धर्म-अध्यात्म

घर की सुख-समृद्धि के लिए पुरुष स्त्रियों को दे ये उपहार

SANTOSI TANDI
8 Aug 2023 10:21 AM GMT
घर की सुख-समृद्धि के लिए पुरुष स्त्रियों को दे ये उपहार
x
पुरुष स्त्रियों को दे ये उपहार
घर की सुख-समृद्धि ही एक व्यक्ति के लिए सबसे बड़ा धन माना जाता हैं क्योंकि इंसान चाहे जितना धन कमा ले लेकिन घर में सुख-शांति नहीं हो तो कमाया गया सारा धन व्यर्थ हैं। इसलिए हर पुरुष अपने घर की सुख-समृद्धि के लिए हर संभव प्रयास करता हैं। आज हम आपको मनु-स्मृति में बताई गई उस बात के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें घर की महिलाओं को उपहार देने पर भगवान प्रसन्न होते हैं और घर की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं। तो आइये जानते हैं उन उपहारों के बारे में जो पुरुषों द्वारा महिलाओं को देने चाहिए।
वस्त्र
वस्त्र यानी कपड़े। सजना-सवरना, श्रृंगार करना ये सब महिलाओं को सबसे प्रिय होता है। मनुस्मृति के अनुसार, जिस घर के पुरुष अपनी पत्नी, माता या बहन को अच्छे वस्त्र प्रदान करते हैं, उस घर पर भगवान हमेशा प्रसन्न रहते हैं। ऐसे घर में हमेशा सुख-शांति बनी रहती है और सभी कामों में सफलता मिलती है। स्त्री को घर की लक्ष्मी माना जाता है, अगर महिलाएं गंदे या मैले कपड़े पहन कर रहती हैं या घर के पुरुष अपनी पत्नी, मां या बहन को समय-समय पर अच्छे वस्त्र नहीं प्रदान करते तो ऐसे घर पर लक्ष्मी रूठ जाती है।
आभूषण
आभूषण यानी गहने। गहने महिलाओं की सबसे प्रिय वस्तुओं में से एक है। जिस घर की महिलाएं खुश रहती हैं, वहां देवताओं का निवास माना जाता है। हर मनुष्य को अपने घर की महिलाओं को सुंदर गहने उपहार में देना चाहिए। जिस घर की महिलाएं अच्छे कपड़े और गहनों से श्रृंगार करती है, वहां कभी दरिद्रता नहीं रहती। ऐसे घर में हमेशा खुशहाली और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
मधुर वचन
महिलाओं को पूजनीय माना जाता है। कई ग्रंथों और पुराणों में महिलाओं का सम्मान करने की बात कही गई है। मनुस्मृति के अनुसार, जिस घर में महिलाओं से बुरी तरह से बात की जाती है या उनका सम्मान नहीं किया जाता, ऐसे घर में भगवान भी नहीं रहते। स्त्रियों का सम्मान न करने वाले मनुष्य को हर समय किसी न किसी परेशानी का सामान करना ही पड़ता है। इसलिए मनुष्य को हमेशा महिलाओं का सम्मान करना चाहिए और अपने घर की स्त्रियों के साथ हर समय प्रेम और आदर से ही व्यवहार करना चाहिए।
Next Story