धर्म-अध्यात्म

जीवनसाथी के लिए बेहद लकी मानी जाती हैं ऐसी उंगलियों वाली लड़कियां

Tara Tandi
13 Jun 2022 2:27 PM GMT
जीवनसाथी के लिए बेहद लकी मानी जाती हैं ऐसी उंगलियों वाली लड़कियां
x
ज्योतिष शास्त्र में जैसे व्यक्ति की जन्मकुंडली का विश्लेषण करके उसके भाग्य और भविष्य के बारे में बताया जाता है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। ज्योतिष शास्त्र में जैसे व्यक्ति की जन्मकुंडली का विश्लेषण करके उसके भाग्य और भविष्य के बारे में बताया जाता है। ऐसे ही सामुद्रिक शास्त्र में शरीर पर मौजूद अंगों और उसकी बनावट के आधार पर फलित किया जाता है। यहां हम आपको भाग्यशाली कन्याओं के बारे में बताने जा रहे हैं। मतलब आप किसी भी कन्या की उंगलियों को देखकर जान सकते हैं कि वह अपने पार्टनर के लिए कितनी भाग्यशाली होगी। आइए जानते हैं…

गोल और लंबी उंगलियां:
जिस लड़की की उंगलियां गोल और लंबी होती हैं वह लड़कियां काफी सौभाग्यशाली मानी जाती हैं। ये लड़कियां अपने स्वभाव से ससुराल वालों का दिल जीत लेतीं हैं। ये लड़कियां दूसरों की बात का जल्दी बुरा नहीं मानती। ये हमेशा अपने पति के साथ खड़ी रहती हैं। ये लड़कियां बिजनेस माइंडेड होती हैं और अपने पति का व्यापार चलाने में भी सहयोग करती हैं। साथ ही जिस किसी के साथ इनकी शादी होती है उसके जीवन में खुशहाली आ जाती है। ये लड़कियां ससुराल में मान- सम्मान भी पाती हैं।
छोटी उंगलियों वाली लड़कियां:
जिस लड़की की उंगलियां छोटी होती हैं, वह खर्चीले स्वभाव की होती हैं। ये लड़कियां सेविंग नहीं कर पाती हैं। मतलब इन लड़कियों को शॉपिंग और महंगे- महंगे आयटम खरीदने का शौक होता है। लेकिन ये लड़कियां रिश्तों को अच्छी तरह निभाना जानती हैं और दूसरों के सुख- दुख के बारे में बहुत सोचती हैं। ये खुले विचारों की होती हैं और तो अपनी मस्ती में रहती हैं। इनका दिल बहुत साफ होता है और यह ​हर किसी को खुश करने की पूरी कोशिश करती हैं।
ऐसी उंगलियां बताती है दांपत्य जीवन के बारे में:
अगर किसी लड़की के हाथ की उंगली का आगे का हिस्सा पतला और सभी पोर लगभग एक सामान होते हैं तो समझ लीजिए की आपका दांपत्य जीवन काफी सुखमय होने वाला है। ऐसी लड़कियां बहुत केयरिंग स्वभाव की होती हैं और अपने घर-परिवार के सदस्यों का ख्याल रखने की पूरी कोशिश करती हैं। ये लड़कियां अपने ससुराल पक्ष और पति के लिए लकी मानी जाती हैं। ये जहां भी जाती हैं, वहां के माहौल को खुशनुमा बना देती हैं। ये अपने बच्चों की पढ़ाई पर भी विशेष ध्यान देतीं हैं।
Next Story