धर्म-अध्यात्म

11 नवंबर से शुरू होंगे इन राशियों के अच्छे दिन, धन की होगी बरसात

Subhi
5 Nov 2022 5:41 AM GMT
11 नवंबर से शुरू होंगे इन राशियों के अच्छे दिन, धन की होगी बरसात
x

ज्योतिष में शुक्र को महत्वपूर्ण ग्रह माना जाता है। शुक्र ग्रह के शुभ होने पर मां लक्ष्मी की भी विशेष कृपा प्राप्त होती है। वहीं शुक्र देव के अशुभ होने पर व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। शुक्र देव 11 नवंबर को राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। इस दिन शुक्र देव वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ग्रहों के राशि परिवर्तन का सभी राशियों पर प्रभाव पड़ता है। शुक्र के राशि परिवर्तन करने से कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे। आइए जानते हैं शुक्र के राशि परिवर्तन करने से किसे होगा सबसे अधिक फायदा-

मेष राशि

आपको नौकरी में तरक्की मिलने के योग बनेंगे।

मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है।

वाहन की खरीदारी कर सकते हैं।

आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।

परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करेंगे।

लेन-देन से लाभ होगा।

मां लक्ष्मी की कृपा रहेगी।

मिथुन राशि

नौकरी संबंधी शुभ समाचार मिल सकता है।

आय में वृद्धि से पैसों से संबंधी परेशानी दूर हो सकती है।

जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करेंगे, जिससे वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।

शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं रहने वाला है।

इस दौरान निवेश करने से लाभ होगा।

स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशि

रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा।

यात्रा से लाभ होने के योग बनेंगे।

आय में वृद्धि हो सकती है।

आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की जाएगी।

कार्यों में सफलता मिलेगी।

नौकरी और व्यापार के लिए समय शुभ है।


Next Story