पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बन रहे हैं।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए समय बेहद फलदायी रहने वाला है।

नौकरी और व्यापार के लिए ये समय शुभ रहेगा।

वैवाहिक जीवन में सुख का अनुभव करेंगे।

धन- लाभ होगा।

कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी।

आपको नौकरी में नए अवसर प्राप्त होंगे।

धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे।


Next Story