धर्म-अध्यात्म

इन राशि वालों के लिए सोने की अंगूठी होती है लकी

Subhi
14 Sep 2022 5:07 AM GMT
इन राशि वालों के लिए सोने की अंगूठी होती है लकी
x
आमतौर पर सोने या फिर डायमंड की अंगूठी पहनना हर किसी को अच्छा लगता है। ज्योतिष शास्त्र में हर धातु का विशेष महत्व वर्णित है। कुछ लोगों को हीरा सूट करता है और कुछ लोगों को सोना या चांदी।

आमतौर पर सोने या फिर डायमंड की अंगूठी पहनना हर किसी को अच्छा लगता है। ज्योतिष शास्त्र में हर धातु का विशेष महत्व वर्णित है। कुछ लोगों को हीरा सूट करता है और कुछ लोगों को सोना या चांदी। हर धातु का जातक के जीवन में अलग-अलग प्रभाव पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र में सोना धारण करना लाभकारी बताया गया है। मान्यता है कि अनामिका अुंगली में सोने की अंगूठी पहनने से व्यक्ति को संतान सुख में आ रही बाधाओं से मुक्ति मिलती है। इसके साथ ही धन लाभ व करियर में तरक्की हासिल होती है। जानें किन राशियों के जातकों का सोने की अंगूठी धारण करना माना गया है शुभ-

सिंह- सिंह राशि वालों के लिए सोने की अंगूठी बेहद शुभ मानी गई है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सिंह अग्नि तत्व की राशि है और इसके स्वामी सूर्य हैं। इसलिए सिंह राशि वालों के लिए सोने की अंगूठी धारण करना शुभ माना गया है।

कन्या- इस राशि के जातकों को सुख-सुविधाओं भरा जीवन पसंद होता है। कहा जाता है कि कन्या राशि के लोग सोने की अंगूठी, चेन या कड़ा कुछ भी धारण कर सकते हैं।

तुला- तुला राशि के लोगों के लिए भी सोना शुभ माना गया है। ज्योतिष सास्त्र के अनुसार, सोने की अंगूठी तुला राशि वालों का भाग्योदय कर सकती है। इस राशि के स्वामी शुक्रदेव हैं। सोना शुक्र के लिए लाभकारी माना गया है।

मीन- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सोना धारण करना मीन राशि वालों के लिए लाभकारी माना गया है। मान्यता है कि सोना धारण करने से इस राशि के जातकों को शुभ फलों की प्राप्ति होती है। जीवन में आने वाली बाधाओं से मुक्ति मिलती है।

Next Story